Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 25 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Women’s T20 World Cup: बांग्लादेश ने चुनी बैटिंग, टीम इंडिया ने किए दो बदलाव, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग-11

INDW vs BANW: विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी। भारतीय टीम में दो बड़े बदलाव करते हुए रेणुका ठाकुर और राधा यादव को शामिल किया गया है।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: Jun 25, 2026 | 07:02 PM

टीम इंडिया (Image- IANS)

Follow Us
Follow Us:

INDW vs BANW T20 World Cup: बांग्लादेश ने गुरुवार को भारत के खिलाफ विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 23वें मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया है। दोनों टीमें इस वर्ल्ड कप में अपनी तीसरी जीत दर्ज करने के इरादे से उतरी हैं। भारतीय टीम में दो बदलाव हैं। अरुंधति रेड्डी और प्रेमा रावत यह मैच नहीं खेल रही हैं, जबकि रेणुका ठाकुर और राधा यादव प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हैं। वहीं, बांग्लादेशी खेमे में कोई बदलाव नहीं है।

टॉस जीतने के बाद बांग्लादेशी कप्तान निगार सुल्ताना ने कहा, “हम पहले बल्लेबाजी करना चाहते हैं। हम बोर्ड पर एक अच्छा स्कोर खड़ा करना चाहते हैं। यह हमारे लिए बहुत अहम मैच है। हम इस मुकाबले में अपना सब कुछ झोंक देना चाहते हैं। हमारे बल्लेबाजों की फॉर्म खराब रही है। मुझे उम्मीद है कि वे वापसी करेंगे। गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। हमारी टीम में कोई बदलाव नहीं है।”

प्वाइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर है भारत

वहीं, भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा, “मुझे लगता है कि यह बल्लेबाजी के लिए अच्छी पिच है, लेकिन अगर आप पिच पर थोड़ा समय बिताते हैं, तो यह वाकई बहुत अच्छी हो जाती है। हालांकि, इसमें गेंदबाजों के लिए भी कुछ न कुछ है। यह पिच बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों के लिए अच्छी है। हमें बस हालात के हिसाब से खेलना है। पहले जीत हासिल करनी है और फिर देखना है कि खेल कैसे आगे बढ़ते हैं।”

सम्बंधित ख़बरें

हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, 200 T20I मैच खेलने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर बनीं; बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

Ind W Vs Sa W: साउथ अफ्रीका ने रोका टीम इंडिया का विजय रथ, मारिजाने कैप ने भारत के जबड़े से छीना मैच

साउथ अफ्रीका के सामने भारत ने रखा 159 रनों का चुनौती भरा लक्ष्य, आखिरी ओवरों में इस खिलाड़ी ने पलटा पूरा मैच!

Women’s T20 World Cup: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया की पहले बल्लेबाजी, हरमनप्रीत का 200वां T20I मैच

‘ग्रुप-ए’ की प्वाइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर मौजूद भारत ने अब तक 3 में से 2 मैच अपने नाम किए हैं। पाकिस्तान के खिलाफ 64 रन से जीत दर्ज करने के बाद ‘विमेन इन ब्लू’ ने नीदरलैंड को 95 रन से हराया था। हालांकि, इसके बाद साउथ अफ्रीका के खिलाफ 6 विकेट से शिकस्त झेलनी पड़ी।

करो या मरो का मुताबला

दूसरी ओर, 3 में से 2 मैच जीतकर बांग्लादेशी टीम प्वाइंट्स टेबल में चौथे पायदान पर है। इस टीम ने नीदरलैंड के खिलाफ 6 विकेट से जीत के साथ अपना अभियान शुरू किया था। इसके बाद उसे ऑस्ट्रेलिया के हाथों 9 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा। बांग्लादेश ने ‘लो-स्कोरिंग’ मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 23 रन से जीत दर्ज की थी।

ग्रुप-ए से पाकिस्तान और नीदरलैंड की टीमें खिताबी रेस से बाहर हैं। ऑस्ट्रेलिया शुरुआती चारों मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल का टिकट हासिल करने के बेहद करीब है। वहीं, भारत, साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश की टीमें 3 में से 2-2 मैच अपने नाम कर चुकी हैं। तीनों टीमों के बीच इस ग्रुप से दूसरा टिकट हासिल करने की होड़ है।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत की प्लेइंग इलेवन: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, जेमिमा रोड्रिगेज, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, राधा यादव, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर और नंदिनी शर्मा।

यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी के दिवाने बन गए कोहली के कोच, कहा- वो डेब्यू के हकदार हैं

बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन: दिलारा अख्तर, जुएरिया फिरदौस, शर्मिन अख्तर, निगार सुल्ताना (विकेटकीपर/कप्तान), शोभना मोस्तरी, रितु मोनी, शोर्ना अख्तर, राबिया खान, नाहिदा अख्तर, संजीदा अख्तर मेघला और मारुफा अख्तर। -एजेंसी इनपुट के साथ

Womens t20 world cup 2026 india vs bangladesh toss playing 11 changes

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 25, 2026 | 07:02 PM

Topics:  

  • Indian Women's Cricket Team
  • Women’s T20 World Cup 2026

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.