- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Indian Women Team Won 2nd Odi By 116 Runs Against Ireland Women Jemimah Scored Century
IND-W vs IRE-W: जेमिमा रोड्रिग्स के शतक से भारतीय महिला टीम जीती, आयरलैंड को 116 रनों से रौंदा
भारतीय महिला टीम और आयरलैंड महिला टीम के बीच खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में भारतीय टीम ने 116 रनों से जीत हासिल कर ली। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 से बढ़त बना ली है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

स्पोर्ट्स डेस्क: भारतीय महिला टीम और आयरलैंड महिला टीम के बीच खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में भारतीय टीम ने 116 रनों से जीत हासिल कर ली। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 से बढ़त बना ली है। इस मुकाबले में जेमिमा रोड्रिग्स ने अपने वनडे करियर का पहला शतक जड़ा। भारतीय महिला टीम ने इस मुकाबले में अपना हाईएस्ट स्कोर भी बनाया।
भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 370 रन बनाए। यह अब तक का हाईएस्ट स्कोर है। कप्तान स्मृति मंधाना ने 54 गेंद में 73 रन की आक्रामक पारी खेलने के अलावा पहले विकेट के लिए प्रतिका रावल (60 गेंद में 67 रन) के साथ 114 गेंद में 156 रन की साझेदारी कर के भारत को तेज शुरुआत दिलायी। जेमिमा ने 91 गेंद में 102 रन की पारी में 12 चौके लगाये। उन्होंने हरलीन देयोल (84 गेंदों पर 89 रन) के साथ तीसरे विकेट के लिए 168 गेंद में 183 रन की बड़ी साझेदारी कर टीम का बड़ा स्कोर सुनिश्चित किया।
जेमिमा ने 41वें वनडे में जड़ा अपना पहला शतक
जेमिमा को वनडे क्रिकेट में अपना शतक बनाने के लिए 41 मैचों का इंतजार करना पड़ा। इससे पहले उनके नाम छह अर्धशतक हैं। उन्होंने मध्यम तेज गेंदबाज अर्लीन केली के खिलाफ चौका लगाकर शतक पूरा किया और फिर अपने बल्ले से गिटार बजाने की भाव भंगिमा से इसका जश्न मनाया। भारतीय बल्लेबाजों ने आयरलैंड की कमजोर गेंदबाजी का फायदा उठाते हुए 50 ओवर में 44 चौके और तीन छक्के जड़े। आयरलैंड के लिए केली और ओर्ला प्रेंडेरगास्ट को दो-दो जबकि जॉर्जीना डेम्पसे को एक सफलता मिली।
सम्बंधित ख़बरें
AUS W vs IND W: डे-नाइट टेस्ट जीतने के करीब पहुंची ऑस्ट्रेलिया, दूसरी पारी में भारत के बैटरों ने किया निराश
भारतीय महिला टीम में प्रतिका रावल की एंट्री, ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए वनडे सीरीज में मिली जगह
WPL 2026 में यूपी वारियर्स के लिए खेलेंगी प्रतिका रावल? कोच अभिषेक नायर ने किया बड़ा खुलासा
दिल्ली सरकार और DDCA ने प्रतिका रावल को किया सम्मानित, वर्ल्ड कप में अपने प्रदर्शन से जीता था दिल
खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
बड़े स्कोर के सामने आयरलैंड की नजरें समय बिताने पर
भारत के बड़े स्कोर के दबाव में आयरलैंड के बल्लेबाजों ने आक्रामक बल्लेबाजी की जगह पूरे 50 ओवर खेलने पर ध्यान दिया और टीम पूरे 50 ओवर खेलने के बाद 7 विकेट के नुकसान पर 254 रन बना सकी। आयरलैंड की टीम कभी भी जीत की स्थिति में नहीं थी। क्रिस्टिना कूल्टर रीली ने 80 रन की शानदार पारी खेली लेकिन दूसरे छोर से बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे।
दीप्ति शर्मा और प्रिया मिश्रा की स्पिन गेंदबाजों की जोड़ी के सामने आयरलैंड के बल्लेबाजों ने संघर्ष किया। अनुभवी दीप्ति ने 37 रन देकर तीन विकेट लिये जबकि प्रिया ने 53 रन देकर दो विकेट चटकाये। टिटास साधु और सयाली सातघरे को एक-एक सफलता मिली।
Indian women team won 2nd odi by 116 runs against ireland women jemimah scored century
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
गोरेवाड़ा तालाब का पानी ‘क्लीन’: सीवेज मिलने के दावे वैज्ञानिक रूप से गलत, जानें क्या कहती है लैब रिपोर्ट
Apr 16, 2026 | 02:17 PMThane में 605 करोड़ की सड़कों पर सवाल, दो साल में फिर खोदी गई सड़कें
Apr 16, 2026 | 02:11 PMलोकसभा सीटें बढ़ने से क्या बदलेगा, क्यों डरे हुए हैं कम आबादी वाले राज्य? समझिए सीटों का पेचीदा फॉर्मूला
Apr 16, 2026 | 02:10 PMदीक्षाभूमि सौंदर्यीकरण के 3 चरणों के टेंडर फेल, NMRDA को नहीं मिल रही कंपनी, हाई कोर्ट ने मांगा जवाब
Apr 16, 2026 | 02:07 PMबंगाल में BJP कैसे बनी मजबूत ताकत और उसकी चुनावी रणनीति क्या है? जानें दीदी को घेरने वाला वो चक्रव्यूह फार्मूल
Apr 16, 2026 | 02:06 PMKyiv में कयामत की रात: रूस ने बरसाए 700 ड्रोन और मिसाइलें, 16 लोगों की मौत और 80 घायल
Apr 16, 2026 | 02:06 PMSita Navami upay : अरेंज मैरिज या लव मैरिज में आ रही हैं अड़चनें? सीता नवमी पर करें ये उपाय
Apr 16, 2026 | 02:05 PMवीडियो गैलरी

धर्म के आधार पर मुसलमानों को आरक्षण नहीं! संसद में विपक्ष पर बरसे अमित शाह, अखिलेश यादव को दी खास सलाह
Apr 16, 2026 | 01:57 PM
180 लड़कियां और 350 अश्लील वीडियो…अमरावती के इस शैतान की हैवानियत देख कांप जाएगी रूह
Apr 15, 2026 | 09:57 PM
‘पत्थरों को पूजना पाखंड, मोदी-योगी ही असली भगवान’, बीजेपी विधायक के बयान से मचा हड़कंप- VIDEO
Apr 15, 2026 | 09:57 PM
बीच शपथ में अटके सम्राट चौधरी? RJD ने वीडियो शेयर कर उड़ाया मजाक, पूछा- जो पढ़ नहीं सकता वो बिहार क्या चलाएगा?
Apr 15, 2026 | 09:47 PM
‘अब गुजरात से चलेगा बिहार’, प्रशांत किशोर ने नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बताया रिमोट कंट्रोल- VIDEO
Apr 15, 2026 | 09:43 PM
मालकिन ने अपनी हाउस हेल्प को दिया एयर कूलर, इंटरनेट पर वायरल हुआ इमोशनल वीडियो
Apr 15, 2026 | 09:42 PM














