-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Indian Team Reached England For Tendulkar Anderson Trophy
तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी के लिए इंग्लैंड पहुंची भारतीय टीम, BCCI ने शेयर किया धांसू वीडियो
- Written By: उज्जवल सिन्हा
इंग्लैंड में 20 जून से खेले जाने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम ब्रिटेन पहुंच चुकी है। कुछ खिलाड़ी पहले ही वहां मौजूद हैं। वो इंग्लैंड लायंस के खिलाफ मुकाबला खेल रहे हैं।

भारतीय टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
लंदन: भारतीय टेस्ट टीम इंग्लैंड दौरे पर होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए ब्रिटेन पहुंच गई है। भारत और इंग्लैंड के इस सीरीज से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 का साइकल भी शुरू होगा। भारतीय टीम शुक्रवार को मुंबई से ब्रिटेन के लिए रवाना हुई थी। रोहित शर्मा के संन्यास के बाद शुभमन गिल को टेस्ट टीम की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इंग्लैंड दौरे से पहले भारत के दो दिग्गज क्रिकेटरों ने संन्यास ले लिया। रोहित शर्मा के संन्यास के कुछ दिनों के बाद ही विराट कोहली ने भी इस फॉर्मेट को अलविदा कह दिया। अब भारतीय टीम एक नए युग की शुरुआत कर रही है। इंग्लैंड पहुंचते ही बीसीसीआई ने एक वीडियो पोस्ट किया। वीडियो पोस्ट करते हुए बीसीसीआई ने लिखा कि भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए यूके पहुंच चुकी है। इस वीडियो में सभी खिलाड़ी नजर आ रहे हैं।
Touchdown UK 🛬#TeamIndia have arrived for the five-match Test series against England 🙌#ENGvIND pic.twitter.com/QK5MMk9Liw — BCCI (@BCCI) June 7, 2025
बीसीसीआई द्वारा एक्स पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किए गए साई सुदर्शन ने कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा बनकर अच्छा लग रहा है विशेषकर टेस्ट सीरीज के लिए। ब्रिटेन में आपका स्वागत है। हालांकि इस सीरीज के लिए कई खिलाड़ी पहले से ही ब्रिटेन पहुंच चुके हैं। जहां भारत ए और इंग्लैंड लायंस के बीच दो अनाधिकारिक टेस्ट मुकाबला खेला जा रहा है। इसके बाद भारतीय टीम आपस में ही इंट्रा स्क्वाड मैच खेलेगी।
सम्बंधित ख़बरें
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
वैभव सूर्यवंशी का फिर टूटा दिल, नहीं मिला डेब्यू का मौका, इंग्लैंड के खिलाप टॉस जीतकर इंडिया ने चुनी बल्लेबाजी
वैभव सूर्यवंशी के लिए इंग्लैंड में बना नियम! टीम इंडिया के साथ खेलेंगे मैच, पर ड्रेसिंग रूम होगा बिल्कुल अलग
LSG की जर्सी को ऋषभ पंत ने हमेशा के लिए कहा अलविदा, इंस्टाग्राम स्टोरी देख फैंस भी हुए भावुक
उसके बाद भारतीय टीम इंग्लैंड टीम के साथ 20 जून से भिड़ेगी। पहला टेस्ट 20 जून से लीड्स में खेला जाएगा। इसके बाद बर्मिंघम में 2-6 जुलाई तक, लॉर्ड्स में 10-14 जुलाई तक, मैनचेस्टर में 23-27 जुलाई तक और ओवल में 4-8 अगस्त तक मुकाबले खेले जाएंगे।
इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम
शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, ऋषभ पंत (उपकप्तान), ध्रुव जुरेल, नीतीश रेड्डी, शार्दूल ठाकुर, रविंद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव।
Indian team reached england for tendulkar anderson trophy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














