Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मैनचेस्टर में भी नहीं खुला है जीत का खाता, कप्तान गिल बदलेंगे इतिहास ?

भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड 2-1 से आगे है। चौथा टेस्ट मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में होगा, जहां भारत को अब तक जीत नहीं मिली है।

  • Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On: Jul 16, 2025 | 07:05 PM

शुभमन गिल (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मैनचेस्टर: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में अब तक तीन मैच हो चुके हैं। जिसमें इंग्लैंड ने दो और भारत ने एक मैच जीते है। लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने 22 रनों से जीत हासिल की थी। इस जीत के साथ इंग्लैंड ने 2-1 की बढ़त बना ली है। इस सीरीज का चौथा मुकाबला 23 जुलाई से मैनचेस्टर में खेला जाएगा।

ओल्ड ट्रैफर्ड के मैनचेस्टर में चौथा टेस्ट मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले को जीतकर इंग्लैंड की टीम सीरीज जीतने की कोशिश करेगी। वहीं भारतीय टीम इस मैच को जीतकर सीरीज में बराबरी करना चाहेगी। शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय टीम को यह मैच हर हाल में जीतना होगा। हालांकि, टीम इंडिया के लिए यह राह इतना आसान नहीं है। भारतीय टीम मैनचेस्टर में एक भी मुकाबला नहीं जीती है।

भारत को मैनचेस्टर में नहीं मिली है जीत

भारत ने ओल्ड ट्रैफर्ड के इस मैदान पर साल 1936 में पहली बार टेस्ट मैच खेला था, जो ड्रॉ रहा। भारतीय टीम ने अब तक यहां कुल नौ टेस्ट खेले हैं, जिसमें एक भी जीत हासिल नहीं की। मैनचेस्टर के मैदान पर भारतीय टीम ने सभी मैच इंग्लैंड के खिलाफ खेले हैं। जिसमें चार मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं पांच मुकाबले ड्रॉ रहे हैं।

सम्बंधित ख़बरें

PAK Shaheens vs ENG Lions के बीच रद्द हुई सीरीज, PCB ने की पुष्टि, ईरान-इजराइल युद्ध के कारण लिया ये फैसला

कुमार संगकारा पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता का हुआ निधन, बेटे को क्रिकेटर बनाने में निभाई थी अहम भूमिका

T20 World Cup 2026 के सेमीफाइनल के लिए मैच ऑफिशियल घोषित, भारत के इस अंपायर को बड़ी जिम्मेदारी

IND vs ENG: जब-जब अंग्रेजों को पटखनी दी, तब-तब भारत बना वर्ल्ड चैंपियन; क्या मुंबई में दोहराएगा इतिहास?

भारत ने 2014 में खेला आखिरी मुकाबला

भारत ने आखिरी बार अगस्त 2014 में इस मैदान पर टेस्ट मैच खेला था, जिसमें उसे पारी और 54 रन से हार का सामना करना पड़ा। अब भारतीय टीम 11 साल इस मैदान पर खेलने उतरेगी। रविंद्र जडेजा को छोड़कर बाकी कोई भी इस मैदान पर नहीं खेला है। मौजूदा भारतीय टीम के लगभग सभी सदस्यों के लिए मैनचेस्टर में एक नया अनुभव होगा।

इस ग्राउंड में पहली जीत की होगी तलाश

इस मैदान पर भारतीय टीम को पहली जीत की तलाश होगी। कप्तान शुभमन गिल अगर टीम को जीत दिलाने में कामयाब होते हैं तो वह इतिहास रच देंगे। वह भारत के पहले कप्तान बन जाएंगे, जो मैदान पर जीत दर्ज करेंगे। वहीं इसके साथ ही वो कई रिकॉर्ड भी तोड़ देंगे।

यह भी पढ़ें: मैनचेस्टर टेस्ट से पहले नासिर हुसैन का बड़ा दावा, डॉसन के जुड़ते ही इंग्लैंड…

मैनचेस्टर में इंग्लैंड का रिकॉर्ड है शानदार

इंग्लैंड का ओलर्ड ट्रैफर्ड में रिकॉर्ड अच्छा है। इंग्लैंड की टीम ने इस मैदान पर अब तक 84 टेस्ट खेले हैं। वहीं इस दौरान इंग्लैंड को 33 मुकाबले को जीत मिली है। जबकि 15 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। इंग्लैंड ने इस ग्राउंड पर 36 मुकाबले ड्रॉ करवाए हैं। ऐसे में इंग्लैंड का पलड़ा इस मैदान पर भारी है।

जो रूट को मैनचेस्टर में रोकना होगा मुश्किल

वहीं इस ग्राउंड पर जो इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज रूट को रोकना भी बेहद जरूरी होगा। जो रूट का ओल्ड ट्रैफर्ड में रिकॉर्ड शानदार रहा है।जो रूट ने इस मैदान पर 11 टेस्ट मैचों में 978 रन बनाए हैं, जिसमें एक दोहरा शतक और सात अर्धशतक शामिल हैं। यहां उनका सर्वोच्च स्कोर 254 रन है। लॉर्ड्स में 37वां टेस्ट शतक लगाने के बाद रूट ओल्ड ट्रैफर्ड में एक बार फिर इंग्लैंड की उम्मीद होंगे।

Indian team never won a test in old trafford know all details

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 16, 2025 | 06:04 PM

Topics:  

  • Cricket
  • England
  • England Cricket Team
  • IND Vs ENG
  • India vs England
  • Shubman Gill

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.