- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Shubman Gill Shares His Experience Meeting King Charles
शुभमन गिल का बड़ी बात, कहा- उम्मीद नहीं थी किंग चार्ल्स लॉर्ड्स टेस्ट देखेंगे
किंग चार्ल्स तृतीय ने अपनी परंपरा निभाते हुए लंदन दौरे पर आई भारतीय क्रिकेट टीम का क्लेरेंस हाउस में स्वागत किया। यह एक दोस्ताना मुलाकात थी। अब कप्तान गिल ने उनके साथ मिलने का अनुभव साझा किया है।
- Written By: संजय बिष्ट

भारतीय टीम किंग चार्ल्स के साथ (फोटो- सोशल मीडिया)
भारतीय टीम इस वक्त इंग्लैंड के दौरे में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है। अब तक इस सीरीज के तीन मुकाबले खेले जा चुके हैं। तीसरा मुकाबले में इंग्लैंड ने टीम इंडिया को 22 रन से हराया। इसके बाद इंग्लिश टीम सीरीज में 2-1 की बढ़त के साथ आगे चल रही है। लॉर्ड्स टेस्ट के भारत की पुरुष और महिला टीम किंग चार्ल्स तृतीय से मुलाकात की थी। अब कप्तान शुभमन गिल ने उनके साथ अपने अनुभव को साझा किया है।
उन्होंने बताया कि टीम को उम्मीद नहीं थी कि किंग चार्ल्स लॉर्ड्स टेस्ट मैच देखेंगे। भारत की पुरुष और महिला क्रिकेट टीमों ने मंगलवार को लंदन स्थित ‘क्लेरेंस हाउस’ में किंग चार्ल्स तृतीय से मुलाकात की। इस दौरान किंग चार्ल्स ने जसप्रीत बुमराह, ऋषभ पंत, शुभमन गिल समेत अन्य खिलाड़ियों से बातचीत की।
किंग चार्ल्स तृतीय ने अपनी परंपरा निभाते हुए लंदन दौरे पर आई भारतीय क्रिकेट टीम का क्लेरेंस हाउस में स्वागत किया। यह एक दोस्ताना मुलाकात थी। किंग चार्ल्स तृतीय इंग्लैंड दौरे पर राष्ट्रमंडल क्रिकेट टीमों का स्वागत करने की परंपरा रखते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
GT vs SRH: गुजरात टाइटंस ने बदली जर्सी का रंग, लैवेंडर पहनने के पीछे छिपा है ये बड़ा संदेश
जो किसी ने नहीं सोचा था वो हो गया…, शुभमन गिल ने आखिर तोड़ ही दिया MS Dhoni का रिकॉर्ड
T20 World Cup के लिए बांग्लादेश टीम का ऐलान, 14 जून को खेलेगी अपना पहला मैच, ये रहा 15 सदस्यीय स्क्वॉड
सवाई मानसिंह स्टेडियम में शुभमन गिल का तूफान, राजस्थान को हराकर IPL में दर्ज की सबसे बड़ी जीत, राशिद भी चमके
राष्ट्रमंडल प्रमुख के रूप में मेहमानों की मेजबानी कर रहे किंग चार्ल्स ने भारतीय टीम से बातचीत के दौरान बताया कि उन्होंने भारत-इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच की झलकियां देखीं। इस मुकाबले में गिल की अगुवाई वाली भारतीय टीम को महज 22 रन से करीबी हार झेलनी पड़ी थी।
गिल ने ‘बीसीसीआई’ के ‘एक्स’ पर साझा किए गए एक वीडियो में कहा, “किंग चार्ल्स बहुत दयालु और उदार हैं। उन्होंने हमसे बहुत अच्छी बातचीत की। उम्मीद नहीं थी कि वह हमारा मैच देखेंगे। किंग चार्ल्स ने बताया कि उन्होंने हमारे मुकाबले के आखिरी सेशन के कुछ अंश देखे। यह एक शानदार अनुभव था। हम इसके लिए बहुत आभारी हैं।”
इस दौरान क्लेरेंस हाउस में इंग्लिश अभिनेता और संगीतकार इद्रिस एल्बा ने भी खिलाड़ियों से मुलाकात की। इद्रिस एल्बा सेंट जेम्स पैलेस में आयोजित यूथ ऑपर्च्युनिटीज समिट के लिए लंदन पहुंचे थे। एल्बा ने भारतीय खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
ये भी पढ़ें: इधर ICC ने सुनाई मोहम्मद सिराज को सजा, उधर गुस्से से तमतमा गया इंग्लिश दिग्गज
इस मुलाकात के दौरान बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला और ब्रिटेन में भारत के उच्चायुक्त विक्रम दोराइस्वामी भी मौजूद थे। शुक्ला ने किंग चार्ल्स को अपनी पुस्तक ‘स्कार्स ऑफ 1947’ भेंट की। राजीव शुक्ला ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “ब्रिटेन के किंग चार्ल्स हम सभी से बहुत ही गर्मजोशी के साथ अपने घर पर मिले। वह खुशमिजाज व्यक्तित्व हैं। मुलाकात से पहले, उन्होंने हम सभी के बारे में काफी जानकारी इकट्ठा की थी।”
एजेंसी इनपुट के साथ
Shubman gill shares his experience meeting king charles
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Varun Dhawan के ‘WOW’ का समय रैना ने बनाया मजाक…मस्ती भरे अंदाज़ में दिखें समय और वरूण
May 13, 2026 | 04:17 PMट्रंप की चीन यात्रा से पहले ड्रैगन की दो टूक, ताइवान समेत इन 4 मुद्दों पर बातचीत से किया साफ इनकार
May 13, 2026 | 04:09 PMफिजूल खर्च पर रोक! ईंधन संकट के बीच महापालिका का बड़ा फैसला, वाहन उपयोग होगा सीमित
May 13, 2026 | 04:07 PMभोपाल में ‘न्याय’ के लिए दंडवत हुए शिक्षक! DPI के बाहर मुंडन कराकर जताया विरोध; खाली पदों पर भर्ती की मांग
May 13, 2026 | 04:05 PMछत्रपति संभाजीनगर में घर का सपना होगा पूरा, महापालिका की बड़ी पहल; 22 मई तक राशि जमा करने के निर्देश
May 13, 2026 | 03:53 PMशादी टूटने की खबरों के बीच इमोशनल हुई Mouni Roy, दोस्त को लिखा ये खास मैसेज, बताया जिंदगी का खास हिस्सा
May 13, 2026 | 03:44 PM‘सिर्फ जांच से काम नहीं चलेगा…’, भोपाल में नीट पेपर लीक पर भड़के छात्र संगठन; शिक्षा प्रणाली पर उठाए सवाल
May 13, 2026 | 03:42 PMवीडियो गैलरी

NEET पेपर लीक: 2 साल की मेहनत पर फिरा पानी, विपक्ष ने सरकार को घेरा; छात्रों ने पूछा- मन की बात का क्या?
May 13, 2026 | 02:45 PM
कौन थे लग्जरी के शौकीन प्रतीक यादव? सपा सुप्रीमो अखिलेश से कैसा था नाता, जानें सब कुछ- VIDEO
May 13, 2026 | 01:35 PM
मऊ मामले पर भड़के सपा सांसद, UP के मंत्री पर हत्या की साजिश के गंभीर आरोप, बोले- सरकारी कार्यक्रम किया हाइजैक
May 13, 2026 | 01:01 PM
Prateek Yadav Death News: प्रतीक यादव के निधन पर भावुक हुए बड़े भाई अखिलेश, दिया बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 13, 2026 | 12:46 PM
NEET Exam Cancelled 2026: एक पेपर लीक से सरकार को कितने सौ करोड़ का नुकसान? रकम जान उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 12, 2026 | 05:13 PM
पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM














