- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Sachin Tendulkar Makes Bold India England Series Prediction
IND vs ENG टेस्ट सीरीज शुरू होने पहले सचिन तेंदुलकर ने गिल पर जताया भरोसा, कहा- इंग्लैंड में…
भारत और इंग्लैंड टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने एक बड़ी भविष्यवाणी कर दी है। उन्होंने भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल का समर्थन करते हुए कहा कि यह ट्रॉफी भारत आएगा।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

सचिन तेंदुलकर और गिल (फोटो-सोशल मीडिया)
लीड्स: भारत और इंग्लैंड के बीच आज 20 जून से लीड्स में पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा। एंडरसन-तेंदुलकर सीरीज के लिए भारतीय टीम की कप्तानी शुभमन गिल कर रहे हैं। सीरीज शुरू होने से पहले दिग्गज क्रिकेटर और पूर्व भारतीय कप्तान सचिन तेंदुलकर ने शुभमन गिल की कप्तानी पर विश्वास जताते हुए उनका पूरा समर्थन किया है। उन्होंने भरोसा जताया कि गिल की अगुआई में टीम इंडिया शानदार प्रदर्शन करेगी और यह सीरीज 3-1 के अंतर से अपने नाम करेगी।
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर से जब ईएसपीएनक्रिकइन्फो ने भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज को लेकर भविष्यवाणी के बारे में सवाल किया, तो उन्होंने आत्मविश्वास के साथ जवाब दिया कि भारतीय टीम यह सीरीज 3-1 से जीतेगी। तेंदुलकर के अनुसार भारतीय टीम इस दौरे पर शानदार प्रदर्शन करेगी।
शुभमन गिल इस दौरे पर करेंगे कुछ खास
वहीं इस दौरे पर कप्तानी करने वाले शुभमन गिल के बारे में सचिन तेंदुलकर ने कहा कि वो इस दौरे के कुछ खास करेंगे। गिल ने अभी तक टेस्ट में 32 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 1893 रन बनाए हैं। गिल को 24 मई को भारतीय टेस्ट टीम का कप्तान नियुक्त किया गया था।
सम्बंधित ख़बरें
Mohammed Shami: भारतीय टीम से बाहर होने पर मोहम्मद शमी का बड़ा दावा, अन्य गेंदबाजों को लेकर कही बात
HBD Murali Vijay: चुभ गई पिता की डांट…17 साल की उम्र में छोड़ा घर, फिर संघर्ष के दम पर कमाया नाम
श्रेयस अय्यर से लेकर ऋषभ पंत, IPL 2026 के 7 कप्तान जो भारतीय टी20 टीम का नहीं हैं हिस्सा
IPL 2026: आकाश चोपड़ा ने शुभमन गिल की कप्तानी पर उठाए सवाल, श्रेयस अय्यर की तारीफ में पढ़े कसीदे
कौन क्या कहता है इसकी चिंता ना करें
तेंदुलकर ने गिल को सलाह देते हुए कहा कि गिल को इस बात कि चिंता नहीं करनी चाहिए कि कौन क्या कह रहे हैं। चाहे कोई कहे कि उनकी कप्तानी आक्रामक नहीं है, या वो रक्षात्मक हैं, या उतने सक्रिय नहीं हैं। ये सब बाहर वालों की राय है और सिर्फ राय है। उन्हें सिर्फ इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि ड्रेसिंग रूम में जो बातचीत और योजना बनी है, क्या टीम उसी योजना के हिसाब से चल रही है? और क्या लिए गए फैसले टीम के भले के लिए हैं? उन्हें सिर्फ इन्हीं बातों पर ध्यान देना चाहिए, न कि बाहर की बातों पर।
गिल को अपने स्वाभाविक खेल पर देना होगा ध्यान
इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में गिल चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे। इसको लेकर सचिन तेंदुलकर का कहना है कि गिल को बस मैदान पर उतरकर अपने स्वाभाविक खेल पर ध्यान देना चाहिए। शुभमन को बस खुद पर भरोसा रखकर, पूरी लगन और प्रतिबद्धता के साथ मैदान पर उतरना चाहिए। मुझे यकीन है कि वह इस सीरीज में कुछ खास जरूर करेंगे।
तेंदुलकर ने कहा कि भारत के लिए खेलना अपने आप में एक बड़ी ज़िम्मेदारी है और वो किसी भी नंबर पर बल्लेबाज़ी करने से जुड़ी हो सकती है। चाहे आप 6 या 7 नंबर पर उतरें, वो रन भी उतने ही कीमती होते हैं। यहां तक कि नंबर 11 भी अपनी तरह की जिम्मेदारी निभाता है। यह अच्छी बात है कि लोग मानते हैं कि शुभमन इस (नंबर 4) जिम्मेदारी को निभाने में सक्षम हैं। लोगों की उनसे उम्मीदें होना एक सकारात्मक संकेत है, क्योंकि इसका मतलब है कि उनमें विश्वास है।
Sachin tendulkar makes bold india england series prediction
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
दुबई में ₹25,000 किराया देकर भी सीधे खड़ा नहीं हो पाता शख्स, वायरल वीडियो ने दिखाई हकीकत
Apr 02, 2026 | 10:10 PMसभी Hill Stations पर क्यों होती हैं मॉल रोड? जानिए कैसे ब्रिटिश दौर में शुरू हुई यह परंपरा
Apr 02, 2026 | 10:01 PMअभिषेक शर्मा का ईडन गार्डन्स में धमाका, खास अंदाज में पूरी की सेंचुरी और फिर बन गए ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी
Apr 02, 2026 | 09:58 PMईरान की टूटी कमर! अमेरिका-इजरायल ने एक और टॉप कमांडर को मार गिराया, तेहरान में मची खलबली
Apr 02, 2026 | 09:57 PMरामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PMगेंदबाजी करना भूल गए वरुण चक्रवर्ती? अभिषेक शर्मा ने एक ओवर में कूट डाले 25 रन, देखें ये वायरल वीडियो
Apr 02, 2026 | 09:43 PM‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PMवीडियो गैलरी

वर्दी पहनते ही पिता की याद में छलके आंसू, परेड में जवान ने स्वर्गीय पिता की तस्वीर को किया सलाम; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:28 PM
बिजनौर में वर्दी का खौफनाक चेहरा, BJP के पूर्व सांसद के सामने व्यापारियों को पुलिस ने टांग पकड़कर घसीटा- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:23 PM
‘मुसलमानों के खिलाफ…’, मदरसा बोर्ड बंद होने पर शहाबुद्दीन रजवी ने CM पुष्कर सिंह धामी पर साधा निशाना
Apr 01, 2026 | 10:51 PM
बिहार के Nalanda में महिला को बीच सड़क पर नोचते रहे मनचले, कपड़े फाड़कर घसीटा
Apr 01, 2026 | 10:36 PM
हत्या के 9 महीने बाद लौटे राजा रघुवंशी, घर में गूंजी बच्चे की किलकारी
Apr 01, 2026 | 10:23 PM
क्या इजरायली जेलों में कैदियों को दिए जा रहे बिजली के झटके? वायरल वीडियो और नए कानून ने दुनिया को चौंकाया
Apr 01, 2026 | 10:03 PM














