सचिन तेंदुलकर से लेकर गंभीर और पठान तक, क्रिकेट जगत ने ऐसे दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं
Indian Cricket Fraternity Wishes Happy Independence Day: भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है। इसमें सचिन से लेकर सहवाग, गंभीर तक सभी ने बधाई दी।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
सचिन तेंदुलकर और इरफान पठान (फोटो-सोशल मीडिया)
Indian Cricket Fraternity Wishes Happy Independence Day: 15 अगस्त 2025 को देश अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस दौरान भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले पर राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराया और देश को संबोधित किया। वहीं इस दौरान भारतीय क्रिकेट जगत के सितारे ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी।
भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर से लेकर भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर, पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग, इरफान पठान और हार्दिक पांड्या ने शुभकामनाएं दी।
Happy Independence Day!
Jai Hind! 🇮🇳 pic.twitter.com/W8K8iMPD8d — Sachin Tendulkar (@sachin_rt) August 15, 2025
सम्बंधित ख़बरें
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?
IND vs ENG 1st T20: आयरलैंड का जख्म भूल इंग्लैंड पर पलटवार करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी पर नजर
Navabharat Nishanebaaz: पासपोर्ट पर छपी ट्रंप की तस्वीर शान से चमकाते अपनी तकदीर
सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर किया, जिसमें वो तिरंगे को हाथों में लिए हुए हैं। वहीं उन्होंने लिखा कि स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। जय हिन्द।
My country, my identity, my life! Jai Hind!🇮🇳#IndependenceDay pic.twitter.com/seiUpwc8so — Gautam Gambhir (@GautamGambhir) August 15, 2025
भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है। तस्वीर उन दिनों की है, जब वह भारत के लिए खेला करते थे। गंभीर भारत की जीत के बाद जोश में दिखाई दे रहे हैं और सामने तिरंगा झंडा लहरा रहा है। तस्वीर के साथ कैप्शन में गंभीर ने लिखा, मेरा देश, मेरी पहचान, मेरी जिंदगी, जय हिंद।
हार्दिक पांड्या ने क्या लिखा?
भारतीय टीम के दिग्गज ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने एक्स पर तिरंगा झंडा लिए हुए अपनी तस्वीर शेयर की है। यह तस्वीर टी20 विश्व कप 2024 फाइनल की है। भारत उस टूर्नामेंट के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर विश्व विजेता बना था। कैप्शन में हार्दिक ने लिखा, ‘स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं, भारत।’
यह भी पढ़ें: स्वतंत्रता दिवस पर सशस्त्र बलों के लिए विराट कोहली ने किया भावुक पोस्ट, हम मुस्कुराते हैं क्योंकि…
वीरेंद्र सहवाग ने भी दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने भी एक तस्वीर और कविता के माध्यम से देश को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है। सहवाग ने एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में गांव में कुछ बच्चे एक झंडे को घेरे खड़े हैं और सलामी दे रहे हैं। कैप्शन में सहवाग ने लिखा, “कुछ नशा तिरंगे की आन का है, कुछ नशा मातृभूमि की शान का है, हम लहरायेंगे हर जगह ये तिरंगा, नशा ये हिन्दुस्तां के सम्मान का है। स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।”
Wishing every Indian a Happy Independence Day! 🇮🇳
Our freedom was hard-earned; our duty is to keep it alive — in spirit, in action, and in unity.
Jai Hind! pic.twitter.com/3tporvuzZ0 — Irfan Pathan (@IrfanPathan) August 14, 2025
पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने भी तिरंगे के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट करते हुए देश को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। कैप्शन में पठान ने लिखा, “सभी भारतीयों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। हमारी आजादी कड़ी मेहनत से मिली है; हमारा कर्तव्य है कि हम इसे जीवित रखें। भावना से, कर्म से और एकता से। जय हिंद। (आईएएनएस)
