-
सोम, 10 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- India Women S Team To Play Odi Series Against New Zealand In October
महिला टी20 वर्ल्ड कप की रेस से बाहर हुई टीम इंडिया, अब न्यूजीलैंड के साथ वनडे में आएगी नज़र
- Written By: प्रिया जैस
महिला वर्ल्ड कप की रेस से भारतीय महिला टीम अब बाहर हो चुकी है। इसके साथ ही बीसीसीआई ने भारतीय महिला टीम का आगामी शेड्यूल जारी कर दिया है, जहां भारतीय महिला टीम को जल्द ही वर्ल्ड कप खत्म होने के बाद इसी महीने न्यूजीलैंड के साथ वनडे सीरीज खेलनी है।

भारतीय महिला टीम (सौजन्य-एक्स)
मुंबई: सोमवार को महिला टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी और इसी के साथ भारतीय महिला टीम का वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जाने की आखिरी उम्मीद भी खत्म हो गई। न्यूजीलैंड की जीत के साथ ही ग्रुप ए से न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाने में कामयाब रही।
टी20 वर्ल्ड कप के तुरंत बाद अब बीसीसीआई ने भारतीय महिला टीम का अगला शेड्यूल जारी कर दिया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोमवार को भारतीय महिला टीम की न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के कार्यक्रम की घोषणा की, जो 24 अक्टूबर से शुरू होगी।
बीसीसीआई ने की घोषणा
बीसीसीआई द्वारा सोमवार को जारी बयान में कहा गया, “भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने सोमवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया (सीनियर महिला) की आगामी तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए कार्यक्रम की घोषणा की। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेली जाने वाली यह सीरीज आईसीसी महिला चैंपियनशिप का हिस्सा है।”
सम्बंधित ख़बरें
साई सुदर्शन हुए बाहर, श्रीलंका टेस्ट से पहले अब इन दो खिलाड़ियों में किसे चुनेगा BCCI?
बार-बार चोटिल हो रहे खिलाड़ियों पर BCCI का बड़ा फैसला, अब टीम में जगह पाना नहीं होगा आसान; पढ़ें नए नियम
अजीत अगरकर का भविष्य अधर में! BCCI में नए मुख्य चयनकर्ता को लेकर मंथन, वीवीएस लक्ष्मण का नाम सबसे आगे
रिटायरमेंट के बाद पूर्व क्रिकेटरों को BCCI से कितनी मिलती है पेंशन? जानिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड का नियम
🚨 NEWS 🚨 Fixtures for Team India (Senior Women)’s ODI series against New Zealand announced. Details 🔽 #TeamIndia | #INDvNZ | @IDFCFIRSTBankhttps://t.co/6FMzy6nuBk — BCCI Women (@BCCIWomen) October 14, 2024
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होंगे मैच
इस दौरान सभी मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाएंगे, जिसमें पहला मैच 24 अक्टूबर को होगा। इसके बाद 27 अक्टूबर और 29 अक्टूबर को दो मैच खेले जाएंगे। सभी मैच दोपहर 1:30 बजे IST पर होंगे।
यह भी पढ़ें- Women’s T20 World Cup: न्यूजीलैंड की जीत ने खत्म किया भारतीय टीम का सफर, नहीं काम आ सके पड़ोसी
बता दें, कि दोनों पक्षों ने सीरीज के लिए टीमों की घोषणा नहीं की है। जल्द ही दोनों पक्ष जारी वनडे के लिए टीमें जारी करेंगे।
वर्ल्ड कप की रेस से बाहर भारत
इस बीच, भारतीय महिला टीम यूएई में चल रहे आईसीसी महिला टी20 विश्व कप के नॉकआउट चरण के लिए क्वालीफाई करने में सफल नहीं हो पाई। भारत दो जीत और दो हार के साथ ग्रुप ए में तीसरे नंबर पर रहा। भारतीय महिला टीम शुरुआती मुकाबले में न्यूजीलैंड से 58 रन से और रविवार को ऑस्ट्रेलिया से मामूली 9 रन से हार गई थी।
यह भी पढ़ें- BCCI ने घरेलू क्रिकेट से इम्पैक्ट प्लेयर का नियम हटाया, आईपीएल में लागू है यह रूल
हालांकि, टीम ने श्रीलंका और चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान पर जीत हासिल की लेकिन, नॉकआउट में पहुंचने के लिए ये काफी नहीं था। ग्रुप ए से ऑस्ट्रेलिया (चार मैचों में चार जीत के साथ) और न्यूजीलैंड (तीन जीत और एक हार) सेमीफाइनल में पहुंचे।
भारत की महिला टी20 विश्व कप टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष, यास्तिका भाटिया, पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, दयालन हेमलता, आशा शोभना, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल, सजना सजीवन।
ट्रैवलिंग रिजर्व: उमा छेत्री (विकेटकीपर), तनुजा कंवर, साइमा ठाकोर।
नॉन-ट्रैवलिंग रिजर्व: राघवी प्रिया मिश्रा।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
India women s team to play odi series against new zealand in october
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: इन राशियों के जमीन-जायदाद के काम होंगे पूरे, धन लाभ के बनेंगे योग
Aug 10, 2026 | 12:10 AM‘5 लाख से अधिक का बिल फिर भी नहीं बचा पाए’; आगरा के अस्पताल में बुजुर्ग महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा
Aug 09, 2026 | 11:58 PMदालमंडी में भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ सड़क चौड़ीकरण कार्य, 221 करोड़ की लागत से 650 मीटर सड़क होगी चौड़ी
Aug 09, 2026 | 11:47 PMकिराए के फ्लैट में चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर; छापेमारी में पकड़ें गए 20 प्रेमी जोड़े, कई मोबाइल-सिम बरामद
Aug 09, 2026 | 11:24 PMयश की टॉक्सिक को लेकर आया बड़ा बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन, पहले दिन हिंदी में इतने करोड़ कमा सकती है फिल्म
Aug 09, 2026 | 11:12 PMचित्रगुप्त पीठ पर सैकड़ों संतों ने किया महायज्ञ, मथुरा में कारसेवा के बीच पहुंची गुलाबी पत्थरों की पहली खेप
Aug 09, 2026 | 11:08 PMमहिलाओं के लिए आरक्षित टॉयलेट में घुस रहे पुरुष! APMC मार्केट में बेसिक सुविधाओं की खुली पोल
Aug 09, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला! गाड़ी घेरी, कीचड़ और जूते फेंके; कांचरापाड़ा में भारी बवाल का Video आया सामने
Aug 09, 2026 | 10:51 PM
पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM














