-
सोम, 10 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Bcci Removed The Rule Of Impact Player From Domestic Cricket This Rule Is Applicable In Ipl
BCCI ने घरेलू क्रिकेट से इम्पैक्ट प्लेयर का नियम हटाया, आईपीएल में लागू है यह रूल
- Written By: उज्जवल सिन्हा
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने आगामी सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी के लिए 'इम्पैक्ट प्लेयर' नियम को खत्म करने का फैसला किया है।

बीसीसीआई (फोटो-बीसीसीआई)
स्पोर्ट्स डेस्क: भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने आगामी सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी के लिए ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ नियम को खत्म करने का फैसला किया है। बीसीसीआई ने इस फैसले को सभी राज्यों संघों को सूचित कर दिया है।
‘इम्पैक्ट प्लेयर’ प्रावधान को कुछ साल पहले इस टूर्नामेंट में लागू किया गया था, जिसके बाद इसे इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में भी लागू किया गया था। हालांकि, बीसीसीआई ने स्पष्ट किया है कि यह नियम मौजूदा सत्र के लिए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी से हटा दिया जाएगा।
इस निर्णय के पीछे का कारण यह है कि ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ नियम ने पिछले IPL सत्र में 250 रन से अधिक का स्कोर कई बार बना। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा सहित कई खिलाड़ियों ने इस नियम की आलोचना की है। रोहित ने एक पॉडकास्ट में कहा कि इससे ऑलराउंडर खिलाड़ी खत्म हो जाएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
साई सुदर्शन हुए बाहर, श्रीलंका टेस्ट से पहले अब इन दो खिलाड़ियों में किसे चुनेगा BCCI?
बार-बार चोटिल हो रहे खिलाड़ियों पर BCCI का बड़ा फैसला, अब टीम में जगह पाना नहीं होगा आसान; पढ़ें नए नियम
अजीत अगरकर का भविष्य अधर में! BCCI में नए मुख्य चयनकर्ता को लेकर मंथन, वीवीएस लक्ष्मण का नाम सबसे आगे
रिटायरमेंट के बाद पूर्व क्रिकेटरों को BCCI से कितनी मिलती है पेंशन? जानिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड का नियम
यह भी पढ़ें: Ranji Trophy: 42 बार की विजेता मुंबई को बड़ौदा ने हराया, भार्गव भट्ट के फिरकी के आगे नतमस्तक हुए पूर्व चैंपियन
सौराष्ट्र के मुख्य कोच नीरज ओडेदरा ने बीसीसीआई के इस फैसले का स्वागत किया है, यह कहते हुए कि “यह अच्छा बदलाव है। यह आईसीसी के प्रमुख टूर्नामेंटों का हिस्सा नहीं है, इसलिए यह उन क्रिकेटरों के लिए फायदेमंद होगा जो घरेलू सत्र के बाद भारत के लिए खेलना चाहते हैं।”
क्या है इम्पैक्ट प्लेयर नियम
- इम्पैक्ट रूल में टीम टॉस के समय 4 सबस्टीट्यूड प्लेयर्स के नाम देती है।
- इन प्लेयर्स में से किसी एक को मैच के दौरान उपयोग किया जा सकता है।
- इम्पैक्ट प्लेयर रूल को 14वें ओवर से पहले यूज करना रहता है।
- इस रूल के तहत एक खिलाड़ी को बाहर जाना होता है और उसकी जगह दूसरे खिलाड़ी मैदान में आता है।
- इसके बाद बाहर गए प्लेयर को मैच के दौरान फिर से शामिल नहीं किया जा सकता है।
इससे पहले साल 2005 में ICC सब्सटीट्यूट का यह नियम आजमा चुका है। तब इसे ‘सुपर सब’ के नाम से जाना जाता था। बिग बैश में भी ऐसा नियम है। ऑस्ट्रेलिया की टी-20 लीग में इसे एक्स फैक्टर के नाम से जाना जाता है।
Bcci removed the rule of impact player from domestic cricket this rule is applicable in ipl
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: इन राशियों के जमीन-जायदाद के काम होंगे पूरे, धन लाभ के बनेंगे योग
Aug 10, 2026 | 12:10 AM‘5 लाख से अधिक का बिल फिर भी नहीं बचा पाए’; आगरा के अस्पताल में बुजुर्ग महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा
Aug 09, 2026 | 11:58 PMदालमंडी में भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ सड़क चौड़ीकरण कार्य, 221 करोड़ की लागत से 650 मीटर सड़क होगी चौड़ी
Aug 09, 2026 | 11:47 PMकिराए के फ्लैट में चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर; छापेमारी में पकड़ें गए 20 प्रेमी जोड़े, कई मोबाइल-सिम बरामद
Aug 09, 2026 | 11:24 PMयश की टॉक्सिक को लेकर आया बड़ा बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन, पहले दिन हिंदी में इतने करोड़ कमा सकती है फिल्म
Aug 09, 2026 | 11:12 PMचित्रगुप्त पीठ पर सैकड़ों संतों ने किया महायज्ञ, मथुरा में कारसेवा के बीच पहुंची गुलाबी पत्थरों की पहली खेप
Aug 09, 2026 | 11:08 PMमहिलाओं के लिए आरक्षित टॉयलेट में घुस रहे पुरुष! APMC मार्केट में बेसिक सुविधाओं की खुली पोल
Aug 09, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला! गाड़ी घेरी, कीचड़ और जूते फेंके; कांचरापाड़ा में भारी बवाल का Video आया सामने
Aug 09, 2026 | 10:51 PM
पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM














