‘कीर्ति आजाद को लेकर क्या बोलूं’, ट्रॉफी मंदिर ले जाने वाले सवाल पर ईशान किशन ने तोड़ी चुप्पी, दिया करारा जवाब
Ishan Kishan Statement: भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 शानदार अंदाज में जीतते हुए फाइनल में न्यूजीलैंड को करारी शिकस्त दी। इस बीच कीर्ति आजाद ने ट्रॉफी को मंदिर ले जाने को लेकर सवाल खड़े किए।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
कीर्ति आजाद और ईशान किशन (फोटो- सोशल मीडिया)
Ishan Kishan reply to Kirti Azad: भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतकर क्रिकेट इतिहास में नया अध्याय जोड़ दिया है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की। खिताबी जीत के बाद ट्रॉफी को अहमदाबाद के हनुमान मंदिर ले जाने को लेकर अब सियासी और खेल जगत में बहस भी छिड़ गई है। इस पूरे मामले पर भारतीय बल्लेबाज ईशान किशन ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।
टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत
रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया। भारत लगातार दो टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम बन गया है। इससे पहले रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने 2024 में खिताब जीता था, जबकि 2007 में एमएस धोनी के नेतृत्व में टीम इंडिया ने पहला टी20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया था।
खिताबी जीत के बाद मंदिर पहुंचे खिलाड़ी
फाइनल जीतने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव, हेड कोच गौतम गंभीर और आईसीसी अध्यक्ष जय शाह अहमदाबाद के हनुमान मंदिर पहुंचे। इस दौरान उनके साथ टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी भी थी। मंदिर में टीम की जीत के लिए पूजा-अर्चना की गई। हालांकि ट्रॉफी को मंदिर ले जाने को लेकर कुछ लोगों ने सवाल भी उठाए, जिनमें 1983 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य और तृणमूल कांग्रेस सांसद कीर्ति आजाद भी शामिल हैं।
सम्बंधित ख़बरें
SL vs IND: 15 अगस्त से भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज, जानिए WTC पॉइंट्स टेबल और ICC रैंकिंग का पूरा गणित
2027 World Cup से पहले वैभव सूर्यवंशी को मिले टीम इंडिया में मौका? पूर्व चयनकर्ता ने BCCI से की बड़ी मांग
CWG 2026 Day 7: मुरली श्रीशंकर से गोल्ड की उम्मीद, आज भारत के लिए दांव पर 9 मेडल इवेंट्स
KKR ने फिर थामा रयान टेन डोशेट का हाथ, टीम इंडिया छोड़ने के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी
ईशान किशन ने दिया कीर्ति आजाद के सवाल का जवाब
इस पूरे विवाद पर जब भारतीय बल्लेबाज ईशान किशन से सवाल किया गया तो उन्होंने जवाब देने से साफ इनकार कर दिया। मंगलवार को बिहार की राजधानी पटना में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ईशान ने कहा कि टीम की जीत पूरे देश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि हम उम्मीद करेंगे कि आगे भी टीम इसी तरह अच्छा क्रिकेट खेले और जीतती रहे। कीर्ति आजाद के बयान पर प्रतिक्रिया देने से बचते हुए ईशान ने कहा “टीम जीती है, यह ना सिर्फ हमारे लिए बल्कि पूरे देश के लिए अच्छी बात है। हम लोग उम्मीद करेंगे कि अच्छा क्रिकेट खेलते रहें और जीतते रहें।”
#WATCH | Patna, Bihar | On India’s ICCT20WorldCup2026 win, Indian cricketer Ishan Kishan says, “It is a great thing for the entire nation and we hope that we play and win the same way in the future as well… I try that more players get inspired to advance ahead…” On former… pic.twitter.com/MfBmqyvMfY — ANI (@ANI) March 10, 2026
ये भी पढ़ें: जितना ICC ने इनाम दिया उसका 5 गुना देगा BCCI, वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया को 131 करोड़ देने का ऐलान
कीर्ति आजाद ने उठाए सवाल
दरअसल कीर्ति आजाद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए टीम इंडिया की आलोचना की थी। उन्होंने लिखा कि टीम इंडिया की ट्रॉफी को किसी एक धार्मिक स्थल पर ले जाना सही नहीं है। उन्होंने कहा कि 1983 में कपिल देव की कप्तानी में जब भारत ने विश्व कप जीता था, तब टीम में अलग-अलग धर्मों के खिलाड़ी थे और ट्रॉफी पूरे देश की थी। कीर्ति आजाद ने सवाल उठाते हुए कहा कि अगर ट्रॉफी मंदिर ले जाई जा रही है तो फिर मस्जिद, चर्च या गुरुद्वारे में क्यों नहीं। उनका कहना था कि यह ट्रॉफी 140 करोड़ भारतीयों की है और इसे किसी एक धर्म से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए।
