Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

IND vs ZIM Highlight Score: भारत ने 72 रन से जीता मुकाबला, हार्दिक-अभिषेक का अर्धशतक, अर्शदीप ने झटके 3 विकेट

IND vs ZIM, T20 WC Match Highlight: इस मुकाबले में भारत ने जिम्बाब्वे को 72 रन के बड़े अंतर से धूल चटाई है। इस मैच में टीम इंडिया की जीत का श्रेय बल्लेबजों को जाता है।

  • Written By: संजय बिष्ट
Updated On: Feb 26, 2026 | 10:58 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

India vs Zimbabwe T20 World Cup Highlight Score Updates: भारत ने जिम्बाब्वे को हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल की अपनी उम्मीदों को मजबूत कर लिया है। गुरुवार को खेले गए ‘करो या मरो’ सुपर-8 मुकाबले में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से मात दी। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में चार विकेट खोकर 256 रन बनाए, जो टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे की टीम छह विकेट पर 184 रन ही बना सकी।

जिम्बाब्वे की हार के बावजूद ओपनर ब्रायन बेनेट ने शानदार पारी खेली। उन्होंने 59 गेंदों में आठ चौकों और छह छक्कों की मदद से नाबाद 97 रन बनाए। तदिवानाशे मारुमानी ने 20, कप्तान सिकंदर रजा ने 30 और टोनी मुनयोंगा ने 11 रन जोड़े। ताशिंगा मुसेकिवा ने सात और डियोन मायर्स ने छह रन बनाए, जबकि रयान बर्ल खाता भी नहीं खोल सके। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने तीन विकेट झटके, जबकि अक्षर पटेल, शिवम दुबे और वरुण चक्रवर्ती को एक-एक सफलता मिली। अब भारत को सुपर-8 के आखिरी मुकाबले में 1 मार्च को कोलकाता में वेस्टइंडीज से भिड़ना है, जहां जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में पहुंचेगी।

टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने तेज शुरुआत दिलाई। सैमसन ने 15 गेंदों में 26 रन बनाए, जबकि अभिषेक ने 30 गेंदों पर 55 रन की आक्रामक पारी खेली। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 48 रन की साझेदारी हुई। इसके बाद अभिषेक ने ईशान किशन (24 गेंदों में 38) के साथ दूसरे विकेट के लिए 72 रन जोड़े और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी तेज बल्लेबाजी करते हुए 13 गेंदों में 33 रन बनाए। उनके आउट होने के बाद हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा ने विस्फोटक अंदाज में रन बटोरे। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 84 रन की नाबाद साझेदारी कर भारत का स्कोर 250 के पार पहुंचाया। हार्दिक ने 23 गेंदों में नाबाद 50 रन बनाए, जिसमें दो चौके और चार छक्के शामिल रहे। वहीं तिलक वर्मा ने सिर्फ 14 गेंदों में नाबाद 44 रन ठोक दिए, जिसमें तीन चौके और चार छक्के शामिल थे।

सम्बंधित ख़बरें

आज की ताजा खबर 16 अप्रैल LIVE: महिला आरक्षण संशोधन बिल पर आज लोकसभा में बोलेंगे पीएम मोदी

लखनऊ को हराकर Point Table में टॉप पर पहुंची डिफेंडिंग चैंपियन बेंगलुरु, चिन्नास्वामी में गूंजा जीत का शोर

IPL 2026: रसिख डार के 4 विकेट और कोहली की वो तेज-तर्रार पारी, चिन्नास्वामी में RCB ने लखनऊ को 5 विकेट से रौंदा

RCB vs LSG: गेंदबाजों का दमदार प्रदर्शन, लखनऊ सुपर जायंट्स 146 रन पर ऑलआउट, रासिख डार को मिले चार विकेट

India stay in the hunt for a #T20WorldCup semis spot with a splendid win over Zimbabwe ✨ 📝: https://t.co/XB78VZ8s3p pic.twitter.com/hGL1LzLvmz — ICC (@ICC) February 26, 2026
The liveblog has ended.
  • 26 Feb 2026 10:39 PM (IST)

    26 Feb 2026 10:39 PM (IST)

    IND vs ZIM Live Score: सुपर-8 में भारत की जीत

    अंतिम ओवर में जिम्बाब्वे ने 20 रन बनाए लेकिन फिर भी स्कोर को करीब न पहुंच सकी। 20 ओवर के बाद जिम्बाब्वे ने 6 विकेट के नुकसान पर 184 रन बनाए। इस हिसाब से टीम इंडिया ने ये मुकाबला 72 रन के अंतर से अपने नाम किया।

  • 26 Feb 2026 10:15 PM (IST)

    26 Feb 2026 10:15 PM (IST)

    IND vs ZIM Live Score: जिम्बाब्वे को लगा चौथा झटका

    अर्शदीप सिंह ने जिम्बाब्वे को 17वां ओवर में दो झटके दिए हैं। इसके साथ ही भारत को चौथी सफलता मिल चुकी है। अब जिम्बाब्वे के हाथ से मैच जा चुका है और भारत जीत के करीब है।

  • 26 Feb 2026 09:44 PM (IST)

    26 Feb 2026 09:44 PM (IST)

    IND vs ZIM Live Score: जिम्बाब्वे को लगा दूसरा झटका

    10 ओवर के बाद 73 रन के स्कोर पर जिम्बाब्वे को दूसरा झटका लग चुका है। वरुण चक्रवर्ती ने डायोन मायर्स को तिलक वर्मा के हाथों कैच आउट कराया। अब जिम्बाब्वे को जीत के लिए 60 गेंद में 184 रन की जरूरत है।

  • 26 Feb 2026 09:31 PM (IST)

    26 Feb 2026 09:31 PM (IST)

    IND vs ZIM Live Score: भारत को मिली पहली सफलता

    45 रन के स्कोर पर जिम्बाब्वे की टीम को पहला झटका लग चुका है। ये विकेट उपकप्तान अक्षर पटेल को मिली। उन्होंने तादिवानाशे मारुमानी को 18 रन के स्कोर पर पवेलियन का रास्ता दिखाया।

  • 26 Feb 2026 09:28 PM (IST)

    26 Feb 2026 09:28 PM (IST)

    IND vs ZIM Live Score: जिम्बाब्वे की ठीकठाक शुरुआत

    जिम्बाब्वे की टीम ने सुलझी हुई शुरुआत की है। टीम ने पावरप्ले तक बिना विकेट खोए 44 रन बना लिए हैं। इस वक्त ब्रायन बेनेट 18 गेंद में 23 रन बनाकर खेल रहे हैं। दूसरी तरफ तादिवानाशे मारुमानी 18 गेंद में 20 रन बनाकर खेल रहे हैं।

  • 26 Feb 2026 08:49 PM (IST)

    26 Feb 2026 08:49 PM (IST)

    IND vs ZIM Live Score: जिम्बाब्वे को जीत के लिए बनाने होंगे 257 रन

    20वें ओवर में हार्दिक पांड्या के दो छक्कों की बदौलत टीम ने 15 रन बनाए। इसके साथ ही भारत ने जिम्बाब्वे के सामने 256 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया है। अब जिम्बाब्वे को जीत के लिए कुल 257 रन बनाने होंगे।

  • 26 Feb 2026 08:21 PM (IST)

    26 Feb 2026 08:21 PM (IST)

    IND vs ZIM Live Score: जिम्बाब्वे को मिला चौथा झटका

    कप्तान सूर्यकुमार यादव के रूप में टीम इंडिया को चौथा झटका लग चुका है। उन्होंने 13 गेंदों का सामना करते हुए 33 रन बनाए। दूसरी तरफ हार्दिक पांड्या 8 गेंदों पर 12 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत का स्कोर 15 ओवर के बाद 176/4 है।

  • 26 Feb 2026 08:09 PM (IST)

    26 Feb 2026 08:09 PM (IST)

    IND vs ZIM Live Score: भारत को लगा तीसरा बड़ा झटका

    अभिषेक शर्मा 30 गेंदों में 55 रन की अर्शशतकीय पारी खेलकर मापोसा के शिकार बन गए हैं। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर हार्दिक पांड्या आए हैं। दूसरी तरफ कप्तान सूर्यकुमार यादव 9 गेंद में 24 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। भारत का स्कोर 13.1 ओवर के बाद 151/3 है।

  • 26 Feb 2026 07:57 PM (IST)

    26 Feb 2026 07:57 PM (IST)

    IND vs ZIM Live Score: भारत को लगा दूसरा झटका, अभिषेक की तूफानी फिफ्टी

    ईशान किशन के रूप में भारत को दूसरा बड़ा झटका लगा है। किशन ने 24 गेंदों में 38 रन बनाए। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर सूर्यकुमार यादव आए हैं। दूसरी तरफ अभिषेक शर्मा ने 26 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। 11.1 ओवर के बाद 126/2 है।

    Doing what he does best! 🙌

    Abhishek Sharma smashes his way to a 2️⃣6️⃣-ball fifty 🎇

    Updates ▶️ https://t.co/p4GxtxGkBf#TeamIndia | #T20WorldCup | #MenInBlue | #INDvZIM | @OfficialAbhi04 pic.twitter.com/NGlGDxydsG

    — BCCI (@BCCI) February 26, 2026

  • 26 Feb 2026 07:38 PM (IST)

    26 Feb 2026 07:38 PM (IST)

    IND vs ZIM Live Score: टीम इंडिया की विस्फोटक शुरआत

    चेपॉक में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के खिलाफ धमाकेदार अंदाज में शुरुआत की है। पावरप्ले खत्म होने तक टीम ने 1 विकेट के नुकसान पर 80 रन बना लिए हैं। संजू सैमसन 24 रन बनाकर पवेलियन लौट चुके हैं। इस वक्त अभिषेक शर्मा 13 गेंदों में 33 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं, ईशान किशन 9 गेंद में 15 रन बनाकर खेल रहे हैं।

  • 26 Feb 2026 07:25 PM (IST)

    26 Feb 2026 07:25 PM (IST)

    IND vs ZIM Live Score: संजू सैमसन कैच आउट, जिम्बाब्वे को मिली पहली सफलता

    संजू सैमसन के रूप में जिम्बाब्वो के उसकी पहली सफलता मिल चुकी है। उन्हें ब्लेसिंग मुजरबानी ने अपना शिकार बनाया। संजू ने 15 गेंदों का सामना करते हुए 24 रन बनाए। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए ईशान किशन आए हैं। दूसरी तरफ 17 रन के स्कोर पर अभिषेक शर्मा खेल रहे हैं। भारत का स्कोर 4 ओवर के बाद 49/1 है।

  • 26 Feb 2026 07:00 PM (IST)

    26 Feb 2026 07:00 PM (IST)

    IND vs ZIM Live Score: ईशान किशन की जगह संजू सैमसन ने की ओपनिंग

    इस मुकाबले में ईशान किशन की जगह सलामी बल्लेबाज के रूप में संजू सैमसन उतरे हैं। उनके साथ अभिषेक शर्मा दूसरी छोर पर खड़े हैं। वहीं, ईशान किशन तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर आएंगे।

  • 26 Feb 2026 06:48 PM (IST)

    26 Feb 2026 06:48 PM (IST)

    IND vs ZIM Live Score: जिम्बाब्वे की प्लेइंग इलेवन

    तदिवानाशे मारुमानी (विकेट कीपर), ब्रायन बेनेट, डियोन मायर्स, रयान बर्ल, सिकंदर रजा (कप्तान), टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकीवा, ब्रैड इवांस, टिनोटेंडा मापोसा, ब्लेसिंग मुजराबानी, रिचर्ड नगारवा।

  • 26 Feb 2026 06:47 PM (IST)

    26 Feb 2026 06:47 PM (IST)

    IND vs ZIM Live Score: भारत की प्लेइंग इलेवन

    संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।

  • 26 Feb 2026 06:39 PM (IST)

    26 Feb 2026 06:39 PM (IST)

    IND vs ZIM Live Score: संजू सैमसन और अक्षर पटेल प्लेइंग इलेवन में शामिल

    जिम्बाब्वे के खिलाफ इस अहम मुकाबले में रिंकू सिंह और वॉशिंगटन सुंदर को आराम दिया गया है। इन दोनों खिलाड़ियों की जगह हरफनमौला प्लेयर अक्षर पटेल और बल्लेबाज संजू सैमसन की प्लेइंग इलेवन में वापसी हुई है।

    A look at #TeamIndia's Playing XI for the #INDvZIM contest 🙌

    Updates ▶️ https://t.co/p4GxtxGkBf#T20WorldCup | #MenInBlue pic.twitter.com/CTXKP3bwIu

    — BCCI (@BCCI) February 26, 2026

  • 26 Feb 2026 06:38 PM (IST)

    26 Feb 2026 06:38 PM (IST)

    IND vs ZIM Live Score: जिम्बाब्वे ने जीता टॉस

    चेन्नई के चेपॉक मैदान पर जिम्बाब्वे के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। अब भारतीय टीम इस अहम मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करेगी। यहां टीम की कोशिश जिम्बाब्वे को बडे से बड़े लक्ष्य देने पर होगी।

     

  • 26 Feb 2026 06:12 PM (IST)

    26 Feb 2026 06:12 PM (IST)

    IND vs ZIM Live Score Update: बुमराह और अर्शदीप से टीम को उम्मीदें

    तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह टूर्नामेंट में भारत के सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं, जिन्होंने क्रमशः 33 और 32 विकेट अपने नाम किए हैं। दोनों ने साथ मिलकर 11 वर्ल्ड कप मुकाबले खेले हैं, जिनमें भारत को 10 में जीत मिली है। मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में भारत की पहले विकेट के लिए औसत साझेदारी सिर्फ 6.80 रही है, जो 20 टीमों में सबसे कम है। ऐसे में आज टीम इंडिया को अपने सलामी बल्लेबाजों से मजबूत और तेज शुरुआत की उम्मीद होगी।

  • 26 Feb 2026 06:11 PM (IST)

    26 Feb 2026 06:11 PM (IST)

    IND vs ZIM Live Score Update: तिलक वर्मा पर रहेगी नजर

    तिलक वर्मा को भी अपने प्रदर्शन में सुधार करने की जरूरत है। अभिषेक शर्मा के खराब फॉर्म के चलते तिलक से उम्मीद थी कि वह ईशान किशन का बेहतर साथ निभाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। ईशान 193 के स्ट्राइक रेट से रन बना रहे हैं, मगर दूसरे छोर से उन्हें जरूरी सहयोग नहीं मिल रहा। सूर्यकुमार यादव ने भले ही 180 रन बनाए हों, लेकिन उनका स्ट्राइक रेट 127 रहा है, जो उनके टी20 करियर के 161 के स्ट्राइक रेट से काफी कम है और इससे ईशान पर अतिरिक्त दबाव पड़ा है। वहीं शिवम दुबे और हार्दिक पांड्या निचले क्रम में आक्रामक बल्लेबाजी नहीं कर पाते तो कई मैचों में भारत का स्कोर सम्मानजनक स्तर तक भी नहीं पहुंच पाता।

    High intensity and focus 🔛 💪#TeamIndia putting in the work ahead of #INDvZIM 🙌#T20WorldCup | #MenInBlue pic.twitter.com/zjOtB9m7jS

    — BCCI (@BCCI) February 25, 2026

  • 26 Feb 2026 06:07 PM (IST)

    26 Feb 2026 06:07 PM (IST)

    IND vs ZIM Live Score Update: हेड टू हेड रिकॉर्ड

    भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय में अब तक 13 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 10 मैच भारत ने जीते हैं, जबकि 3 में जिम्बाब्वे ने बाजी मारी है। खास बात यह है कि भारत ने अब तक घरेलू जमीन पर जिम्बाब्वे के खिलाफ कोई टी20 मैच नहीं खेला है। चेन्नई में यह पहला मौका होगा जब दोनों टीमें भारत में आमने-सामने होंगी। पिछली बार 2024 में जिम्बाब्वे दौरे पर भारत को एक टी20 मैच में हार झेलनी पड़ी थी, हालांकि पांच मैचों की सीरीज टीम इंडिया ने 4-1 से अपने नाम की थी।

     

  • 26 Feb 2026 06:07 PM (IST)

    26 Feb 2026 06:07 PM (IST)

    IND vs ZIM Live Score Update: पिच रिपोर्ट

    चेन्नई का चेपॉक स्टेडियम लंबे समय तक स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार माना जाता रहा है। यहां की धीमी पिच पर बल्लेबाजों को रन बनाने में संघर्ष करना पड़ता था। हालांकि आईपीएल 2025 के बाद मैदान और पिच में सुधार के लिए व्यापक काम किया गया, जिसका असर अब साफ दिख रहा है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक यहां छह मुकाबले खेले जा चुके हैं और ज्यादातर मैचों में बल्लेबाजों का दबदबा नजर आया है। स्पिन और तेज गेंदबाजों दोनों के लिए विकेट निकालना आसान नहीं रहा।

  • 26 Feb 2026 06:06 PM (IST)

    26 Feb 2026 06:06 PM (IST)

    IND vs ZIM Live Score Update: जिम्बाब्वे का स्क्वॉड

    सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, टिनोटेंडा मापोसा, तदिवानाशे मारुमनी, वेलिंगटन मसाकाद्जा, टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्लेसिंग मुजाराबानी, डायोन मायर्स, रिचर्ड एनगारवा, ग्रीम क्रेमर, बेन कुरेन, ब्रैड इवांस और क्लाइव मदांडे।

  • 26 Feb 2026 06:05 PM (IST)

    26 Feb 2026 06:05 PM (IST)

    IND vs ZIM Live Score Update: टीम इंडिया का स्क्वॉड

    ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, संजू सैमसन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, तिलक वर्मा, शिवम दुबे।

     

India vs zimbabwe t20 world cup super 8 2026 ind vs zim match playing 11 full scorecard live updates in hindi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 26, 2026 | 06:03 PM

Topics:  

  • Cricket News
  • Indian Cricket Team
  • Live
  • T20 World Cup 2026
  • Zimbabwe Cricket Team

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.