लाइव ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
16 Apr 2026 07:40 AM (IST)
राजस्थान में कोटा के आरके पुरम थाना क्षेत्र के नयागांव के पास चार-लेन सड़क पर डिवाइडर से टकराने के बाद एक निजी बस पलट गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 20 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हैं।
16 Apr 2026 07:03 AM (IST)
छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के वेदांता पावर प्लांट में हुए हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ गई है। इस घटना में चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी, जबकि अन्य की मौतें इलाज के दौरान हुई। सक्ती जिले में वेदांता पावर प्लांट हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही जान गई, जबकि 14 की मौत रायगढ़ के अलग-अलग अस्पतालों में हुई। 2 की मौत रायपुर के कालड़ा अस्पताल में इलाज के दौरान हुई। इस घटना में अभी भी 16 लोग अस्पताल में भर्ती हैं और उनका इलाज किया जा रहा है।
16 Apr 2026 06:59 AM (IST)
ED ने अनिल धीरूभाई अंबानी ग्रुप (ADAG) के पूर्व एग्जीक्यूटिव अमिताभ झुनझुनवाला को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों के मुताबिक, यह कार्रवाई कथित बैंक लोन फ्रॉड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की गई है। जांच एजेंसी इस मामले में फंड के दुरुपयोग और लेन-देन की गहन पड़ताल कर रही है।
Breaking News Today LIVE: संसद का विशेष सत्र आज से शुरू हो रहा है, जो तीन दिनों तक चलेगा। इस दौरान महिला आरक्षण संशोधन बिल समेत तीन अहम विधेयकों पर चर्चा होगी। 16-17 अप्रैल को लोकसभा और 18 अप्रैल को राज्यसभा में बहस होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज लोकसभा में बिल पर बोलेंगे। कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल इसे पेश करेंगे, जबकि गृह मंत्री अमित शाह चर्चा का जवाब देंगे। जनगणना 2027 के पहले चरण की शुरुआत भी आज से हो रही है।