मोहम्मद आमिर ने टीम इंडिया के खिलाफ फिर उगला जहर, कहा- पाकिस्तान सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेगा भारत नहीं
T20 WC 2026: भारत वेस्टइंडीज के खिलाफ करो या मरो मुकाबले में उतरने वाला है। इस वर्चुअल क्वार्टर फाइनल से पहले पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने मैच को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है।
- Written By: संजय बिष्ट
मोहम्मद आमिर और भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी (फोटो- सोशल मीडिया)
Mohammad Amir on Indian Cricket Team: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में सेमीफाइनल की दौड़ बेहद रोमांचक हो चुकी है। इसी बीच पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर अपने विवादित बयानों को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 76 रनों की हार झेलने के बाद भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से हराकर शानदार वापसी की, लेकिन इसके बावजूद आमिर के सुर नहीं बदले। उन्होंने एक बार फिर टीम इंडिया की संभावनाओं पर सवाल उठाते हुए नया बयान दे दिया, जिससे क्रिकेट फैंस के बीच बहस छिड़ गई है।
भारत सेमीफाइनल में नहीं पहुंचेगा- आमिर
एक क्रिकेट शो के दौरान मोहम्मद आमिर ने दावा किया कि भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह नहीं बना पाएगी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान क्वालीफाई करेगा, लेकिन भारत नहीं। उनके इस बयान ने शो के एंकर को भी चौंका दिया। आमिर का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और भारतीय फैंस ने इसे लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी। कई प्रशंसकों ने इसे बिना आधार का दावा बताते हुए आलोचना भी की।
अभिषेक शर्मा पर पहले भी साध चुके हैं निशाना
यह पहली बार नहीं है जब आमिर ने भारतीय खिलाड़ियों को लेकर विवादित टिप्पणी की हो। इससे पहले उन्होंने युवा ओपनर अभिषेक शर्मा को सिर्फ ‘स्लॉगर’ करार दिया था। आमिर का मानना था कि भारतीय बल्लेबाज दबाव में टिक नहीं पाएंगे और अन्य टीमों के मुकाबले कमजोर साबित होंगे। हालांकि अभिषेक शर्मा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ शानदार अर्धशतक लगाकर आलोचकों को जवाब दिया और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। इसके बाद फैंस ने आमिर के बयान को लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें खूब ट्रोल किया।
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस की धमाकेदार एंट्री, क्वालीफायर-2 में RR को 7 विकेट से हराया, गिल का शतक
एलिमिनेटर के बाद क्वालीफायर-2 में भी शतक बनाने से चूके वैभव सूर्यवंशी, RR ने GT के सामने रखा 215 रन का टारगेट
क्वालीफायर-2 के टॉस पर मचा भयंकर गदर, अंपायर के फैसले से भड़के GT के कप्तान शुभमन गिल, दोबारा करना पड़ा टॉस
वैभव सूर्यवंशी को मिला बंपर ऑफर, इस एक बड़ी डील के लिए 12 करोड़ रुपये तक देने को तैयार हुई ये बड़ी कंपनी
वेस्टइंडीज के खिलाफ करो या मरो मुकाबला
सुपर-8 चरण में अब भारतीय टीम का भविष्य वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अहम मुकाबले पर टिका हुआ है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम के लिए यह मैच वर्चुअल क्वार्टरफाइनल जैसा है। जो टीम इस मुकाबले में जीत हासिल करेगी, वही सीधे सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी।
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान ने T20 World Cup में बनाया अपना सर्वाधिक स्कोर, श्रीलंका को दिया 213 रन का विशाल लक्ष्य
फिलहाल इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका अंतिम चार में अपनी जगह लगभग पक्की कर चुके हैं। ऐसे में भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाला मुकाबला टूर्नामेंट का सबसे हाई-वोल्टेज मैच माना जा रहा है। भारतीय टीम जीत के साथ आलोचनाओं का जवाब देना चाहेगी, जबकि फैंस की नजरें इस बात पर भी रहेंगी कि आमिर की भविष्यवाणी सही साबित होती है या नहीं।
