IND vs WI Live Streaming: सेमीफाइनल के लिए जंग ईडन गार्डन्स में, जानें कब और कहाँ देखें भारत-विंडीज का मुकाबला

T20 WC 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भारत और वेस्टइंडीज सेमीफाइनल की टिकट के लिए भिड़ेंगे। मैच शाम 7 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस भारतीय समयानुसार 6:30 बजे होगा।
IND vs WI Live Streaming: सेमीफाइनल की जंग ईडन गार्डन्स में, जानें कब और कहाँ देखें भारत-विंडीज का अहम मुकाबला
भारत बनाम वेस्टइंडीज (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

India vs West Indies Live Streaming Detail: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में भारतीय क्रिकेट टीम अपने सबसे अहम मुकाबले के लिए तैयार है। टीम इंडिया का सामना 1 मार्च को वेस्टइंडीज से होगा और इस मैच को ‘वर्चुअल क्वार्टर फाइनल’ माना जा रहा है। यानी इस मुकाबले में जीत हासिल करने वाली टीम सीधे सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी, जबकि हारने वाली टीम का टूर्नामेंट में सफर समाप्त हो सकता है।

ईडन गार्डन्स में होगा हाई-वोल्टेज मुकाबला

भारत और वेस्टइंडीज के बीच यह महत्वपूर्ण मैच कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा। जिम्बाब्वे के खिलाफ बड़ी जीत के बाद भारतीय टीम आत्मविश्वास से भरी हुई है। टीम मैनेजमेंट प्लेइंग इलेवन में ज्यादा बदलाव करने के मूड में नहीं दिख रहा है, जिससे संजू सैमसन और अक्षर पटेल को लगातार मौका मिलने की संभावना है।

गेंदबाजी बनी दोनों टीमों की चिंता

हालांकि भारत ने पिछला मुकाबला जीता, लेकिन गेंदबाजी अभी भी टीम के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। जिम्बाब्वे के खिलाफ भारतीय गेंदबाजों ने 184 रन खर्च किए थे, जिससे डेथ ओवरों में सुधार की जरूरत साफ नजर आई। दूसरी ओर वेस्टइंडीज को अपने पिछले मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 9 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी। ऐसे में कैरेबियाई टीम भी मजबूत वापसी की कोशिश करेगी।

सेमीफाइनल की राह इसी मैच से तय

दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला बेहद निर्णायक है। भारत की बल्लेबाजी इस टूर्नामेंट में अच्छी लय में रही है, लेकिन गेंदबाजों को दबाव के क्षणों में बेहतर प्रदर्शन करना होगा। वहीं वेस्टइंडीज अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के दम पर मैच का रुख बदलने की क्षमता रखती है, जिससे मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है।

कब और कहां देखें लाइव मैच

भारत और वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का यह मुकाबला रविवार, 1 मार्च 2026 को खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 6:30 बजे होगा। इस मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा, जबकि ऑनलाइन दर्शक जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग देख सकेंगे।

दोनों टीमों के स्क्वॉड

भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह।

वेस्टइंडीज: ब्रैंडन किंग, शाई होप (कप्तान/विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्डे, अकील होसेन, गुडाकेश मोती, शमार जोसेफ, क्वेंटिन सैम्पसन, जेडन सील्स, रोस्टन चेस, जॉनसन चार्ल्स।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com