रोहित शर्मा और विराट कोहली (सौजन्यः सोशल मीडिया)
कोलंबो: भारत और श्रीलंका के बीच आज यानी 2 अगस्त को वनडे सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा है। यह मुकाबला कोलंबो में हो रहा है। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया श्रीलंका को मात देने के लिए पूरी तैयार है। इस मैच में विराट कोहली भी खेलते हुए दिखाई देने वाले हैं। कोहली का श्रीलंका में अच्छा रिकॉर्ड रहा है, ऐसे में वह आज के मुकाबले में भी वह धमाल मचा सकते हैं।
कोहली का श्रीलंका के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड है, ऐसे में वह श्रीलंका के लिए घातक साबित हो सकते हैं। उन्होंने कोलंबो में 10 पारियों में 644 रन बनाए हैं। जिसमें चार शतक भी शामिल है। कोहली का 107.33 औसत रहा है। आज के मुकाबले में भारत सीरीज में बढ़त बनाने की कोशिश में रहेगा।
02 Aug 2024 10:21 PM (IST)
भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेला गया पहला वनडे मैच टाई हो गया है। श्रीलंका ने पहले बैटिंग करते हुए 230 रन बनाए थे, जिसमें दुनिथ वेल्लालग के 67 रन और पथुम निसंका के 56 रन बनाए शामिल है। इस टारगेट का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने भी इतने ही रन बनाए। टीम इंडिया ने अपने आखिरी के दो विकेट ऐसे समय पर गवाएं, जब जीत के लिए सिर्फ 1 रन चाहिए था। असलंका ने ससे पहले सेट बल्लेबाज शिवम दुबे और फिर अर्शदीप सिंह को चलता किया, जिसके चलते यह मैच टाई हो गया।
Things went down to the wire in Colombo as the match ends in a tie!
On to the next one.
Scorecard ▶️ https://t.co/4fYsNEzggf#TeamIndia | #SLvIND pic.twitter.com/yzhxoyaaet
— BCCI (@BCCI) August 2, 2024
02 Aug 2024 09:47 PM (IST)
भारत को आठवां झटका लगा है। कुलदीप यादव 2 रन बनाकर आउट हुए, जो हसरंगा के शिकार बने। भारत को जीत के लिए 24 गेंदों में 15 रनों की जरूरत है।
02 Aug 2024 09:27 PM (IST)
टीम इंडिया को जीत के लिए अभी 9 ओवरों में 34 चाहिए। 40वें ओवर में केएल राहुल, वानिंदु हसरंगा की गेंद पर वेल्लालागे को कैच थमा बैठे। राहुल ने 43 गेंद में 31 रन बनाए। इसके अगले ही ओवर में अक्सर पटेल भी चलते बने, जो असलंका का शिकार हुए। क्रीज पर शिवम् दुबे और कुलदीप यादव मौजूद हैं।
02 Aug 2024 09:09 PM (IST)
टीम इंडिया को जीत के लिए 56 रनों की जरूरत है। उसने 37 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान के साथ 175 रन बनाए हैं। अक्षर पटेल 24 रन बनाकर खेल रहे हैं। केएल राहुल 20 रन बनाकर खेल रहे हैं।
02 Aug 2024 08:31 PM (IST)
भारत की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। विराट कोहली 23वें ओवर में 32 गेंदों में 24 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने दो चौके लगाए। इसके अगले ही ओवर में श्रेयस अय्यर 23 रन बनाकर आउट हुए। अय्यर को फर्नांडो ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। क्रीज पर अक्सर पटेल और केएल राहुल मौजूद हैं। भारत को जीत के लिए अब 90 से अधिक रन की आवश्यकता है। ऐसे में इन दो बल्लेबाजों को भी सही पार्टनरशिप बनानी होगी।
02 Aug 2024 07:56 PM (IST)
टीम इंडिया का तीसरा विकेट वाशिंगटन सुंदर के रूप में गिरा। वह 4 गेंदों में 5 रन बनाकर आउट हुए। उनके बाद श्रेयस अय्यर बैटिंग करने आए हैं। भारत का स्कोर 20 ओवर के बाद 109/3 है।
02 Aug 2024 07:36 PM (IST)
टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। कप्तान रोहित शर्मा 47 गेंदों में 58 रन बनाकर आउट हो गए हैं। अब विराच कोहली के साथ वाशिंगटन सुंदर बैटिंग करने आए हैं। 15 ओवर के बाद भारत का स्कोर 56/2 है।
02 Aug 2024 07:30 PM (IST)
भारत को पहला झटका शुभमन गिल के रूप में लगा है। गिल 35 गेंदों में 16 रन बनाकर आउट हो गए हैं। गिल को वेल्लालगे ने पवेलियन का रास्ता दिखाया है। अब क्रिज पर रोहित के साथ विराट कोहली मौजुद हैं।
02 Aug 2024 07:25 PM (IST)
भारत को कप्तान रोहित शर्मा ने शानदार शुरुआत दिलाई है। उन्होंने तूफानी आगाज करते हुए अर्धशतक भी जड़ दिया है। वह 41 गेंदों में 55 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं शुभमन गिल 16 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत ने 12 ओवरों के बाद बिना किसी नुकसान के 75 रन बना लिए हैं।
5⃣6⃣th ODI Fifty! 👏 👏
Rohit Sharma leading from the front! 👌 👌
Follow the Match ▶️ https://t.co/4fYsNEzO5N#TeamIndia | #SLvIND | @ImRo45 pic.twitter.com/vNXe5sdMJo
— BCCI (@BCCI) August 2, 2024
02 Aug 2024 07:06 PM (IST)
टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज और कप्तान रोहिक शर्मा ने भारत को विस्फोटक शुरुआत दिलाई है। उनके साथ शुभमन गिल भी शानदार खेल रहे हैं। भारत के 6 ओवर के बाद बिना किसी नुकसान के 55 रन हो गए हैं।
02 Aug 2024 06:13 PM (IST)
श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 230 रन बनाए। अब भारत को जीत के लिए 231 रन बनाने होंगे। टीम इंडिया के लिए अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट झटके। श्रीलंका के लिए पथुम निसंका और दुनिथ वेल्लालगे ने शानदार अर्धशतक जड़ा।
02 Aug 2024 05:40 PM (IST)
43वें ओवर में अर्शदीप सिंह ने वानिंदु हसरंगा को आउट कर दिया है। हसरंगा 24 रन बनाकर आउट हुए। श्रीलंका का स्कोर अब 7 विकेट के नुकसान पर 184 रन है।
02 Aug 2024 05:13 PM (IST)
श्रीलंका का छठा विकेट गिर गया है। जनिथ लियान्गे 26 गेंदों में 20 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्हें अक्षर पटेल ने पवेलियन भेजा है।
श्रीलंका ने 38 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान के साथ 153 रन बनाए।
02 Aug 2024 04:38 PM (IST)
श्रीलंका का पांचवां विकेट गिरा। पुथम निसंका अर्धशतक बनाकर आउट हो गए। उन्होंने 75 गेंदों में 56 रन बनाए। भारत को यह सफलता वाशिंगटन सुंदर ने दिलाई।
श्रीलंका ने 29 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान के साथ 110 रन बनाए।
02 Aug 2024 04:25 PM (IST)
श्रीलंका का चौथा विकेट गिर गया है। कप्तान चरिथ असलंका कुलदीप यादव का शिकार बने और 14 रन बनाकर आउट हुए। श्रीलंका ने 26 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान के साथ 100 रन बनाए हैं। पथुम निसंका 56 रन बनाकर खेल रहे हैं। जबकि जनिथ लियानागे 2 रन बना चुके हैं।
02 Aug 2024 03:59 PM (IST)
श्रीलंका की पारी के 19वें ओवर में अक्षर पटेल ने सदीरा समरविक्रमा को आउट कर दिया है। वह 18 गेंद में 8 रन बनाकर आउट हो गए। 20 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 68/3 है।
02 Aug 2024 03:41 PM (IST)
शिवम दुबे ने भारत को दूसरा विकेट दिलाया है। उन्होंने अपने तीसरे ओवर में श्रीलंका के कुसल मेंडिस को आउट कर दिया। वह 31 गेंदों में 14 रन बनाकर आउट हुए। श्रीलंका 15 ओवर में इस समय 2 विकेट के नुकसान के साथ 52 रन पर है।
02 Aug 2024 03:10 PM (IST)
श्रीलंका ने 8 ओवरों में एक विकेट के नुकसान के साथ 28 रन बना लिए हैं। पथुम निसंका 21 रन बनाकर और कुसल मेंडिस 4 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत के लिए एक मात्र विकेट मोहम्मद सिराज ने लिया है. जिसके बाद से ही भारत को विकेट की तलाश है।
02 Aug 2024 02:44 PM (IST)
भारत को पहली सफलता सिराज ने दिलाई है। उन्होंने अविष्का फर्नांडो को अपना शिकार बनाया। वह 7 गेंदों में एक रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं।
02 Aug 2024 02:19 PM (IST)
पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका (कप्तान), जेनिथ लियानगे, वानिंदु हसरंगा, डुनिथ वेललेज, अकिला धनंजय, असिथा फर्नांडो, मोहम्मद शिराज।
02 Aug 2024 02:06 PM (IST)
रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज।
02 Aug 2024 02:04 PM (IST)
भारत के खिलाफ श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। पहले मुकाबले के लिए टीम इंडिया में लंबे समय के बाद श्रेयस अय्यर की वापसी हुई है। विराट कोहली और केएल राहुल भी इस मुकाबले में अपना दम दिखाएंगे।
🚨 Toss and Team Update 🚨
Sri Lanka win the toss and elect to bat in the 1st ODI.
A look at #TeamIndia's Playing XI 👌👌
Follow the Match ▶️ https://t.co/4fYsNEzO5N#SLvIND pic.twitter.com/NVJ4spwt0K
— BCCI (@BCCI) August 2, 2024
02 Aug 2024 01:55 PM (IST)
भारत और श्रीलंका के बीच पहला वनडे मुकाबला खेला जाना है। जल्द दोनों टीमों के बीच टॉस होगा। इस मुकबाले में भारत रोहित शर्मा की कप्तानी में जीत दर्ज कर सीरीज में बढ़त बनाने की पूरी कोशिश करेगा।