-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Bcci Introduces Bronco Test Yoyo Test No Longer Only Benchmark In Indian Cricket
BCCI ने यो-यो के बाद अब लाया ब्रोंको टेस्ट, जानें भारतीय खिलाड़ियों को क्यों पड़ी इसकी जरूरत
- Written By: उज्जवल सिन्हा
BCCI Introduces Bronco Test: बीसीसीआई ने यो-यो टेस्ट टेस्ट के बाद खिलाड़ियों के लिए ब्रोंको टेस्ट लागू किया है। इस टेस्ट से खिलाड़ियों को कितना फायदा होगा। आइए जानते हैं इसके बारे में।

भारतीय टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
What is Bronco Test, Which is introduced by BCCI: बीसीसीआई फिटनेस को लेकर एक बड़ा बदलाव करने जा रही है। बीसीसीआई खिलाड़ियों का स्तर बढ़ाने के लिए एक नया ब्रोंको टेस्ट लेकर आई है। भारतीय क्रिकेटरों के फिटनेस स्तर को परखने के लिए बीसीसीआई अब तक यो-यो टेस्ट को इस्तेमाल करती थी।
भारतीय टीम के हेल्थ और स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच एड्रियन ले रूक्स ने ब्रोंको टेस्ट लेकर आए हैं। अब खिलाड़ियों को यो-यो के बाद ब्रोंको टेस्ट की तैयारी करनी पड़ेगी। आइए जानते हैं कि ब्रोंको टेस्ट क्या होता है, इससे भारतीय खिलाड़ियों को कितना फायदा होगा और ये खिलाड़ियों को जरूरी क्यों है।
रग्बी के खेल से जुड़ा हुआ है ये टेस्ट
ब्रोंको टेस्ट का फिटनेस लेवल रग्बी के खेल से जुड़ा हुआ है। इस टेस्ट को खिलाड़ियों के फिटनेस स्तर और सहनशाक्ति बढ़ाने के लिए लागू किया गया है। ब्रोंको टेस्ट में खिलाड़ी को लगातार दौड़ना होता है। पहले 20 मीटर, फिर 40 मीटर और 60 मीटर की दौड़ लगानी होती है। तीनों दौड़ मिलाकर एक सेट बनाया है।
सम्बंधित ख़बरें
CWG 2026 Medal Tally: भारत के खिलाड़ियों ने मचाया धमाल, पदक तालिका में अब कौन-से नंबर पर है टीम इंडिया?
भारतीय स्टार ओपनर प्रतिका रावल इंग्लैंड में खेलेंगी काउंटी क्रिकेट, Warwickshire Women से किया करार
12 साल तक किया इंतजार, फिर सीधे टीम इंडिया में एंट्री… आखिर कौन हैं सारांश जैन?
IND vs SL Test Series 2026: श्रीलंका दौरे के लिए कब होगा टीम इंडिया का ऐलान? बुमराह और सुंदर पर बड़ा अपडेट
बिना रूके लगातार पांच सेट करने होंगे पूरे
टेस्ट के दौरान ऐसे खिलाड़ियों को पांच सेट पूरा करना होगा। जिसमें कुल 1200 मीटर की दौड़ लगानी होती है। सभी सेट 6 मिनट के अंदर पूरे करने होते हैं। कम समय में लगातार दौड़ ही इस सेट को मुश्किल बनाता है। इस टेस्ट को विशेषकर तेज गेंदबाजों के लिए लाया गया है। कोचिंग स्टाफ का मानना है कि खिलाड़ी मैदान से ज्यादा समय जिम में बिता रहे हैं। जिम से ज्यादा मैदान पर दोड़ना बेहतर है। इसलिए इस टेस्ट को लाया गया है।
तेज गेंदबाजों के लिए लाया गया है ये टेस्ट
गेंदबाजों के लिए ब्रोंको टेस्ट यह सुनिश्चित करेगा कि तेज गेंदबाज लंबे स्पेल तक बिना थके हुए गेंदबाजी कर सके और अपनी स्पीड़ को बरकरार रख सके। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड दौरे पर भारतीय तेज गेंदबाजों को लंबे स्पेल का सामना करना पड़ा था। जिसके कारण तेज गेंदबाजों को परेशानी हुई थी। दोनों टेस्ट सीरीज में जसप्रीत बुमराह को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा था।
यह भी पढ़ें: गिल नहीं…अब अय्यर बनेंगे भारतीय टीम के कप्तान, रोहित के फैसले के बाद BCCI करेगी ऐलान
रिपोर्ट्स के अनुसार, कुछ भारतीय खिलाड़ियों ने हाल ही में बेंगलुरु में बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में ब्रोंको टेस्ट दिया है। अब तक बीसीसीआई यो-यो टेस्ट और 2 किलोमीटर दौड़ जैसे फिटनेस टेस्ट लेती थी, लेकिन अब ब्रोंको टेस्ट को भी इस प्रक्रिया में शामिल कर लिया गया है। इन सभी टेस्ट की मदद से खिलाड़ियों की फिटनेस का पूरा आकलन किया जाएगा।
ले रूक्स जून 2024 में कंडीशनिंग कोच के तौर पर जुड़े थे
ब्रोंको टेस्ट को भारतीय टीम में लाने वाले ले रूक्स जून 2024 में स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच के तौर पर टीम से जुड़े। इससे पहले भी वे जनवरी 2002 से मई 2003 तक इसी भूमिका में काम कर चुके हैं। वे दक्षिण अफ्रीका की राष्ट्रीय टीम और आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स जैसी टीमों के साथ भी काम कर चुके हैं।
Bcci introduces bronco test yoyo test no longer only benchmark in indian cricket
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Dilip Ram Murder Case: TMC नेता दिलीप राम हत्याकांड में बड़ा फैसला, कोर्ट ने 7 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा
Jul 29, 2026 | 08:57 PMपुराना PF खाता भूल गए? सरकार का नया E-PRAAPTI पोर्टल करेगा मिनटों में काम, ऐसे मिलेगा फंसा हुआ पैसा
Jul 29, 2026 | 08:55 PMमराठवाड़ा की जीवनरेखा जायकवाड़ी बांध में बढ़ा पानी, 67% हुआ जल भंडारण; किसान और उद्योग हुए निहाल
Jul 29, 2026 | 08:53 PMGen-Z विवाद में कूदे सोनू सूद, कंगना रनौत को दी नसीहत, बोले- युवा ही आपको स्टार बनाते हैं
Jul 29, 2026 | 08:44 PMभोपाल में 2 घंटे चली सरकार-किसान वार्ता बेनतीजा! टी-ब्रेक के बाद फिर शुरू होगी दूसरे दौर की बातचीत
Jul 29, 2026 | 08:43 PMSawan 2026: सावन में भोलेनाथ को चढ़ाएं ये खास भोग, बरसेगी शिव कृपा, धन-धान्य और खुशियों से भर जाएगा घर
Jul 29, 2026 | 08:43 PMसंभाजीनगर में खंभे से टकराई कार, डिक्की से मिला 400 किग्रा गोमांस; एक गिरफ्तार, चालक फरार
Jul 29, 2026 | 08:40 PMवीडियो गैलरी

राज्यसभा में तिरंगे पर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM
भोपाल में फूटा किसानों का भयंकर गुस्सा; पुलिस और प्रशासन के उड़े होश, नेताओं की एंट्री पर लगा बैन? देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 06:54 PM
लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM














