IND W vs SA W: क्या बारिश बिगाड़ेगी मैच का मज़ा? जानिए कैसा रहेगा विशाखापत्तनम में मौसम का हाल
India Women vs South Africa Women: भारतीय महिला टीम और साउथ अफ्रीका महिला टीम के मुकाबले में बारिश का आसार है। ऐसे में आज का मुकाबला बारिश के कारण धुल सकता है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
विशाखापत्तनम ग्राउंड (फोटो-सोशल मीडिया)
India Women vs South Africa Women, 10th Match: महिला वनडे वर्ल्ड कप का 10वां मुकाबला भारतीय महिला टीम और साउथ अफ्रीका महिला टीम के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला एसीए-वीडीसीए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय महिला अपने अभियान का तीसरा मुकाबला खेलने उतरेगी। आज के मैच में बारिश का खतरा मंडरा रहा है।
इस मैच के बाद भारत और दक्षिण अफ्रीका दोनों का अगला मुकाबला मजबूत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ है। इसलिए दोनों टीमें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से पहले दो अंक हासिल करने के इरादे से विशाखापत्तनम में उतरेंगी। मैच में बारिश खलल डाल सकती है। शहर में मंगलवार शाम से ही बारिश हो रही है। कई जगहों पर दिन भर थोड़ी-थोड़ी देर के लिए भारी से बहुत भारी बारिश हुई है। अगले 24 घंटों के लिए गुरुवार दोपहर तक भारी बारिश की रेड अलर्ट जारी की गई है।
अंक तालिका में भारत दूसरे नंबर पर
भारत ने अपने अभियान की शुरुआत गुवाहाटी में सह-मेजबान श्रीलंका पर 59 रनों की जीत के साथ की और फिर कोलंबो में पाकिस्तान को 88 रनों से हराकर प्रतियोगिता में अपनी दूसरी जीत दर्ज की। भारतीय टीम दो जीत से चार अंक लेकर इंग्लैंड के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान पर है, जबकि नेट रन रेट के आधार पर वह दूसरे स्थान पर है।
सम्बंधित ख़बरें
चैंपियन ऑस्ट्रेलिया पर हुई करोड़ों की बारिश! हारकर भी इंग्लैंड ले गई मोटी रकम; जानें भारत के हिस्से कितना आया?
Asian Games 2026: टीम इंडिया में चंडीगढ़ की इस जांबाज खिलाड़ी की एंट्री, भारत को करेगी रिप्रेजेंट!
IND W vs AUS W: ऑस्ट्रेलिया और भारत खिलाफ के महामुकाबला आज, शिखा पांडेय ने बताया जीत का ‘सीक्रेट फॉर्मूला’
ICC का बड़ा एलान! महिला T20 वर्ल्ड कप 2028 के लिए इन 8 टीमों को मिली सीधी एंट्री, देखें पूरी लिस्ट
यह भी पढ़ें: महिला वनडे में बेथ मूनी-अलाना किंग ने रचा इतिहास, 9वें विकेट पर ऐसा कारनामा करने वाली पहली जोड़ी बनी
साउथ अफ्रीका का मिला-जुला शुरुआत
इसके विपरीत, दक्षिण अफ्रीका को अपने पहले मैच में इंग्लैंड के खिलाफ 10 विकेट की शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था। दूसरे मैच में साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराया था। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच अब तक 33 मैच खेले गए हैं। भारतीय टीम ने 20 मैच जीतकर बढ़त बनाई है। दक्षिण अफ्रीका को 12 मैच में जीत मिली है। एक मैच का परिणाम नहीं निकला है।
वर्ल्ड कप के लिए दोनों टीमों की पूरी स्क्वाड
भारतीय टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), प्रतिका रावल, हरलीन देयोल, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष, उमा छेत्री, रेणुका सिंह ठाकुर, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, श्री चरणी, राधा यादव, अमनजोत कौर, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़।
दक्षिण अफ्रीका टीम: लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), अयाबोंगा खाका, क्लो ट्रायॉन, नादिन डी क्लर्क, मारिजैन काप, ताजमिन ब्रिट्स, सिनालो जाफ्ता, नॉनकुलुलेको म्लाबा, एनेरी डर्कसन, एनेके बॉश, मसाबाता क्लास, सुने लुस, काराबो मेसो, तुमी सेखुखुने, नोंदुमिसो शांगासे।
