NZ W vs SA W: साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से चटाई धूल, तैजमिन ब्रिट्स ने ठोका शतक

South Africa beat New Zealand by 6 Wickets: साउथ अफ्रीका ने महिला वनडे विश्वकप 2025 के सातवें मुकाबले में न्यूजीलैंड को 6 विकेट से शिकस्त दी। टीम की इस जीत में तैजमिन ब्रिट्स ने अहम भूमिका निभाई।
साउथ अफ्रीका महिला टीम ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराया
तैजमिन ब्रिट्स (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

ICC Women's World Cup 2025: आईसीसी वनेड विश्वकप के सातवें मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से शिकस्त दे दी है। साउथ अफ्रीका टीम की इस जीत में तैजमिन ब्रिट्स ने शतक लगाकर अहम भूमिका निभाई। इससे पहले इंदौर के होल्कर स्टेडियम में न्यूजीलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी की। पहले बल्लेबाजी करते हुए उसने 231 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में साउथ अफ्रीका ने ये स्कोर 47.5 ओवर में हासिल कर लिया।

तैजमिन ब्रिट्स ने रचा इतिहास, तोड़ा मंधान का रिकॉर्ड

महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के सातवें मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की स्टार बल्लेबाज तैजमिन ब्रिट्स ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 87 गेंदों में शतक पूरा करते हुए 101 रन बनाए। उनकी इस पारी में 15 चौके और 1 छक्का शामिल था। इस स्कोर पर उन्हें ली ताहुहु ने अपना शिकार बनाया। मुकाबले में शानदार शतक के लिए ब्रिट्स को 'प्लेयर ऑफ द मैच' का अवॉर्ड दिया गया। ब्रिट्स ने इस शतकीय पारी के साथ 2025 में अपना पांचवां शतक भी पूरा किया और महिला वनडे में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाली बल्लेबाज बन गईं। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने स्मृति मंधाना का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

तैजमिन ब्रिट्स के अलावा साउथ अफ्रीका के लिए सुने लुस ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने 114 गेंदों का सामना करते हुए 83 रन बनाए। वो टीम को जीत दिलाने तक मैदान पर डटी रही। इस मुकाबले में उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 9 चौके और 1 छक्का लगाया। कुल मिलाकर न्यूजीलैंड के द्वारा दिए गए स्कोर को इन दोनों ने ही चेज कर दिया।  इसके अलावा कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट ने 14 और मारिजैन कैप ने भी 14 रन बनाए। न्यूजीलैंड के लिएअमेलिया केर ने 2 विकेट लिए। वहीं, ली ताहुहू और जेस केर को 1-1 विकेट मिला।

231 रन ढेर हुई न्यूजीलैंड

पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने कुल 231 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज सूजी बेट्स बिना कुछ किए आउट हुईं, जबकि जॉर्जिया प्लिमर ने 68 गेंदों में 31 रन बनाए। अमेलिया केर ने 42 गेंदों में 23 रन जोड़े। कप्तान सोफी डिवाइन ने अपनी टीम के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया और 98 गेंदों में 85 रन बनाकर सबसे ज्यादा स्कोर किया। इसके अलावा ब्रुक हॉलिडे ने 37 गेंदों में 45 रन की पारी खेली। टीम के अन्य बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सके, जिससे न्यूजीलैंड का स्कोर अपेक्षित बड़ा नहीं हो पाया। साउथ अफ्रीका की ओर से नॉनकुलुलेको म्लाबा ने 4 विकेट लेकर गेंदबाजी में दबदबा बनाया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com