- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- India Vs South Africa Live Score 1st Test Day 1 Ind Vs Sa Liveblog In Hindi From Eden Gardens Kolkata
IND vs SA, 1st Test Day 1: पहले दिन भारतीय गेंदबाजों का रहा बोलबाला, रन के लिए तरसे राहुल और सुंदर
India vs South Africa Highlights: भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले दिन का खेल खत्म होने तक 37 रन बनाए हैं। भारतीय टीम अभी 122 रनों से पीछे है, जबकि 9 विकेट शेष है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

India vs South Africa, 1st Test Day 1 Highlights : भारत ने दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला के पहले मैच के शुरुआती दिन शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी को केवल 159 रन पर समेटने के बाद शानदार शुरुआत की। बुमराह की शानदार गेंदबाजी ने साउथ अफ्रीका को कम स्कोर पर रोक दिया, और दिन के अंत तक भारत ने एक विकेट पर 37 रन बना लिये।
खराब रोशनी के कारण खेल जल्दी रोकने के समय भारत के लिए सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल 13 रन और वाशिंगटन सुंदर 6 रन बनाकर क्रीज पर थे। भारतीय टीम अब दक्षिण अफ्रीका से 122 रन पीछे है, और बचे हुए 9 विकेट पर नजरें टिकी हैं। भारत ने इस बीच अपना एकमात्र विकेट यशस्वी जायसवाल के रूप में गंवाया, जो मार्को यानसन की गेंद पर 12 रन बनाकर बोल्ड हो गए।
दूसरी ओर, जसप्रीत बुमराह ने गेंदबाजी में अपनी श्रेष्ठता का परिचय देते हुए 27 रन देकर 5 विकेट चटकाए। बुमराह को कुलदीप यादव (36 रन पर 2 विकेट) और मोहम्मद सिराज (47 रन पर 2 विकेट) ने बेहतरीन समर्थन दिया। अक्षर पटेल (21 रन पर 1 विकेट) ने भी एक विकेट लेकर भारतीय गेंदबाजी की पकड़ मजबूत की।
सम्बंधित ख़बरें
पंजाब किंग्स को जीत के बाद भी नहीं मिली राहत, BCCI ने श्रेयस अय्यर पर लगाया लाखों का जुर्माना
ईडन गार्डन को नहीं मिली टेस्ट की मेजबानी, फिर भी दादा के चेहरे पर है मुस्कान, सौरव गांगुली ने बताया असली कारण
मोहम्मद शमी का बड़ा खुलासा, आखिर कब थमेंगे रफ़्तार के कदम? संन्यास की खबरों पर दिया दिल जीतने वाला जवाब
‘खेल को मुमकिन बनाने वालों…’, BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने अनसंग हीरो की तारीफ में पढ़े कसीदे
दक्षिण अफ्रीका की ओर से सलामी बल्लेबाज एडेन मार्करम ने 31 रन बनाए, जबकि टोनी डी जोर्जी और वियान मुल्डर ने 24-24 रन का योगदान दिया। भारत ने दिन का अंत सधे हुए अंदाज में किया और दूसरी पारी में बढ़त बनाने की दिशा में मजबूती से कदम बढ़ाए।
14 Nov 2025 04:40 PM (IST)
14 Nov 2025 04:40 PM (IST)IND vs SA, 1st Test Day 1 Live: पहले दिन रन के लिए तरसे राहुल और सुंदर
साउथ अफ्रीका ने भारत के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की। 20 ओवर में साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों ने केवल 37 रन ही बनाने दिया। केएल राहुल ने 59 गेंदों का सामना करते हुए 13 रन बनाए। वहीं वाशिंग्टन सुंदर ने 38 गेंदों का सामना करते हुए 6 रन बनाए। वहीं यशस्वी जायसवाल 12 रन बनाकर आउट हो गए हैं।
14 Nov 2025 04:37 PM (IST)
14 Nov 2025 04:37 PM (IST)IND vs SA, 1st Test Day 1 Live: पहले दिन का खेल खत्म, भारत 37/1
पहले दिन का खेल खत्म हो गया है। भारतीय टीम ने 1 विकेट खोकर 37 रन बनाए हैं। इस दौरान भारत ने पहले दिन कुल 20 ओवर की बल्लेबाजी की। हालांकि, भारत के लिए अच्छी बात यह है कि केएल राहुल और वाशिंग्टन सुंदर जमे रहे। केएल राहुल 13 और सुंदर 6 रन बनाकर नाबाद रहे। साउथ अफ्रीका के लिए एकमात्र विकेट मार्को यानसेन को मिला।
14 Nov 2025 03:30 PM (IST)
14 Nov 2025 03:30 PM (IST)IND vs SA, 1st Test Day 1 Live: भारत को लगा पहला झटका
भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल 12 रन बनाकर आउट हो गए। मार्को यानसेन ने भारत को पहला झटका दिया। 18 के स्कोर पर भारत ने पहला विकेट गंवा दिया। अब केएल राहुल का साथ वाशिंगटन सुंदर आए हैं।
14 Nov 2025 02:45 PM (IST)
14 Nov 2025 02:45 PM (IST)IND vs SA, 1st Test Day 1 Live: बुमराह का पंजा, 159 पर सिमटी साउथ अफ्रीका की टीम
जसप्रीत बुमराह ने 5 विकेट लेकर साउथ अफ्रीका को 159 रनों पर समेट दिया है। बुमराह ने केशव महाराज को आउट करके अपना पांच विकेट पूरा किया। बुमराह ने एडेन मार्करम, रियान रिकल्टन, टोनी डी जोर्जी, साइमन हार्मर और केशव महाराज को आउट किया।
IND vs SA: जसप्रीत बुमराह के पंजे से साउथ अफ्रीका पस्त, 159 रनों पर सिमटी पहली पारी
14 Nov 2025 02:43 PM (IST)
14 Nov 2025 02:43 PM (IST)IND vs SA, 1st Test Day 1 Live: बुमराह ने साइमन हार्मर को भेजा पवेलियन
साउथ अफ्रीका को नौवां झटका साइमन हार्मर के रूप में लगा। जसप्रीत बुमराह ने हार्मर को बोल्ड करके अपनी चौथी सफलता हासिल की। 159 के स्कोर पर साउथ अफ्रीका ने 9वां विकेट गंवाया।
14 Nov 2025 02:14 PM (IST)
14 Nov 2025 02:14 PM (IST)IND vs SA, 1st Test Day 1 Live: टी का ऐलान, भारत को ऑलआउट के लिए 2 विकेट की जरूरत
पहले दिन के टी का ऐलान हो गया है। टी से पहले भारत ने साउथ अफ्रीका के 8 विकेट गिरा दिए हैं। अब भारत को ऑलआउट करने के लिए 2 विकेट की जरूरत है। टी के बाद जल्द से जल्द 2 विकेट लेकर पारी को समटने की कोशिश करेंगे।
14 Nov 2025 02:10 PM (IST)
14 Nov 2025 02:10 PM (IST)IND vs SA, 1st Test Day 1 Live: अफ्रीका को लगा 8वां झटका
कर्बिन बॉश के रूप में साउथ अफ्रीका को 8वां झटका लगा। अक्षर पटेल ने बॉश को एलबीडब्ल्यू आउट करते हुए भारतीय टीम की स्थिति को मजबूत कर दिया है। साउथ अफ्रीका ने 154 के स्कोर पर आठवां विकेट गंवाया है।
14 Nov 2025 01:42 PM (IST)
14 Nov 2025 01:42 PM (IST)IND vs SA, 1st Test Day 1 Live: सिराज ने अफ्रीका को दिया सातवां झटका
मोहम्मद सिराज ने काइल वेरेन के बाद मार्को यानसेन को बोल्ड करके 7वीं सफलता दिलाई है। एक ओवर में ही सिराज ने साउथ अफ्रीका को दो झटके दिए। 147 के स्कोर पर सातवां विकेट गिरा।
14 Nov 2025 01:36 PM (IST)
14 Nov 2025 01:36 PM (IST)IND vs SA, 1st Test Day 1 Live: साउथ अफ्रीका को लगा छठा झटका
साउथ अफ्रीका को छठा झटका काइल वेरेन के रूप में लगा। मोहम्मद सिराज ने काइल वेरेन को आउट करके भारतीय टीम को छठी सफलता दिलाई। 146 के स्कोर पर साउथ अफ्रीका ने छठा विकेट गंवाया। यह मोहम्मद सिराज का पहला विकेट है।
14 Nov 2025 12:42 PM (IST)
14 Nov 2025 12:42 PM (IST)IND vs SA, 1st Test Day 1 Live: साउथ अफ्रीका को लगा पांचवां झटका
साउथ अफ्रीका को टोनी डी जोर्जी के रूप में पांचवां झटका लगा। 24 रन बनाकर टोनी डी जोर्जी आउट हो गए। जसप्रीत बुमराह ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। साउथ अफ्रीका ने 120 के स्कोर पर पांचवां विकेट गंवाया।
14 Nov 2025 12:25 PM (IST)
14 Nov 2025 12:25 PM (IST)IND vs SA, 1st Test Day 1 Live: लंच के बाद कुलदीप ने दिलाई सफलता
लंच के बाद कुलदीप यादव ने वियान मुल्डर को आउट करके साउथ अफ्रीका को चौथा झटका दिया है। कुलदीप ने मुल्डर को एलबीडब्ल्यू आउट किया। मुल्डर 24 रन बनाकर आउट हो गए। अब स्टब्स बल्लेबाजी करने उतरे हैं।
14 Nov 2025 11:59 AM (IST)
14 Nov 2025 11:59 AM (IST)IND vs SA, 1st Test Day 1 Live: भारत ने 6 गेंदबाजों का किया इस्तेमाल
भारतीय टीम ने लंच तक सभी 6 गेंदबाजों का इस्तेमाल कर दिया है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत के लिए 6 गेंदबाजों में जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर खेल रहे हैं। कप्तान शुभमन गिल ने सभी गेंदबाजों से गेंदबाजी करवाई।
14 Nov 2025 11:37 AM (IST)
14 Nov 2025 11:37 AM (IST)IND vs SA, 1st Test Day 1 Live: लंच तक साउथ अफ्रीका का स्कोर 3 विकेट पर 105 रन
साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में पहले दिन के लंच तक तीन विकेट के नुकसान पर 105 रन बना लिए हैं। पहली पारी में कुल 27 ओवर का खेल हुआ। टोनी डी जोर्जी और वियान मुल्डर बल्लेबाजी कर रहे हैं। टोनी डी जॉर्जी ने 15 और वियान मुल्डर ने 22 रन बनाकर नाबाद है।।
14 Nov 2025 10:49 AM (IST)
14 Nov 2025 10:49 AM (IST)IND vs SA, 1st Test Day 1 Live: कप्तान बावुमा लौटे पवेलियन
साउथ अफ्रीका को तीसरा झटका कप्तान टेम्बा बावुमा के रूप में लगा। बावुमा 3 रन बनाकर आउट हो गए। 71 के स्कोर पर साउथ अफ्रीका को तीसरा झटका लगा।
14 Nov 2025 10:27 AM (IST)
14 Nov 2025 10:27 AM (IST)IND vs SA, 1st Test Day 1 Live: बुमराह ने दिलाई दूसरी सफलता, मार्करम को किया चलता
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने एडन मार्करम को आउट करके दूसरी सफलता दिलाई। मार्करम 31 रन बनाकर आउट हो गए। 62 के स्कोर पर अफ्रीका का दूसरा विकेट गिरा।
14 Nov 2025 10:21 AM (IST)
14 Nov 2025 10:21 AM (IST)IND vs SA, 1st Test Day 1 Live: बुमराह ने भारत को दिलाई पहली सफलता
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने रियान रिकल्टन को आउट करके पहला झटका दिया है। पहले विकेट के लिए रिकल्टन और मार्कराम के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हुई। 23 रन बनाकर रिकल्टन आउट हो गए।
14 Nov 2025 10:07 AM (IST)
14 Nov 2025 10:07 AM (IST)IND vs SA, 1st Test Day 1 Live: साउथ अफ्रीका की बेहतरीन शुरुआत
एडेन मार्कराम और रियान रिकल्टन ने तेज गेंदबाजों को अच्छे से खेला। सिराज की गेंद पर दोनों बल्लेबाजों ने खुब रन बटोरे। 7 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर 31 रन बिना किसी नुकसान के।
14 Nov 2025 09:37 AM (IST)
14 Nov 2025 09:37 AM (IST)IND vs SA, 1st Test Day 1 Live: साउथ अफ्रीका के लिए मार्करम और रिकल्टन ने किया पारी का आगाज
एडेन मार्करम और रयान रिकेल्टन की ओपनिंग जोड़ी मैदान पर है। जसप्रीत बुमराह पहला ओवर डाल रहे हैं। ओवर की दूसरी गेंद काफी नीचे रही। बाय के रूप में चार रन मिले। पहले ओवर में बाई के रूप में बस एख चौका आया।
14 Nov 2025 09:24 AM (IST)
14 Nov 2025 09:24 AM (IST)IND vs SA, 1st Test Day 1 Live: विराट कोहली के रिकॉर्ड पर शुभमन गिल की निगाहें
विराट कोहली ने बतौर टेस्ट कप्तान 2017 और 2018 में 5-5 शतक लगाए थे, वहीं शुभमन गिल कप्तानी संभालने के बाद 2025 में इतने ही शतक लगा चुके हैं। अगर इस सीरीज में गिल के बल्ले से एक और शतक निकलता है तो वह बतौर भारतीय कप्तान एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।
14 Nov 2025 09:22 AM (IST)
14 Nov 2025 09:22 AM (IST)IND vs SA, 1st Test Day 1 Live: 2015 के बाद साउथ अफ्रीका ने जीता पहला टॉस
2015 के बाद से आठ टेस्ट मैचों में दक्षिण अफ्रीका ने भारत में पहला टॉस जीता। पिछली बार साउथ अफ्रीका ने कोलकाता में इसी स्थान पर 2010 में टॉस जीता था।
14 Nov 2025 09:20 AM (IST)
14 Nov 2025 09:20 AM (IST)IND vs SA, 1st Test Day 1 Live: भारत में किसी टीम द्वारा लगातार सबसे ज़्यादा बार टॉस हारने की संख्या
- 11 इंग्लैंड (1961-73)
- 8 भारत (1934-51)
- 7 दक्षिण अफ्रीका (2015-19)
14 Nov 2025 09:19 AM (IST)
14 Nov 2025 09:19 AM (IST)IND vs SA, 1st Test Day 1 Live: जडेजा हासिल कर सकते हैं बड़ी उपलब्धि
रवींद्र जडेजा टेस्ट में 4000 रन और 300 विकेट का डबल करने वाले चौथे क्रिकेटर बनने से 10 रन दूर हैं। अभी तक ऐसा सिर्फ कपिल देव, इयान बॉथम और डेनियल विटोरी ने किया है।
14 Nov 2025 09:18 AM (IST)
14 Nov 2025 09:18 AM (IST)IND vs SA, 1st Test Day 1 Live: साउथ अफ्रीका का प्लेइंग-11
एडन मार्कराम, रियान रिकेल्टन, वियान मुल्डर, टेम्बा बावुमा (सी), टोनी डी जोर्जी, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरेन (विकेटकीपर), साइमन हार्मर, मार्को यानसन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज
14 Nov 2025 09:16 AM (IST)
14 Nov 2025 09:16 AM (IST)IND vs SA, 1st Test Day 1 Live: भारतीय टीम का प्लेइंग 11
यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, वॉशिंगटन सुंदर, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज
14 Nov 2025 09:15 AM (IST)
14 Nov 2025 09:15 AM (IST)IND vs SA, 1st Test Day 1 Live: साउथ अफ्रीका ने जीता टॉस
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 14 नवंबर से कोलकाता के ईडन गार्ड्न में खेला जा रहा है। पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
India vs south africa live score 1st test day 1 ind vs sa liveblog in hindi from eden gardens kolkata
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मार्कशीट और सर्टिफिकेट अब एक ही पन्ने पर! महाराष्ट्र राज्य मंडल ने बदला दशकों पुराना नियम, जानें फायदें
Apr 01, 2026 | 02:44 PMRahuri Assembly Bypoll: BJP ने अक्षय कार्डिले को बनाया उम्मीदवार, क्या निर्विरोध होगा चुनाव
Apr 01, 2026 | 02:40 PMपुणे: मानसून से पहले आपदा प्रबंधन को तकनीकी मजबूती, नदियों पर CCTV नेटवर्क की योजना
Apr 01, 2026 | 02:36 PMअब नहीं बनाना पड़ेगा नया Gmail, आसानी से बदल सकेंगे ईमेल ID, जानें सभी स्टेपर्स
Apr 01, 2026 | 02:34 PMठाणे में प्रेसिडेंट कप टेनिस क्रिकेट का भव्य आगाज; सलमान खान और सीएम शिंदे ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
Apr 01, 2026 | 02:30 PMरेलवे का ‘बीमार घर’! प्लेटफॉर्म 1 के एसी वेटिंग रूम में गंदगी का अंबार, यात्रियों ने DRM से की सीधी शिकायत
Apr 01, 2026 | 02:30 PMपुणे रिंग रोड भूमि अधिग्रहण पर गतिरोध, खर्च को लेकर PMC-PMRDA में मतभेद; मुख्यमंत्री की बैठक में होगा निर्णय
Apr 01, 2026 | 02:27 PMवीडियो गैलरी

असम में मोदी की हुंकार, PM की रैली में उमड़े जनसैलाब, बोले- केंद्र की तरह जीत की हैट्रिक पक्की
Apr 01, 2026 | 02:27 PM
गंदे कपड़ों पर मिली सजा ने ले ली जान! स्कूल में अपमानित महसूस करने वाली छात्रा ने घर जाकर किया सुसाइड- VIDEO
Mar 31, 2026 | 10:02 PM
ईरान का बड़ा फैसला, होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों से वसूलेगा टोल; भारत की बढ़ेगी मुश्किलें- VIDEO
Mar 31, 2026 | 09:45 PM
बिहार में पार्टी को खड़ा करने में जुटी कांग्रेस, नए जिला अध्यक्षों पर खेला दांव; RJD-BJP वोट बैंक पर सीधी नजर
Mar 31, 2026 | 09:39 PM
सीएम योगी की मां पर अभद्र टिप्पणी करने वाला मौलाना गिरफ्तार, यूपी एसटीएफ ने बिहार से दबोचा- VIDEO
Mar 31, 2026 | 09:31 PM
चैत्र के आखिरी मंगलवार को भारी हादसा! नालंदा के मंदिर में क्यों बेकाबू हुई भीड़? प्रशासन पर उठे सवाल
Mar 31, 2026 | 01:42 PM















