Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 5 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

U19 Asia Cup: भारत और पाकिस्तान का महामुकाबला आज, जानें कब-कहां और कैसे देख सकते हैं लाइव

U19 Asia Cup Live Streaming: अंडर-19 एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला आज 14 दिसंबर को होगा। जानें कब से यह मुकाबला खेला जाएगा और कहां लाइव देख सकते हैं।

  • Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On: Dec 14, 2025 | 07:33 AM

भारत अंडर-19 बनाम पाकिस्तान अंडर-19 (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

India Vs Pakistan U19 Asia Cup Live Streaming: अंडर-19 एशिया कप की शुरुआत हो चुकी है। भारतीय टीम ने इस टूर्नामेंट की शुरुआत जीत के साथ कर दी है। वहीं पाकिस्तान ने भी जीत के साथ आगाज किया है। आज 14 दिसंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला सुबह 10.30 बजे से शुरू होगा।

अंडर-19 एशिया कप में भारतीय टीम का दूसरा मुकाबला अपने कट्टर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा। यह मुकाबला दुबई के आईसीसी एकेडमी में होगा। यह मुकाबला काफी मजेदार होने वाला है। भारत के बल्लेबाजों और पाकिस्तान के गेंदबाजों के बीच मुकाबला होगा। इस मैच में भारत के स्टार खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे पर नजरें होगी।

भारत और पाकिस्तान ने जीत के साथ किया आगाज

भारत ने अपने अभियान की शानदार शुरुआत के बाद आत्मविश्वास के साथ इस मैच में कदम रखा है। अपने पहले मैच में, उन्होंने मेजबान UAE को पूरी तरह से पछाड़ दिया, और 234 रनों की शानदार जीत हासिल की, जिसने उनकी बल्लेबाजी की गहराई और गेंदबाजी की ताकत को दिखाया।

सम्बंधित ख़बरें

तैयारी नागपुर में, कुटाई विदेश में… जानिए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी की वापसी का पूरा राज

Duleep Trophy: वैभव सूर्यवंशी को बड़ी जिम्मेदारी, ईस्ट जोन टीम के उपकप्तान बने

ICC Rankings: शुभमन गिल ने छीना नंबर-1 का ताज, वैभव सूर्यवंशी ने भी मचाया गदर, लगाई 230 पायदान की छलांग

2027 World Cup से पहले वैभव सूर्यवंशी को मिले टीम इंडिया में मौका? पूर्व चयनकर्ता ने BCCI से की बड़ी मांग

दूसरी ओर, पाकिस्तान भी इस मुकाबले में काफी जोश के साथ आया है। उन्होंने अपने टूर्नामेंट की शुरुआत मलेशिया पर शानदार जीत के साथ की। पाकिस्तान ने 297 रनों के बड़े अंतर से जीत हासिल की। ​​उनके बल्लेबाजों ने एक मजबूत ओपनिंग साझेदारी के साथ एक ठोस नींव रखी, जबकि गेंदबाजों ने यह सुनिश्चित किया कि वापसी का कोई मौका न हो।

आइए, जानते हैं इस महामुकाबले का पूरा डिटेल्स। ये मुकाबला कब-कहां और कितने बजे से खेला जाएगा। कितने बजे टॉस होगा। वहीं इस मुकाबले को आप लाइव कैसे और कहां देख सकते हैं। 

भारत बनाम पाकिस्तान U19 एशिया कप मैच का मैच कब शुरू होगा?

भारत और पाकिस्तान के बीच ACC U19 एशिया कप का रोमांचक मुकाबला रविवार, 14 दिसंबर को दुबई के ICC एकेडमी ग्राउंड में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा। वहीं इस मुकाबले का टॉस सुबह 10 बजे होगा।

भारत में IND बनाम PAK का मुकाबला कैसे देख सकते हैं?

अंडर-19 एशिया कप का यह मुकाबला भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा। इस मुकाबले का लुत्फ आप सोनी स्पोर्ट्स चैनल पर उठा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: IND vs SA: धर्मशाला T20I पर संकट! मैच से एक दिन पहले बारिश की आशंका, स्टेडियम के उपर छाए बादल

OTT पर कैसे देख सकते हैं इस मुकाबले को?

भारत बनाम पाकिस्तान ACC U19 एशिया कप क्रिकेट मैच ऑनलाइन देखना चाहते हैं, तो इसकी लाइव स्ट्रीमिंग SonyLiv ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी, जहां आप आसानी से मैच का आनंद उठा सकते हैं। हालांकि, इसके लिए आपको सब्सक्रिप्शन लेना होगा।

ऐसी है दोनों टीमों की पूरी स्क्वाड

भारत U19: आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, आरोन जॉर्ज, विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, दीपेश देवेन्द्रन, किशन कुमार सिंह, हेनिल पटेल, हरवंश पंगालिया, नमन पुष्पक, उधव मोहन, युवराज गोहिल।

पाकिस्तान U19: उस्मान खान, समीर मिन्हास, अली हसन बलूच, अहमद हुसैन, फरहान यूसुफ (कप्तान), हमजा जहूर (विकेटकीपर), हुजैफा अहसन, नकाब शफीक, दानियाल अली खान, मोहम्मद सय्याम, अली रजा, अब्दुल सुभान, मोहम्मद हुजैफा, मोमिन कमर, मोहम्मद शायान।

India vs pakistan u19 asia cup live streaming when and where to watch this match

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 14, 2025 | 07:33 AM

Topics:  

  • Asia Cup
  • Ayush Mhatre
  • ODI Asia Cup
  • U-19 Asia Cup
  • Vaibhav Sooryavanshi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.