टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, टीम इंडिया ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, बल्लेबाजों का गजब कारनामा
IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने शानदार बल्लेबाजी की। नंबर तीन पर उतरे ईशान किशन ने भी दमदार अर्धशतक जड़कर टीम इंडिया को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।
- Written By: संजय बिष्ट
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा (फोटो- सोशल मीडिया)
Indian Cricket Team Create History in T20 World Cup 2026 Final Match: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम के टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में भारत के शीर्ष तीन बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अर्धशतक जड़े। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी की बदौलत भारतीय टीम ने 200 रन का आंकड़ा भी पार कर लिया। इस तूफानी बल्लेबाजी के साथ टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में कई बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए। खास बात यह रही कि यह टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बन गया।
टॉप-3 बल्लेबाजों ने जड़ी फिफ्टी
न्यूजीलैंड के खिलाफ इस मुकाबले में भारत के लिए अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और ईशान किशन ने शानदार पारियां खेलीं। तीनों बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में यह पहली बार हुआ है जब किसी टीम के टॉप-3 बल्लेबाजों ने एक ही मैच में अर्धशतक लगाए हों। इससे पहले टूर्नामेंट के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ था।
इस मुकाबले में संजू सैमसन ने 46 गेंदों में 89 रन की बेहतरीन पारी खेली। वहीं अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 21 गेंदों में 52 रन बनाकर टीम को तेज शुरुआत दिलाई। इसके अलावा नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने आए ईशान किशन ने 25 गेंदों में 54 रन की दमदार पारी खेली। इन तीनों बल्लेबाजों की पारियों ने भारतीय टीम के स्कोर को तेजी से आगे बढ़ाया।
सम्बंधित ख़बरें
LSG vs PBKS: इकाना में पंजाब किंग्स के लिए ‘करो या मरो’ का मुकाबला, जीत के लिए बनाने होंगे 197 रन
क्वालीफायर-1 से पहले RCB कैंप में छाई मायूसी, निजी कारणों के चलते IPL 2026 छोड़ घर वापस लौटा ये धाकड़ खिलाड़ी
कौन है क्रोएशिया का यह धाकड़ बल्लेबाज? जिसने T20I की पहली 4 पारियों में ही रच दिया इतिहास
रोहित शर्मा की फिटनेस पर घमासान! BCCI के दावों के बीच MI के कोच का बड़ा बयान, दिया हैरान करने वाला ये बयान
फाइनल में पहली बार बना 200 से ज्यादा स्कोर
इस मैच में भारतीय टीम ने सिर्फ 15 ओवर के भीतर ही 200 रन का आंकड़ा पार कर लिया था। टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल के इतिहास में पहली बार किसी टीम ने 200 से ज्यादा रन बनाए हैं। भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 255 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।
यह स्कोर टी20 वर्ल्ड कप फाइनल का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर बन गया है। वहीं टूर्नामेंट के इतिहास में यह तीसरा सबसे बड़ा स्कोर भी माना जा रहा है। इसके अलावा मेंस टी20 इंटरनेशनल में यह सातवीं बार है जब भारतीय टीम ने 250 से ज्यादा रन बनाए हैं।
ये भी पढ़ें: अभिषेक, संजू और ईशान की विस्फोटक बल्लेबाजी, तो कप्तान सूर्या ने किया निराश, गोल्डन डक पर हुए आउट
फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने न्यूजीलैंड के सामने 256 रन का कठिन लक्ष्य रखा है। टॉप ऑर्डर के शानदार प्रदर्शन के अलावा लोअर ऑर्डर बल्लेबाजों ने भी टीम के स्कोर को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई। हार्दिक पांड्या ने 13 गेंदों में 18 रन बनाए, जबकि शिवम दुबे ने अंत में तेज बल्लेबाजी करते हुए 8 गेंदों में 26 रन ठोक दिए। दुबे की पारी में तीन चौके और दो छक्के शामिल रहे। अब सबकी नजरें न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी पर टिकी हैं कि क्या कीवी टीम इस बड़े लक्ष्य को हासिल कर पाती है या नहीं।
