T20 WC Final: अभिषेक, संजू और ईशान की विस्फोटक बल्लेबाजी, तो कप्तान सूर्या ने किया निराश, गोल्डन डक पर हुए आउट

T20 WC 2026 Final: न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मुकाबले में एक तरफ ईशान, संजू और अभिषेक ने दमदार पारी खेली। वहीं, कप्तान सूर्यकुमार यादव शून्य के स्कोर पर पवेलियन चले गए।
Suryakumar Yadav, Abhishek Sharma and Sanju Samson in T20 WC 2026 Final against New Zealand
सूर्यकुमार यादव, अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Suryakumar Yadav suffers golden duck in T20 WC 2026 Final: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के सामने 255 रनों का बड़ा लक्ष्य रखा है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में टीम इंडिया की बल्लेबाजी काफी आक्रामक रही। अब न्यूजीलैंड की टीम को खिताब जीतने के लिए 256 रन बनाने होंगे, जो कि टी20 फाइनल के लिहाज से काफी चुनौतीपूर्ण लक्ष्य माना जा रहा है।

अभिषेक और सैमसन ने दी शानदार शुरुआत

भारतीय पारी की शुरुआत अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने बेहद शानदार अंदाज में की। दोनों बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के गेंदबाजों पर दबाव बनाया। पहले विकेट के लिए दोनों के बीच 98 रनों की मजबूत साझेदारी हुई। अभिषेक शर्मा अच्छी लय में दिख रहे थे, लेकिन वह 52 रन बनाकर आउट हो गए। उनकी पारी में कई शानदार शॉट देखने को मिले।

सैमसन और किशन ने संभाली पारी

अभिषेक के आउट होने के बाद संजू सैमसन ने पारी को आगे बढ़ाया और टीम को बड़े स्कोर की ओर ले जाने में अहम भूमिका निभाई। सैमसन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 89 रन बनाए और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। वहीं ईशान किशन ने भी उनका अच्छा साथ दिया। किशन ने तेजी से रन बनाते हुए 54 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। इन दोनों बल्लेबाजों की पारियों की बदौलत भारतीय टीम बड़े स्कोर की ओर बढ़ती रही।

कप्तान सूर्यकुमार यादव ने किया निराश

ईशान किशन के आउट होने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए। ऐसे में उन पर स्कोर को 270 तक ले जाने की जिम्मेदारी थी, लेकिन वो इस पर खरे नहीं उतर पाए। सूर्यकुमार इस मैच में गोल्डन डक का शिकार बने। उन्हें जिमी निशम ने रचिन रवींद्र के हाथों कैच आउट कराया और शून्य के स्को पर पवेलियन भेज दिया।

आखिरी ओवर में दुबे का धमाका

पारी के अंतिम ओवर में शिवम दुबे ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम के स्कोर को और आगे पहुंचाया। उन्होंने 20वें ओवर में तीन चौके और दो छक्के लगाकर टीम का स्कोर 250 के पार पहुंचा दिया। दुबे की इस तेज पारी ने भारतीय टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई।

न्यूजीलैंड की ओर से जिमी निशम सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने तीन विकेट हासिल किए। इसके अलावा रचिन रविंद्र और मैट हेनरी को एक-एक विकेट मिला। अब मुकाबले का सारा दबाव न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों पर होगा। 256 रनों का लक्ष्य आसान नहीं है, ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि कीवी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के सामने किस तरह की रणनीति अपनाते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com