-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- India Won By 4 Wkts Agianst New Zealand In 1st Odi Virat Shubman Rahul Performance
IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की रोमांचक जीत, राहुल बने ‘संकटमोचन’; शतक से चूके कोहली
- Written By: उज्जवल सिन्हा
IND vs NZ 1st ODI: भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 4 विकेटों से हराया। केएल राहुल ने छक्का लगाकर जीत दिलाई। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है।

विराट कोहली और श्रेयस अय्यर (फोटो-सोशल मीडिया)
India vs New Zealand, 1st ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने जीत हासिल कर ली। भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर वनडे सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 300 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम ने 49 ओवर में जीत हासिल की। केएल राहुल ने संकटमोचक बनकर छक्का लगाकर भारतीय टीम को जीत दिलाई।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने शानदार आगाज किया। पहले विकेट के लिए डेवॉन कॉनवे और हेनरी निकोल्स ने 117 रनों की साझेदारी की। दोनों ने शुरुआत में भारतीय गेंदबाज को काफी परेशान किया। दोनों बल्लेबाजों ने अपना अर्धशतक पूरा किया। हालांकि, 62 के निजी स्कोर पर हेनरी निकोल्स आउट हो गए। उसके बाद डेवॉन कॉनवे भी 56 रन बनाकर आउट हो गए।
डेरिल मिचेल की शानदार पारी
लगातार गिरते विकेटों के बीच डेरिल मिचेल ने अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद माइकल ब्रेसवेल 16 और डेब्यू कर रहे क्रिस्टियन क्लार्क ने नाबाद 24 रन बनाए। इसके बाद तेजी से रन बनाने के चक्कर में मिचेल 84 के निजी स्कोर पर आउट हो गए। न्यूजीलैंड की टीम 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 300 रन बनाई। भारत के लिए मोहम्मद सिराज ने 2, हर्षित राणा ने 2 और प्रसिद्ध कृष्णा ने 2 विकेट चटकाए। वहीं कुलदीप यादव को 1 विकेट मिला।
सम्बंधित ख़बरें
शतक से चूके वैभव, लेकिन मचा दिया कहर… तीसरे टी20 में भारत ने जिम्बाब्वे को दिया 193 रन का लक्ष्य
सूर्यवंशी-अभिषेक फ्लॉप…ईशान-तिलक वर्मा ने संभाली कमान, भारत ने जिम्बाब्वे को दिया 220 रन का टारगेट
ZIM vs IND 2nd T20I: हरारे की बल्लेबाजी पिच पर फिर बरसेंगे रन? जानिए पिच रिपोर्ट, मौसम और संभावित प्लेइंग टीम
एशियन गेम्स 2026 का क्रिकेट शेड्यूल जारी, भारत सीधे क्वार्टर फाइनल में; पाकिस्तान से कब होगी टक्कर?
विराट और गिल के बीच शतकीय साझेदारी
इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत ज्यादा अच्छी नहीं रही। रोहित शर्मा 26 रन बनाकर आउट हो गए। 39 के स्कोर पर पहला विकेट गिरा। उसके बाद से शुभमन गिल और विराट कोहली के बीच 118 रनों की साझेदारी हुई। शुभमन गिल 56 रन बनाकर आउट हो गए। तीसरे विकेट के कोहली के साथ श्रेयस अय्यर ने 77 रनों की साझेदारी की। इस दौरान विराट कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना 28 हजार रन भी पूरा किया।
शतक से चूके विराट कोहली
विराट कोहली अच्छे लय में नजर आ रहे थे। ऐसा लग रहा था कि वो शतक बनाकर मुकाबले को आसानी से जीत दिलवा देंगे। लेकिन 93 के निजी स्कोर पर विराट कोहली आउट हो गए। उसके बाद तुरंत रवींद्र जडेजा भी पवेलियन लौट गए। 49 के निजी स्कोर पर श्रेयस अय्यर भी आउट हो गए। यहां से भारतीय टीम की मुश्किल बढ़ गई।
यह भी पढ़ें: दुर्भाग्य के रास्ते पर सचिन के पीछे चले कोहली! 8वीं बार हुए ‘नर्वस नाइंटीज’ का शिकार, जानिए कब-कब लगा झटका?
हालांकि, केएल राहुल एक छोर पर जमे रहे। वहीं नए बल्लेबाज के रूप में हर्षित राणा ने 23 गेंदों में 29 रनों की पारी खेलकर मुकाबले को फिर से भारत के हक में मोड़ दिया। लेकिन अंत तक मौजूद रहे केएल राहुल ने नाबाद 29 रनों की पारी खेलकर मुकाबले को जीत लिया। न्यूजीलैंड के लिए काइल जेमिसन ने 4 विकेट चटकाए।
India won by 4 wkts agianst new zealand in 1st odi virat shubman rahul performance
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम: PM मोदी ने युवाओं से किया संवाद, सीमावर्ती गांवों के अनुभव साझा किए
Jul 26, 2026 | 08:18 PMकूरियर पार्सल में छिपाकर भेजी जा रही थी 11 किलो ड्रग्स, NCB ने अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट पकड़ा
Jul 26, 2026 | 07:59 PMछात्रों की जीत पर रवीना टंडन को गर्व, हिंसा पर बोलीं- गुंडों और राजनीतिक पार्टियों ने हाइजैक किया था
Jul 26, 2026 | 07:49 PMबाल से गला काटने में फडणवीस माहिर, केंद्र में प्रधान से भी ज्यादा रखेंगे कंट्रोल, सपकाल का तीखा तंज
Jul 26, 2026 | 07:34 PMचीजी मोमोज खत्म हुए तो रेस्टोरेंट ने भेजा माफीनामा और ₹20 कैश, छोटे से जेस्चर ने जीत लिया लोगों का दिल
Jul 26, 2026 | 07:29 PMवैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, 15 साल की उम्र में दूसरी T20I फिफ्टी; इंटरनेशनल क्रिकेट में बनाया नया रिकॉर्ड
Jul 26, 2026 | 07:27 PMUP Gochar Bhumi Mission: UP में 39,721 हजार हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरित चारा में हरदोई बना नंबर-1
Jul 26, 2026 | 07:20 PMवीडियो गैलरी

अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेज प्रताप का बड़ा बयान, बोले- छात्रों ने सरकार को झुका दिया-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:08 PM
5 साल की उम्र में पोलियो, फिर भी नहीं मानी हार… झंडू कुमार की कहानी करेगी भावुक-VIDEO
Jul 26, 2026 | 12:16 PM
सोनम वांगचुक से लेकर युवाओं के वीडियो तक… संजय सिंह ने गिनाए उदाहरण-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:56 AM
‘सपा गुंडागर्दी पर उतर आई है’… ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:30 AM














