Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

IND vs NZ 1st T20 Live Score: भारत ने 48 रन से जीता मुकाबला, न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में बनाए 190 रन

IND vs NZ 1st T20 Match Updates: आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 मैच नागपुर में खेला जा रहा है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 238 रन बनाए। अभिषेक शर्मा ने 84 रन की विस्फोटक पारी खेली।

  • Written By: संजय बिष्ट
Updated On: Jan 21, 2026 | 11:12 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

India vs New Zealand 1st T20 Live: आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 मुकाबला नागपुर के वीसीए स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत ने न्यूजीलैंड के सामने 239 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है। भारतीय टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 338 रन बनाए, जो टी20 इंटरनेशनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले भारत ने फरवरी 2023 में कीवी टीम के खिलाफ 234/4 का स्कोर खड़ा किया था। नागपुर में अभिषेक शर्मा भारत के सबसे सफल बल्लेबाज रहे। युवा ओपनर ने 35 गेंदों पर 84 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें पांच चौके और पांच छक्के शामिल रहे। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। संजू सैमसन 10 रन बनाकर आउट हो गए, जबकि दो साल से ज्यादा समय बाद टीम इंडिया में लौटे ईशान किशन भी पांच गेंदों में आठ रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम का फोकस अगले महीने होने वाले टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियों को मजबूत करने पर है। इसके साथ ही भारत पांच मैचों की टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड से वनडे सीरीज की हार का हिसाब चुकता करना चाहता है। साल 2024 में कप्तानी संभालने के बाद से सूर्यकुमार के नेतृत्व में भारत का टी20 में प्रदर्शन प्रभावशाली रहा है और टीम का जीत प्रतिशत 72 से ज्यादा है। हालांकि सूर्या ब्रिगेड कीवी टीम को हल्के में नहीं लेगी, जिसने भारत में पहली बार वनडे सीरीज जीतकर अपनी ताकत दिखा दी है।

सम्बंधित ख़बरें

रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया, 20वें ओवर में तुषार देशपांडे का कमाल

MI vs DC: हार के बावजूद कप्तान का बड़ा कारनामा, जो अब तक हार्दिक न कर से वो कर गए सूर्यकुमार यादव

दिल्ली कैपिटल्स के लिए Sameer Rizvi ने खेली विस्फोटक पारी, ऐसा करने वाले बने तीसरे बल्लेबाज

GT vs RR: गुजरात टाइटंस को लगा बड़ा झटका, राजस्थान के खिलाफ मैच से क्यों बाहर हुए शुभमन गिल?

The liveblog has ended.
  • 21 Jan 2026 10:51 PM (IST)

    21 Jan 2026 10:51 PM (IST)

    India vs New Zealand Live Score: टीम इंडिया ने जीता मुकाबला

    भारतीय टीम ने नागपुर में न्यूजीलैंड को 48 रन के बड़े अंदर से शिकस्त दी। अंतिम ओवर में शिवम दुबे ने लगातार दो विकेट झटके। जिसके कारण कीवी टीम 20 में 7 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 190 रन बना सकी।

  • 21 Jan 2026 10:17 PM (IST)

    21 Jan 2026 10:17 PM (IST)

    India vs New Zealand Live Score: न्यूजीलैंड को लगा 5वां झटका

    मार्क चैपमैन के रूप में कीवी टीम को पांचवां बड़ा झटका लग चुका है। उन्होंने 24 गेंदों का सामना करते हुए 39 रन बनाए। मार्क को वरुण चक्रवर्ती ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। अब न्यूजीलैंड को जीत के लिए 30 गेंद में 95 रन की जरूरत है।

  • 21 Jan 2026 10:14 PM (IST)

    21 Jan 2026 10:14 PM (IST)

    India vs New Zealand Live Score: ग्लेन फिलिप्स आउट

    खतरनाक दिख रहे ग्लेन फिलिप्स को अक्षर पटेल ने पवेलियन का रास्ता दिखा दिया है। उन्होंने 40 गेंदों का सामना करते हुए 78 रन बनाए।

  • 21 Jan 2026 09:58 PM (IST)

    21 Jan 2026 09:58 PM (IST)

    India vs New Zealand Live Score: ग्लेन फिलिप्स ने ठोकी फिफ्टी

    ग्लेन फिलिप्स ने विस्फोटक अंदाज में अपनी फिफ्टी पूरी कर ली है। उन्होंने 29 गेंदों का सामना करते हुए 50 रन बनाए। इस वक्त न्यूजीलैंड का स्कोर 11 ओवर के बाद 95/3 है।

  • 21 Jan 2026 09:37 PM (IST)

    21 Jan 2026 09:37 PM (IST)

    India vs New Zealand Live Score: भारत को मिली तीसरी सफलता

    टिम रॉबिन्सन के रूप में भारत को तीसरी सफलता मिल चुकी है। उन्हें स्पिन गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। वहीं, 6.5 ओवर के बाद कीवी टीम का स्कोर 54/3 है।

  • 21 Jan 2026 09:12 PM (IST)

    21 Jan 2026 09:12 PM (IST)

    India vs New Zealand Live Score: हार्दिक ने दूसरे ओवर में दिलाई दूसरी सफलता

    दूसरे ही ओवर में कीवी टीम को उसका दूसरा बड़ा झटका लग चुका है। हार्दिक पांड्या ने रचिन रवींद्र को अभिषेक शर्मा के हाथों कैच आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया।

  • 21 Jan 2026 09:04 PM (IST)

    21 Jan 2026 09:04 PM (IST)

    India vs New Zealand Live Score: भारत को मिली पहली सफलता

    अर्शदीप सिंह ने भारत को पहले ओवर में डेवोन कॉनवे के रूप में सफलता दिलाई है। इस हिसाब से शून्य के स्कोर पर न्यूजीलैंड ने अपना पहला विकेट खो दिया है।

  • 21 Jan 2026 08:54 PM (IST)

    21 Jan 2026 08:54 PM (IST)

    India vs New Zealand Live Score: भारत ने बनाए 238 रन

    टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के सामने नागपुर में विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम इंडिया ने 20 ओवर की समाप्ती के बाद न्यूजीलैंड के सामने 238 रन बनाए। अंत में रिंकू सिंह ने 20 गेंदोें का सामना करते हुए नाबाद 44 रनों की पारी खेली।

  • 21 Jan 2026 08:39 PM (IST)

    21 Jan 2026 08:39 PM (IST)

    India vs New Zealand Live Score: अक्षर पटेल के रूप में लगा 7वां झटका

    अक्षर पटेल 5 गेंदों पर 5 रन बनाकर आउट हो गए। 209 के स्कोर पर भारतीय टीम को सातवां झटका लगा। क्रिस्टिन क्लार्क ने अक्षर पटेल को चलता किया और अपनी टीम को बड़ी सफलता दिलाई है।

  • 21 Jan 2026 08:30 PM (IST)

    21 Jan 2026 08:30 PM (IST)

    India vs New Zealand Live Score: हार्दिक पांड्या लौटे पवेलियन

    हार्दिक पांड्या के रूप में भारतीय टीम को छठा झटका लगा है। पांड्या 25 रन बनाकर 185 के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। हालांकि, इस दौरान हार्दिक तीन चौके और एक छक्के लगाए।

  • 21 Jan 2026 08:19 PM (IST)

    21 Jan 2026 08:19 PM (IST)

    India vs New Zealand Live Score: भारत को लगा पांचवां झटका

    भारतीय टीम को पांचवां झटका शिवम दुबे के रूप में लगा। शिवम दुबे 9 रन बनाकर आउट हो गए। 166 के स्कोर पर पांचवां विकेट गिरा। काइल जेमिसन ने यह विकेट लिया।

  • 21 Jan 2026 08:06 PM (IST)

    21 Jan 2026 08:06 PM (IST)

    India vs New Zealand Live Score: 84 रन बनाकर अभिषेक शर्मा हुए आउट

    अभिषेक शर्मा 84 रन की विस्फोटक पारी खेलकर पवेलियन लौट चुके हैं। उन्होंने सिर्फ 35 गेंदों में ये रन बनाए। वहीं, टीम इंडिया का स्कोर 12 ओवर में 149/4 है।

  • 21 Jan 2026 07:59 PM (IST)

    21 Jan 2026 07:59 PM (IST)

    India vs New Zealand Live Score: कप्तान सूर्यकुमार यादव हुए कैच आउट

    भारत को कप्तान सूर्यकुमार यादव के रूप में तीसरा झटका लग चुका है। उन्होंने इस मैच में 22 गेंदों का सामना करते हुए 32 रन बनाए दूसरी तरफ अभिषेक 67 रन के स्कोर पर खेल रहे हैं।

  • 21 Jan 2026 07:47 PM (IST)

    21 Jan 2026 07:47 PM (IST)

    India vs New Zealand Live Score: भारत का स्कोर 100 के पार

    टीम इंडिया ने 8.3 ओवर में 100 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। इस वक्त अभिषेक शर्मा 26 गेंद में 59 और कप्तान सूर्यकुमार यादव 15 गेंद में 20 रन के स्कोर पर खेल रहे हैं।

  • 21 Jan 2026 07:43 PM (IST)

    21 Jan 2026 07:43 PM (IST)

    India vs New Zealand Live Score: अभिषेक शर्मा का विस्फोटक अर्धशतक

    अभिषेक शर्मा ने महज 22 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। दूसरी तरफ सूर्यकुमार यादव 18 रन बनाकर खेल रहे हैं। टीम इंडिया का स्कोर 8 ओवर के बाद 96/2 है।

    A fiery FIFTY 🔥

    7⃣th in T20Is for Abhishek Sharma 👏

    He is looking in great touch tonight 👌

    Updates ▶️ https://t.co/ItzV352h5X#TeamIndia | #INDvNZ | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/sKBaApHjtp

    — BCCI (@BCCI) January 21, 2026

  • 21 Jan 2026 07:37 PM (IST)

    21 Jan 2026 07:37 PM (IST)

    India vs New Zealand Live Score: 50 रन पार टीम इंडिया

    भारतीय टीम ने पहले 5 ओवर में 50 रन पूरे कर लिए हैं। सलामी बल्लेबाज अभिषेक मोर्चा संभाले हुए हैं। पावरप्ले में भारत का स्कोर 68/2 है। अभिषेक 31 और सूर्यकुमार 16 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

    Brisk start, ft. Captain Surya Kumar Yadav and Abhishek Sharma 👏#TeamIndia 68/2 after the powerplay 👌

    Updates ▶️ https://t.co/ItzV352OVv#INDvNZ | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/271NFWHdWi

    — BCCI (@BCCI) January 21, 2026

  • 21 Jan 2026 07:20 PM (IST)

    21 Jan 2026 07:20 PM (IST)

    India vs New Zealand Live Score: ईशान किशन की खराब वापसी

    करीब 26 महीने के बाद वापसी करने वाले ईशान किशन का इस मैच में बल्ला नहीं चला। वो सिर्फ 8 रन बनाकर पवेलियन चले गए। इसके साथ ही भारत को 27 रन के स्कोर पर दूसरा बड़ा झटका लग चुका है। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर कप्तान सूर्यकुमार यादव आ चुके हैं। दूसरी तरफ 7 रन के स्कोर पर अभिषेक शर्मा क्रीज पर टिके हुए हैं।

    1st T20I. WICKET! 2.5: Ishan Kishan 8(5) ct Mark Chapman b Jacob Duffy, India 27/2 https://t.co/ItzV352OVv #TeamIndia #INDvNZ #1stT20I @IDFCfirstbank

    — BCCI (@BCCI) January 21, 2026

  • 21 Jan 2026 07:14 PM (IST)

    21 Jan 2026 07:14 PM (IST)

    India vs New Zealand Live Score: भारत को लगा पहला झटका

    टीम इंडिया को संजू सैमसन के रूप में पहला झटका लग चुका है। उन्हें काइल जेमीसन ने कैच आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए ईशान किशन बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आ चुके हैं। दूसरी तरफ अभिषेक शर्मा क्रीज पर बने हुए हैं।

  • 21 Jan 2026 07:03 PM (IST)

    21 Jan 2026 07:03 PM (IST)

    India vs New Zealand Live Score: अभिषेक-संजू मैदान पर

    टीम इंडिया की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। भारत के लिए अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन सलामी बल्लेबाजी के रूप में मैदान पर आ चुके हैं।

  • 21 Jan 2026 06:39 PM (IST)

    21 Jan 2026 06:39 PM (IST)

    India vs New Zealand Live Score: न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन

    टिम रॉबिन्सन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जैमीसन, ईश सोढ़ी, जैकब डफी।

  • 21 Jan 2026 06:37 PM (IST)

    21 Jan 2026 06:37 PM (IST)

    India vs New Zealand Live Score: टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन

    संजू सैसमन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह।

  • 21 Jan 2026 06:34 PM (IST)

    21 Jan 2026 06:34 PM (IST)

    India vs New Zealand Live Score: न्यूजीलैंड के कप्तान ने जीता टॉस

    न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने टी20 सीरीज के पहले मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। वहीं, भारतीय टीम की नजर कीवी टीम के सामने बड़ा स्कोर खड़ा करने पर होगी। टॉस हारने के बाद टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि "हम पहले गेंदबाजी करना चाहते थे क्योंकि अभ्यास के दौरान हमें लगा था कि रात करीब 8.30 बजे ओस पड़ेगी। लेकिन हमें पहले बल्लेबाजी करने में भी कोई परेशानी नहीं है और हमने पहले बैटिंग करते हुए अच्छा प्रदर्शन किया है। श्रेयस, हर्षित, बिश्नोई और कुलदीप इस मैच में नहीं खेल रहे हैं।"

    Bring on the T20I Series 👊

    Updates ▶️ https://t.co/ItzV352OVv#TeamIndia | #INDvNZ | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/rv6x9wB82o

    — BCCI (@BCCI) January 21, 2026

  • 21 Jan 2026 06:13 PM (IST)

    21 Jan 2026 06:13 PM (IST)

    India vs New Zealand Live Score: भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

    अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल/कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह।

     

  • 21 Jan 2026 05:15 PM (IST)

    21 Jan 2026 05:15 PM (IST)

    India vs New Zealand Live Score: हेड टू हेड रिकॉर्ड

    पहले टी20 मुकाबले से पहले भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के आंकड़ों पर नजर डालते हैं। दोनों टीमों के बीच अब तक 25 टी20 मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें भारत ने 14 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। वहीं न्यूजीलैंड की टीम 10 मैचों में भारत पर भारी पड़ी है, जबकि 1 मैच टाई रहा है। पहला टी20 मैच नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैदान पर दोनों टीमों के बीच अब तक सिर्फ एक टी20 मुकाबला हुआ है, जो साल 2016 में खेला गया था। उस मैच में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 126 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली भारतीय टीम 18.1 ओवर में महज 79 रन पर सिमट गई थी। उस मुकाबले में स्पिनर मिचेल सैंटनर ने 11 रन देकर 4 विकेट झटके थे।

  • 21 Jan 2026 05:07 PM (IST)

    21 Jan 2026 05:07 PM (IST)

    India vs New Zealand Live Score: सूर्यकुमार की फॉर्म पर सवाल

    कप्तान सूर्यकुमार यादव लंबे समय से खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। नवंबर 2024 में दक्षिण अफ्रीका दौरे के बाद से वह टी20 इंटरनेशनल में अब तक कोई अर्धशतक नहीं जड़ सके हैं। इसके बावजूद सूर्या अपनी बल्लेबाजी शैली में बदलाव के मूड में नहीं हैं। न्यूजीलैंड सीरीज से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कप्तान ने साफ कहा, “भले ही रन नहीं बन रहे हों, लेकिन मैं अपनी पहचान नहीं बदलूंगा। मैंने तय किया है कि मैं वही खेल खेलूंगा, जो पिछले तीन–चार साल से खेलता आया हूं और जिससे मुझे लगातार सफलता मिली है।”

  • 21 Jan 2026 05:05 PM (IST)

    21 Jan 2026 05:05 PM (IST)

    India vs New Zealand Live Score: नागपुर की पिच का मिजाज

    नागपुर की काली मिट्टी वाली पिच पर गेंदबाजों को मदद मिलने की उम्मीद है। यहां अब तक खेले गए 13 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में बड़े स्कोर कम ही देखने को मिले हैं। इस मैदान पर भारत ने चार मैच खेले हैं, जिसमें उसे दो में जीत और दो में हार मिली है। हालांकि, इसी वेन्यू पर भारत के नाम टी20 अंतरराष्ट्रीय का सबसे न्यूनतम स्कोर भी दर्ज है। साल 2016 के टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम सिर्फ 79 रन ही बना सकी थी।

  • 21 Jan 2026 05:02 PM (IST)

    21 Jan 2026 05:02 PM (IST)

    India vs New Zealand Live Score: न्यूजीलैंड का स्क्वॉड

    मिचेल सेंटनर (कप्तान), टिम रॉबिन्सन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, बेवन जैकब्स, क्रिस्टियन क्लार्क, जकारी फाउल्केस, ईश सोढ़ी, जैकब डफी।

  • 21 Jan 2026 05:01 PM (IST)

    21 Jan 2026 05:01 PM (IST)

    India vs New Zealand Live Score: भारत का स्क्वॉड

    संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, रिंकू सिंह, ईशान किशन, अक्षर पटेल।

India vs new zealand ind vs nz live scoer 1st t20 live cricket score taday match scorecard nagpur stadium

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 21, 2026 | 04:59 PM

Topics:  

  • Cricket News
  • IND Vs NZ
  • India vs New Zealand
  • Live
  • Suryakumar Yadav

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.