MI vs DC: हार के बावजूद कप्तान का बड़ा कारनामा, जो अब तक हार्दिक न कर से वो कर गए सूर्यकुमार यादव
DC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में सूर्यकुमार यादव ने मुंबई इंडियंस की कप्तानी करते हुए शानदार अर्धशतक लगाया और इसके साथ ही वह आईपीएल में एक खास क्लब में शामिल हो गए।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
सूर्यकुमार यादव (फोटो- सोशल मीडिया)
Suryakumar Yadav Record: आईपीएल 2026 के 19वें सीजन का 8वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हरा दिया। मुकाबले में मुंबई की टीम अपने नियमित कप्तान हार्दिक पांड्या के बिना उतरी, जिसकी वजह से सूर्यकुमार यादव ने टीम की कमान संभाली।
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में दमदार पारी
मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 162 रन बनाए। इस दौरान सूर्यकुमार यादव ने कप्तानी पारी खेलते हुए 51 रन बनाए। उनकी इस पारी ने टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। सूर्यकुमार की इस फिफ्टी के साथ ही उन्होंने एक खास उपलब्धि भी हासिल कर ली, जिससे उनका नाम मुंबई इंडियंस के दिग्गज कप्तानों की सूची में शामिल हो गया।
रोहित-सचिन के क्लब में शामिल हुए सूर्या
सूर्यकुमार यादव आईपीएल में मुंबई इंडियंस की कप्तानी करते हुए फिफ्टी या उससे ज्यादा रन बनाने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले यह कारनामा रोहित शर्मा, सचिन तेंदुलकर और कायरन पोलार्ड कर चुके हैं। दिल्ली के खिलाफ मैच से पहले सूर्यकुमार यादव ने मुंबई की कप्तानी में सिर्फ 2 मुकाबले खेले थे और उनमें बल्ले से खास प्रदर्शन नहीं कर सके थे। लेकिन इस मैच में उन्होंने शानदार अर्धशतक लगाकर अपनी छाप छोड़ दी।
सम्बंधित ख़बरें
रोहित, सूर्या और हार्दिक के बाद अब अभिषेक शर्मा का धमाका, महज 2 साल में इस खास लिस्ट में हुए शामिल
IPL का सबसे बड़ा ट्रेड, 27 करोड़ के ऋषभ पंत की 15 करोड़ में घर वापसी, कुलदीप यादव पहुंचे लखनऊ
मुंबई इंडियंस से कट सकता है हार्दिक पांड्या का पत्ता, RR के धाकड़ ओपनर को शामिल करने की तैयारी में टीम
IND A vs SL A Final: श्रीलंका से बदला लेने उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी, जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव मुकाबला
मुंबई इंडियंस की कप्तानी करते हुए सबसे ज्यादा फिफ्टी प्लस रनों की पारी खेलने वाली खिलाड़ी
- रोहित शर्मा – 25 फिफ्टी प्लस स्कोर
- सचिन तेंदुलकर – 11 फिफ्टी प्लस स्कोर
- कायरन पोलार्ड – एक फिफ्टी प्लस स्कोर
- सूर्यकुमार यादव – एक फिफ्टी प्लस स्कोर
ये भी पढ़ें: दिल्ली कैपिटल्स के लिए Sameer Rizvi ने खेली विस्फोटक पारी, ऐसा करने वाले बने तीसरे बल्लेबाज
हार्दिक पांड्या अब तक नहीं कर पाए यह उपलब्धि
मुंबई इंडियंस के नियमित कप्तान हार्दिक पांड्या अब तक यह उपलब्धि हासिल नहीं कर पाए हैं। वह लगातार तीसरे सीजन में टीम की कप्तानी कर रहे हैं, लेकिन अभी तक उनके बल्ले से कप्तान के रूप में कोई फिफ्टी नहीं आई है। हार्दिक ने मुंबई इंडियंस के लिए 30 मैचों में कप्तानी की है। इनमें उन्हें 26 पारियों में बल्लेबाजी का मौका मिला, जिसमें उन्होंने 21.8 की औसत से 458 रन बनाए हैं। हालांकि, इन पारियों में एक भी अर्धशतक शामिल नहीं है, जो उनके लिए चिंता का विषय बना हुआ है।
