ND vs ENG: क्या अभिषेक शर्मा नहीं खेलेंगे सेमीफाइनल? महामुकाबले से पहले कोच ने प्लेइंग-11 पर दी बड़ी हिंट
IND vs ENG: भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल से पहले अभिषेक शर्मा की प्लेइंग इलेवन को लेकर सस्पेंस था। अब गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने साफ किया कि वह अगला मैच खेलेंगे या नहीं।
- Written By: संजय बिष्ट
अभिषेक शर्मा (फोटो- सोशल मीडिया)
IND vs ENG T20 World Cup 2026 Second Semi-Final: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मुकाबला बेहद अहम होने जा रहा है। इस बड़े मैच से पहले टीम इंडिया के प्लेइंग कॉम्बिनेशन को लेकर चर्चाएं तेज हैं। खास तौर पर अभिषेक शर्मा की जगह पर सवाल उठ रहे थे, लेकिन अब गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने स्थिति स्पष्ट कर दी है।
अभिषेक की फॉर्म पर उठे सवाल
अभिषेक शर्मा के लिए यह टूर्नामेंट अब तक उम्मीदों के अनुरूप नहीं रहा है। एक अर्धशतक को छोड़ दें तो वह बड़ी पारी खेलने में सफल नहीं हुए हैं। ऐसे में उनकी प्लेइंग इलेवन में जगह को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं। कई विशेषज्ञों का मानना था कि सेमीफाइनल जैसे बड़े मुकाबले में टीम प्रबंधन बदलाव कर सकता है।
मोर्केल ने किया सस्पेंस खत्म
सेमीफाइनल से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारत के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने अभिषेक को लेकर तस्वीर साफ की। उन्होंने संकेत दिया कि युवा बल्लेबाज को टीम का भरोसा हासिल है और वह अहम मुकाबले में उतर सकते हैं। गेंदबाजी कोच ने कहा कि “संजू सैमसन भी इसी तरह की स्थिति में फंसे थे। यह अभिषेक शर्मा के लिए सीखने का मौका है। सेमीफाइनल उनके लिए एक नया अध्याय होगा और उनके पास मैदान पर जाकर बेहतर करने का मौका रहेगा।”
सम्बंधित ख़बरें
बिनकर का तूफान, गड़चिरोली की धमाकेदार जीत, 16 ओवर में 206 रन चेज किए
IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स का धमाका, 160 रन का टारगेट सफलतापूर्वक किया डिफेंड, पॉइंट्स टेबल में लगाई लंबी छलांग
LSG vs RR: राजस्थान के गेंदबाजों का दमदार प्रदर्शन, लखनऊ को नहीं बनाने दिए 159 रन, जोफ्रा आर्चर ने लिए 3 विकेट
क्रिकेट जगत में सनसनी: कोच पर हमले और हत्या के प्रयास में 3 क्रिकेटर सस्पेंड, तत्काल प्रभाव से हुई कार्रवाई
Morne Morkel is backing Abhishek Sharma to rediscover his spark ahead of the #T20WorldCup semi-final against England 💫https://t.co/PnMyCY3zHN — ICC (@ICC) March 4, 2026
कोच के इस बयान से साफ है कि टीम प्रबंधन अभिषेक शर्मा को एक और अवसर देने के पक्ष में है और उन्हें बड़े मंच पर खुद को साबित करने का मौका मिल सकता है।
वानखेड़े की पिच ने बढ़ाया रोमांच
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले से पहले पिच को लेकर भी सस्पेंस बना हुआ है। शुरुआती तस्वीरों में पिच पर घास दिखाई दी है, जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है। हालांकि मैच के दिन की परिस्थितियां अंतिम निर्णय तय करेंगी।
ये भी पढ़ें: इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में ये भारतीय खिलाड़ी बनेगा गेम चेंजर, पूर्व क्रिकेटर ने बताया नाम व असली कारण
कॉम्बिनेशन पर आखिरी फैसला मैच डे पर
मोर्केल ने पिच को लेकर भी विस्तार से बात की और कहा कि टीम चयन पूरी तरह परिस्थितियों पर निर्भर करेगा। उन्होंने कहा कि “हमने सभी चीजें कवर कर रखी हैं। टीम सिलेक्शन इस चीज पर निर्भर करेगा कि मैच के दिन पिच कैसी नजर आती है। पिच को अभी पानी दिया गया है और यह थोड़ी सॉफ्ट है। इसी वजह से अभी इसे पढ़ पाना मुश्किल है। अगर यह बड़ा स्कोर बनने वाली पिच है, तो हमें अपना स्तर बढ़ाना होगा।”
