IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स का धमाका, 160 रन का टारगेट सफलतापूर्वक किया डिफेंड, पॉइंट्स टेबल में लगाई लंबी छलांग
LSG vs RR: आईपीएल 2026 के 32वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर जीत दर्ज की। लखनऊ की यह इस सीजन में लगातार चौथी हार रही, जिससे टीम का खराब फॉर्म जारी है।
- Written By: संजय बिष्ट
राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (फोटो- सोशल मीडिया)
IPL 2026 Points Table Update: इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2026 का 32वां मुकाबला 22 अप्रैल को खेला गया। इस रोमांचक मैच में राजस्थान रॉयल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत अपने नाम कर ली और एक बार फिर जीत की पटरी पर लौट आई। लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए यह मुकाबला एक और निराशा लेकर आया और टीम को लगातार चौथी हार का सामना करना पड़ा। राजस्थान ने इस मैच में लखनऊ को 40 रन से हराकर अहम दो अंक हासिल किए।
राजस्थान की मजबूत वापसी
राजस्थान रॉयल्स के लिए यह जीत बेहद महत्वपूर्ण रही क्योंकि यह उनकी इस सीजन की पांचवीं जीत है। इस जीत के साथ टीम ने 10 अंकों के साथ अंक तालिका में बड़ी छलांग लगाई और चौथे स्थान से सीधे दूसरे स्थान पर पहुंच गई। राजस्थान ने यह दिखाया कि टीम अब सही लय में लौट रही है और प्लेऑफ की रेस में मजबूत दावेदारी पेश कर रही है।
लखनऊ की खराब फॉर्म जारी
लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम का खराब प्रदर्शन इस मैच में भी जारी रहा। यह उनकी इस सीजन की लगातार चौथी हार रही, जिससे टीम पर दबाव बढ़ गया है। लखनऊ अब 4 अंकों के साथ अंक तालिका में 9वें स्थान पर खिसक गई है। टीम को न तो बल्लेबाजी में स्थिरता मिल रही है और न ही गेंदबाजी में अपेक्षित प्रदर्शन देखने को मिल रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
Mohammed Siraj: इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज से बाहर हुए मोहम्मद सिराज, इस धुरंधर गेंदबाज को टीम में मिली जगह
‘क्योंकि यह जगह घर है…,’ Virat Kohli ने RCB के लगातार 2 बार चैंपियन बनने पर लिखा भावुक संदेश
IPL में मचाया था कोहराम, श्रीलंका में हुए फ्लॉप, वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू रहा फ्लॉप, 14 रन बनाकर लौटे पवेलियन
Arjun Tendulkar का ऑलराउंड धमाका, बल्ले और गेंद दोनों से ढाया कहर, 5 छक्के और 4 चौके, विरोधी टीम के उड़ाए होश
मैच का संक्षिप्त हाल
पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रायल्स ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 159 रन बनाए थे। जवाब में लखनऊ की टीम 18 ओवर में केवल 119 रन पर ऑल आउट हो गई। लखनऊ के लिए मिचेल मार्श ने सबसे ज्यादा 55 रन बनाए, लेकिन उन्हें किसी अन्य बल्लेबाज का साथ नहीं मिला। आयुष बडोनी, ऋषभ पंत और एडन मार्करम जैसे बड़े नाम बिना खाता खोले आउट हो गए। निकोलस पूरन ने 22 रन की पारी खेली, लेकिन टीम को बचा नहीं सके।
राजस्थान की जीत में गेंदबाजों ने अहम भूमिका निभाई। जोफ्रा आर्चर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके। नांद्रे बर्गर और ब्रिजेश शर्मा ने 2-2 विकेट लिए, जबकि रविंद्र जडेजा और रवि बिश्नोई को 1-1 सफलता मिली। गेंदबाजों के इस बेहतरीन प्रदर्शन ने लखनऊ की पूरी टीम को 119 रन पर समेट दिया और राजस्थान को आसान जीत दिला दी।
