LSG vs RR: राजस्थान के गेंदबाजों का दमदार प्रदर्शन, लखनऊ को नहीं बनाने दिए 159 रन, जोफ्रा आर्चर ने लिए 3 विकेट
IPL 2026: इस मुकाबले में राजस्थान के गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। आरआर के द्वारा दिए गए 160 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स 18 ओवर में 119 रन पर सिमट गई।
- Written By: संजय बिष्ट
राजस्थान रॉयल्स (फोटो- सोशल मीडिया)
LSG vs RR Match Highlight IPL 2026: आईपीएल 2026 के 32वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जाएंट्स और राजस्थान रॉयल्स आमने-सामने थी। ये मुकाबला इकाना स्टेडियम में खेला गया, जिसे राजस्थान रॉयल्स ने 40 रन से अपने नाम कर लिया। इससे पहले लखनऊ सुपर जाएंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। लखनऊ को गेंदबाजों ने भी बढ़िया प्रदर्शन करते हुए राजस्थान रॉयल्स को 20 ओवर में 159 रन बनाने दिए, लेकिन बल्लेबाज अपने काम पूरा नहीं कर सके। राजस्थान के गेंदबाजों ने इकाना में दमदार प्रदर्शन करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम को 18 ओवर में 119 रन पर ऑलआउट कर दिया। इस मुकाबले में जोफ्रा आर्चर ने तीन विकेट अपने नाम किए।
जोफ्रा आर्चर की शानदार गेंदबाजी
जोफ्रा आर्चर ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पहले ही ओवर में पहला बड़ा झटका दे दिया। उनके ओवर में सलामी बल्लेबाज आयुष बडोनी रन आउट हो गए। जिसके बाद लखनऊ की टीम पर दवाब बनना शुरु हो गया। इसके बाद दवाब का फायदा उठाते हुए नांद्रे बर्गर ने लखनऊ की पारी के दूसरे ही ओवर में कप्तान ऋषभ पंत को विकेटकीपर के हाथों कैच आउट करा दिया। फिर तीसरा ओवर में राजस्थान को तीसरी सफलता मिल गई और सफलता जोफ्रा आर्चर ने दिलाई। इस दौरान उन्होंने एडन मार्करम को शून्य के स्कोर पर आउट कर दिया।
A clinical bowling display to defend the lowest total this season 😯@rajasthanroyals get back to winning ways with a 40-run victory 👏 Scorecard ▶️ https://t.co/5SaPY8wfsc#TATAIPL | #KhelBindaas | #LSGvRR pic.twitter.com/xv53u4tQVg — IndianPremierLeague (@IPL) April 22, 2026
कुल मिलाकर मुकाबले में जोफ्रा आर्चर ने 4 ओवर में सिर्फ 20 रन खर्च कर लखनऊ के तीन बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। इसके अलावा नांद्रे बर्गर और ब्रिजेश शर्मा ने अच्छी गेंदबाजी की। इन दोनों गेंदबाजों को 2-2 विकेट मिले। वहीं, स्पिन गेंदबाज रवींद्र जडेजा और रवि बिश्नोई ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स का धमाका, 160 रन का टारगेट सफलतापूर्वक किया डिफेंड, पॉइंट्स टेबल में लगाई लंबी छलांग
क्रिकेट जगत में सनसनी: कोच पर हमले और हत्या के प्रयास में 3 क्रिकेटर सस्पेंड, तत्काल प्रभाव से हुई कार्रवाई
IND vs PAK: टूर्नामेंट के लिए नए शेड्यूल का हुआ ऐलान, इस बार नहीं होगी भारत और पाकिस्तान की टक्कर
VIDEO: लगातार 4 विकेट पर भी सिर्फ हैट्रिक? अली रजा के साथ मैदान पर हुआ कुछ ऐसा, देखें पूरा ड्रामा
लखनऊ को तीन बल्लेबाज नहीं खोल सके खाता
इस मुकाबले में लखनऊ सुपर जाएंट्स की बड़ी हार का कारण खराब बल्लेबाजी रही। खासकर कप्तान ऋषभ पंत, एडम मार्करम और आयुष बडोनी ने निराशाजनक बल्लेबाजी की। ये तीनों बल्लेबाज अपना खाता भी नहीं खोल सके। इसके अलावा मुकुल चौधरी भी मैच को फिनिश करने में नाकामयाब साबित हुए। उन्होंने 15 गेंदों पर 15 रन बनाए। वहीं, निकोलस पूरन ने 22 रन की धीमी पारी खेली। अगर बात करें मिचेल मार्श की तो उन्होंने मैच को लखनऊ के नाम करने की भरपूर कोशिश की, लेकिन वो 55 रन की अर्धशतकीय पारी खेलकर बर्गर का शिकार बन गए।
आईपीएल 2026 के 32वें मुकाबले राजस्थान रॉयल्स की भी शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने तीसरे ही ओवर में दो विकेट गंवा दिए, जिससे दबाव बन गया। यशस्वी जायसवाल ने जरूर आक्रामक शुरुआत की और 12 गेंदों में 22 रन बनाए, लेकिन वह ज्यादा देर टिक नहीं सके। वहीं ध्रुव जुरेल बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए, जिससे टीम बैकफुट पर आ गई। शुरुआती झटकों के बाद मिडिल ऑर्डर से बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन बल्लेबाज उसे भुना नहीं सके। रियान पराग ने 19 गेंदों में 20 रन बनाए, जबकि युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी 11 गेंदों में सिर्फ 8 रन ही जोड़ पाए। शिमरन हेटमायर ने 18 गेंदों में 22 रन की पारी खेली, लेकिन वह भी बड़ी पारी में बदलने में नाकाम रहे।
जडेजा का अनुभव राजस्थान के काम आया
पारी के अंत में डोनोवन फरेरा और रवींद्र जडेजा ने टीम को संभालने की कोशिश की। फरेरा ने 19 गेंदों में 20 रन का योगदान दिया, जबकि जडेजा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 29 गेंदों में नाबाद 43 रन बनाए। उनके साथ शुभम दुबे ने भी अहम भूमिका निभाई और नाबाद 19 रन जोड़े। इन पारियों की बदौलत राजस्थान 159 रन तक पहुंचने में सफल रहा।
ये भी पढ़ें: क्रिकेट जगत में सनसनी: कोच पर हमले और हत्या के प्रयास में 3 क्रिकेटर सस्पेंड, तत्काल प्रभाव से हुई कार्रवाई
लखनऊ सुपर जायंट्स की गेंदबाजी
लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से गेंदबाजों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। मोहम्मद शमी, मोहसिन खान और प्रिंस यादव ने 2-2 विकेट हासिल कर राजस्थान की बल्लेबाजी को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। शुरुआती विकेटों ने ही मैच में लखनऊ को बढ़त दिला दी, जिसका असर पूरे मैच में नजर आया। कुल मिलाकर राजस्थान रॉयल्स की टीम बड़े स्कोर तक नहीं पहुंच सकी, लेकिन अंत में जडेजा की पारी ने टीम को मुकाबले में बनाए रखा। अब देखना होगा कि लखनऊ इस लक्ष्य का पीछा कैसे करता है।
