Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Nepal Violence |
  • Asia Cup 2025 |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

IND vs ENG 5th Test Highlights: बारिश के बाद संभला भारत, पहले दिन बनाए 204/6

India vs England Highlights 5th Test, Day 1: भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट के पहले दिन छह विकेट पर 204 रन बनाए। करुण नायर 52 और सुंदर 19 रन बनाकर नाबाद हैं।

  • By उज्जवल सिन्हा
Updated On: Aug 01, 2025 | 03:05 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

India vs England Highlights, 5th Test Day 1: भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच के पहले दिन अपनी पहली पारी में छह विकेट के नुकसान पर 204 रन बना लिए हैं। ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले जा रहे इस मुकाबले में बारिश के कारण खेल बाधित रहा, लेकिन भारतीय बल्लेबाज़ों ने संयम के साथ रन जुटाए। करुण नायर ने लंबे समय बाद शानदार वापसी करते हुए नाबाद 52 रनों की पारी खेली। उन्होंने धैर्य और अनुभव का बेहतरीन परिचय दिया। साई सुदर्शन ने भी 38 रन की अहम पारी खेली, जबकि वाशिंगटन सुंदर 19 रन बनाकर क्रीज़ पर डटे हुए हैं। इंग्लैंड की ओर से गस एटकिंसन और जोश टंग ने प्रभावी गेंदबाज़ी करते हुए दो-दो विकेट झटके। दोनों गेंदबाज़ों ने भारतीय टॉप ऑर्डर को चुनौती दी और बीच-बीच में टीम को अहम सफलताएं दिलाईं। अब देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय बल्लेबाज़ शुक्रवार को इस स्कोर को कहां तक ले जा पाते हैं।

The liveblog has ended.
  • 01 Aug 2025 12:07 AM (IST)

    01 Aug 2025 12:07 AM (IST)

    IND vs ENG 5th Test, Live Update Day 1: कैसा रहा पहले दिन के खेल का हाल?

    बारिश से बाधित इस दिन को भारत के लिए बुरा कहा जाए या एक हरी पिच पर पार स्कोर बनाकर मजबूत नींव रखने वाला, यह तो अब कल ही साफ़ होगा। फिलहाल, टीम इंडिया ने छह विकेट के नुकसान पर 204 रन बना लिए हैं। इस पारी की खास बात रही करूण नायर की वापसी। उन्होंने लंबे अंतराल के बाद अर्धशतक जड़ते हुए संयमित पारी खेली। वहीं, वाशिंगटन सुंदर भी टिके हुए हैं और उनसे उम्मीदें अभी बाकी हैं।

    हालांकि दिन का खेल आसान नहीं था। कई बल्लेबाज अच्छी शुरुआत के बाद क्रीज पर टिक नहीं सके और सेट होने के बावजूद विकेट गंवा बैठे। दूसरी ओर इंग्लैंड को भी एक झटका लगा है। तेज़ गेंदबाज़ क्रिस वोक्स फील्डिंग के दौरान चौका रोकने की कोशिश में अपने कंधे में चोट लगा बैठे हैं। उनकी चोट टीम की गेंदबाज़ी में असर डाल सकती है। अब देखना यह होगा कि भारत इस नींव पर कितनी मजबूत इमारत खड़ी कर पाता है।

  • 01 Aug 2025 12:04 AM (IST)

    01 Aug 2025 12:04 AM (IST)

    IND vs ENG 5th Test, Live Update Day 1: पहले दिन का खेल खत्म

    पहले दिन का खेल खत्म हो गया है। बारिश के कारण आज 64 ओवर का ही खेल हो सका। 64 ओवर में भारत ने 6 विकेट के नुकसान पर 204 रन बनाए। भारत के लिए करुण नायर और वाशिंगटन सुंदर नाबाद रहे। करुण नायर ने 52 और सुंदर 19 रन बनाकर खेल रहे हैं। इंग्लैंड की ओर से गस एटकिंसन और जोश टंग ने दो-दो विकेट चटकाए।

  • 31 Jul 2025 11:51 PM (IST)

    31 Jul 2025 11:51 PM (IST)

    IND vs ENG 5th Test, Live Update Day 1: करुण नायर ने जड़ा पचासा

    करुण नायर ने 8 साल बाद टेस्ट क्रिकेट में अपना अर्धशतक जड़ा है। करुण नायर ने 89 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। 2017 के बाद उन्होंने पहली बार इंटरनेशनल क्रिकेट में 50 रन का स्कोर बनाया।

  • 31 Jul 2025 10:52 PM (IST)

    31 Jul 2025 10:52 PM (IST)

    IND vs ENG 5th Test, Live Update Day 1: भारत को जुरेल के रूप में लगा छठा झटका

    भारत को ध्रुव जुरेल के रूप में छठा झटका लगा। 19 रन बनाकर जुरेल आउट हो गए। भारतीय टीम ने 153 के स्कोर पर छठा विकेट गंवाया। यहां से अब भारतीय टीम की मुश्किलें और भी ज्यादा बढ़ गई है।

  • 31 Jul 2025 10:05 PM (IST)

    31 Jul 2025 10:05 PM (IST)

    IND vs ENG 5th Test, Live Update Day 1: रविंद्र जडेजा हुए आउट

    भारतीय टीम को पांचवां झटका रविंद्र जडेजा के रूप में लगा। 123 के स्कोर पर जडेजा आउट हुए। टंग ने एक झटका भारतीय टीम को दिया। यहां के बाद भारतीय टीम के लिए मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है।

  • 31 Jul 2025 09:51 PM (IST)

    31 Jul 2025 09:51 PM (IST)

    IND vs ENG 5th Test, Live Update Day 1: साई सुदर्शन हुए आउट

    साई सुदर्शन 102 के स्कोर पर आउठ हो गए। सुदर्शन ने 38 रनों की पारी खेली। 36वें ओवर में जोश टंग की गेंद पर सुदर्शन ने विकेटकीपर जेमी स्मिथ को कैच दे दिया।

  • 31 Jul 2025 09:38 PM (IST)

    31 Jul 2025 09:38 PM (IST)

    IND vs ENG 5th Test, Live Update Day 1: भारतीय टीम ने पूरे किए 100 रन

    भारतीय टीम ने 100 रन पूरे कर लिया। 35वें ओवर में टीम ने यह आंकड़ा छुआ। साई सुदर्शन 38 और करुण नायर 3 रन बनाकर खेल रहे हैं।

  • 31 Jul 2025 08:15 PM (IST)

    31 Jul 2025 08:15 PM (IST)

    IND vs ENG 5th Test, Live Update Day 1: बारिश के कारण एक बार फिर खेल रूका

    बारिश के कारण एक बार फिर खेल रूक गया है। हालांकि इस दौरान भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। गिल रनआउट हो गए। भारतीय टीम का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 85 रन है।

  • 31 Jul 2025 07:52 PM (IST)

    31 Jul 2025 07:52 PM (IST)

    IND vs ENG 5th Test, Live Update Day 1: गिल हुए रनआउट

    भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। शुभमन गिल रन आउट हो गए हैं। 21 रन बनाकर गिल पवेलियन वापस लौट गए हैं। भारतीय टीम ने तीसरा विकेट 83 के स्कोर पर गंवाया। गस एटकिंसन ने गिल को रनआउट किया।

  • 31 Jul 2025 07:32 PM (IST)

    31 Jul 2025 07:32 PM (IST)

    IND vs ENG 5th Test, Live Update Day 1: बारिश के बाद दूसरे खेल हुआ शुरू

    बारिश के बाद दूसरे सेशन का खेल शुरू हो गया है। भारतीय टीम 72 रनों से आगे खेलना शुरू की है। साई सुदर्शन और शुभमन गिल क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों के बीच एक बड़ी साझेदारी की उम्मीद है।

  • 31 Jul 2025 07:08 PM (IST)

    31 Jul 2025 07:08 PM (IST)

    IND vs ENG 5th Test, Live Update Day 1: गिल ने तोड़ा गावस्कर का रिकॉर्ड

    भारतीय कप्तान शुभमन गिल गावस्कर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वो भारत के लिए एक सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तान बन गए हैं। गिल के नाम अब गावस्कर से ज्यादा रन है।

    शुभमन गिल ने रचा इतिहास, एक सीरीज में ऐसा करने वाले पहले भारतीय कप्तान बने

     

  • 31 Jul 2025 07:02 PM (IST)

    31 Jul 2025 07:02 PM (IST)

    IND vs ENG 5th Test, Live Update Day 1: बारिश के कारण खेल शुरू होने में देरी

    दूसरे सेशन का खेल बारिश के कारण शुरू होने में देरी हो रही है। पहले सेशन का खेल भी बारिश के कारण जल्दी खत्म कर दिया गया। अब थोड़े देर में खेल दुबारा से शुरू होगा।

  • 31 Jul 2025 05:37 PM (IST)

    31 Jul 2025 05:37 PM (IST)

    IND vs ENG 5th Test, Live Update Day 1: गैरी सोबर्स का रिकॉर्ड गिल ने तोड़ा

    1966 में इंग्लैंड में इंग्लैंड-वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज के दौरान गैरी सोबर्स ने वेस्टइंडीज के कप्तान के रूप में पांच मैच खेले और 722 रन बनाए। यह रिकॉर्ड तब से उनके नाम था। लेकिन इस सीरीज में शुभमन गिल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उसमें यह गैरी सोबर्स का रिकॉर्ड भी शामिल है। गिल के नाम अब बतौर कप्तान 735 रन है।

    शुभमन गिल ने तोड़ा गैरी सोबर्स का रिकॉर्ड, SENA देशों में ऐसा करने वाले दुनिया..

     

  • 31 Jul 2025 05:35 PM (IST)

    31 Jul 2025 05:35 PM (IST)

    IND vs ENG 5th Test, Live Update Day 1: पहले सेशन तक भारत ने बनाए 72 रन

    पांचवें दिन के पहले सेशन में भारतीय टीम ने 72 रन बनाए। इस दौरान भारतीय टीम ने 2 विकेट गंवा दिए। यशस्वी जायसवाल 2 रन और केएल राहुल 14 रन बनाकर आउट हो गए। शुभमन गिल 15 और साई सुदर्शन 25 रन बनाकर खेल रहे हैं। लंच का ऐलान बारिश के कारण जल्दी हो गया।

  • 31 Jul 2025 05:18 PM (IST)

    31 Jul 2025 05:18 PM (IST)

    IND vs ENG 5th Test, Live Update Day 1: एक टेस्ट सीरीज में किसी भारतीय कप्तान द्वारा सर्वाधिक रन

    • 733*-शुभमन गिल बनाम इंग्लैंड, 2025
    • 732 - सुनील गावस्कर बनाम वेस्टइंडीज, 1978/79
    • 655 - विराट कोहली बनाम इंग्लैंड, 2016/17
    • 610 - विराट कोहली बनाम श्रीलंका, 2017/18
    • 593 - विराट कोहली बनाम इंग्लैंड, 2018
  • 31 Jul 2025 04:47 PM (IST)

    31 Jul 2025 04:47 PM (IST)

    IND vs ENG 5th Test, Live Update Day 1: केएल राहुल हुए आउट

    भारतीय टीम को दूसरा झटका लगा है। केएल राहुल 14 के स्कोर पर आउट हो गए है। भारतीय टीम को 38 रनों पर दूसरा झटका लगा है। क्रिस वोक्स ने इंग्लैंड को दूसरी सफलता दिलाई।

  • 31 Jul 2025 03:47 PM (IST)

    31 Jul 2025 03:47 PM (IST)

    IND vs ENG 5th Test, Live Update Day 1: यशस्वी जायसवाल हुए आउट

    भारतीय टीम को शुरुआत में ही पहला झटका लग गया। यशस्वी जायसवाल 2 रन बनाकर आउट हो गए। इस सीरीज में यशस्वी कुछ खास कमाल नहीं कर सके। भारत का पहला विकेट 10 के स्कोर पर गिरा। जायसवाल विकेट के सामने पाए गए। एटकिंसन ने इंग्लैंड को पहली सफलता दिलाई।

  • 31 Jul 2025 03:19 PM (IST)

    31 Jul 2025 03:19 PM (IST)

    IND vs ENG 5th Test, Live Update Day 1: ऐसी है भारत की प्लेइंग 11

    यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), करुण नायर, रविंद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, आकाश दीप, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज

  • 31 Jul 2025 03:18 PM (IST)

    31 Jul 2025 03:18 PM (IST)

    IND vs ENG 5th Test, Live Update Day 1: भारत ने किए हैं चार बदलाव

    भारत ने असल में चार बदलाव किए हैं। गिल ने टॉस के सयम तीन बदलाव बताया था। वो चौथा बदलाव बताना भूल गए। अंशुल कंबोज की जगह आकाश दीप को शामिल किया गया है। गेंदबाजी में सिर्फ सिराज रहे बाकी तेज गेंदबाज बदल गए।

  • 31 Jul 2025 03:15 PM (IST)

    31 Jul 2025 03:15 PM (IST)

    IND vs ENG 5th Test, Live Update Day 1: पांचवें टेस्ट में भारतीय टीम की गेंदबाजी हुई कमजोर

    पांचवें टेस्ट में भारतीय टीम की गेंदबाजी कमजोर हो गई है। जसप्रीत बुमराह के बाहर होने से गेंदबाज ज्यादा असरदार दिख नहीं रहे हैं। शार्दुल ठाकुर की जगह इस मैच में करुण नायर को मौका मिला है। वहीं बुमराह की जगह प्रसिद्ध कृष्णा को शामिल किया गया है। हालांकि आकाश दीप की वापसी हुई है।

  • 31 Jul 2025 03:13 PM (IST)

    31 Jul 2025 03:13 PM (IST)

    IND vs ENG 5th Test, Live Update Day 1: कुलदीप को फिर नहीं मिला मौका

    कुलदीप यादव को इस सीरीज में एक बार फिर से नजरअंदाज कर दिया गया। वहीं अर्शदीप सिंह को भी एक भी मुकाबले में नहीं मौका मिला। यही दो खिलाड़ी हैं, जिन्हें इस सीरीज में कोई चांस नहीं मिला। कुलदीप यादव को खिलाने के लिए कई खिलाड़ियों ने मांग की लेकिन टीम मैनजमेंट अपने फैसले पर अड़ा रहा।

  • 31 Jul 2025 03:10 PM (IST)

    31 Jul 2025 03:10 PM (IST)

    IND vs ENG 5th Test, Live Update Day 1: भारतीय टीम की प्लेइंग 11

    यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), करुण नायर, रविंद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अंशुल कंबोज, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज

  • 31 Jul 2025 03:09 PM (IST)

    31 Jul 2025 03:09 PM (IST)

    IND vs ENG 5th Test, Live Update Day 1: भारतीय टीम में हुए तीन बदलाव

    भारतीय टीम में इस टेस्ट मैच के लिए तीन बदलाव हुए हैं। ऋषभ पंत की जगह ध्रुव जुरेल को शामिल किया गया है। वहीं करुण नायर और प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी हुई है। शार्दुल ठाकुर और बुमराह को इस मैच से बाहर रखा गया है।

  • 31 Jul 2025 03:07 PM (IST)

    31 Jul 2025 03:07 PM (IST)

    IND vs ENG 5th Test, Live Update Day 1: इंग्लैंड की प्लेइंग 11

    ओली पोप (कप्तान), जाक क्रॉली, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक, जैकब बेथेल, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन, जेमी ओवर्टन, जोश टंग।

  • 31 Jul 2025 03:05 PM (IST)

    31 Jul 2025 03:05 PM (IST)

    IND vs ENG 5th Test, Live Update Day 1: इंग्लैंड ने जीता टॉस

    इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इंग्लैंड के पक्ष में सिक्का गिरा। इस मुकाबले में इंग्लैंड की टीम चार बदलाव के साथ उतर रही है।

  • 31 Jul 2025 03:03 PM (IST)

    31 Jul 2025 03:03 PM (IST)

    IND vs ENG 5th Test, Live Update Day 1: बारिश के कारण टॉस में देरी

    बारिश के कारण टॉस में देरी हो रही है। अब कवर को हटाया जा रहा है। कुछ समय में टॉस होगा। उम्मीद है मुकाबला समय पर ही शुरू होगा। विकेट काफी हरा लग रहा है। इस विकेट पर गेंदबाजों का काफी फायदा मिलेगा।

  • 31 Jul 2025 03:01 PM (IST)

    31 Jul 2025 03:01 PM (IST)

    IND vs ENG 5th Test, Live Update Day 1: पांचवें टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग-11

    ओली पोप (कप्तान), जाक क्रॉली, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक, जैकब बेथेल, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन, जेमी ओवर्टन, जोश टंग।

  • 31 Jul 2025 02:57 PM (IST)

    31 Jul 2025 02:57 PM (IST)

    IND vs ENG 5th Test, Live Update Day 1: साढ़े तीन बजे से शुरू होगा मुकाबला

    भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां मुकाबला दोपहर के साढ़े तीन बजे से शुरू होगा। अभी से बस कुछ देर में यह मुकाबला शुरू होगा। भारतीय टीम की नजरें इस मुकाबले को जीतने पर होगी। वहीं इंग्लैंड की टीम सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी।

  • 31 Jul 2025 02:48 PM (IST)

    31 Jul 2025 02:48 PM (IST)

    IND vs ENG 5th Test Pitch Report: ओवल की पिच से किसे मिलेगा फायदा

    भारत अंतिम टेस्ट में बेहद आत्मविश्वास के साथ उतरेगा, जिसे उसे सीरीज 2-2 से बराबर करने के लिए जीतना ही होगा। ओवल की पिच पारंपरिक रूप से बल्लेबाजी के लिए अच्छी पिच के रूप में जानी जाती है और इस मैदान पर हाल ही में हुए काउंटी मैचों में टीमों ने कुल मिलाकर लगभग 1500 रन बनाए थे। ओवल में इंग्लैंड की इस गर्मी में प्रथम श्रेणी क्रिकेट में भी बड़े स्कोर देखने को मिले हैं। इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 343 रन है। हालांकि, मौसम का इस पिच पर सीधा प्रभाव पड़ सकता है।

    IND vs ENG: 5वें टेस्ट में कैसा रहेगा मौसम का हाल, जानें पिच से किसे मिलेगी मदद

  • 31 Jul 2025 02:47 PM (IST)

    31 Jul 2025 02:47 PM (IST)

    IND vs ENG 5th Test Weather Update: जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल

    गुरुवार को टेस्ट मैच की शुरुआत के समय मौसम बादलों भरा रहेगा, हवा में नमी होगी और दोपहर में थोड़ी बारिश हो सकती है। उसके बाद दो दिन तक आसमान में बादल रहेंगे और फिर आखिरी दो दिनों में फिर से बारिश होने की संभावना है। तापमान 14 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, हवा की रफ्तार करीब 13 किलोमीटर प्रति घंटा होगी और नमी लगभग 88 प्रतिशत रहेगी।

India vs england live score 5th test day 1 kennington oval match updates in hindi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 31, 2025 | 02:43 PM

Topics:  

  • England
  • England Cricket Team
  • IND Vs ENG
  • India vs England
  • Indian Cricket Team

सम्बंधित ख़बरें

1

Asia Cup 2025: यूएई के खिलाफ मैदान में उतरेगी Team India, टी20 फॉर्मेट में है चौंकाने वाले आंकड़ें

2

Asia Cup 2025: यूएई के खिलाफ फिक्स हो गई टीम इंडिया की प्लेइंग 11, कोच ने खोला राज

3

Asia Cup 2025: यूएई के खिलाफ खेलेगे कुलदीप यादव? भारतीय कोच ने दिया बड़ा बयान

4

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए आयरलैंड की टीम घोषित, दो स्टार खिलाड़ी हुए बाहर

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.