शुभमन गिल ने रचा इतिहास, एक सीरीज में ऐसा करने वाले पहले भारतीय कप्तान बने

Shubman Gill Breaks Record for Most Runs as a Indian Captain: भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने एक सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, एक सीरीज में ऐसा करने वाले पहले भारतीय कप्तान बने
शुभमन गिल (फोटो-सोशल मीडिया)
Updated on

Shubman Gill Breaks Sunil Gavaskar’s Record: भारत और इंग्लैंड के बीच एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के दौरान शुभमन गिल ने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। इस सीरीज के पांचवें मुकाबले में गिल ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। शुभमन गिल अब एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तान बन गए हैं। गिल ने इस मामले में सुनील गावस्कर को पीछे छोड़ा है।

शुभमन गिल ने इतिहास रचते हुए भारत के लिए एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तान बन गए हैं। गिल को सुनील गावस्कर का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए 11 रनों की जरूरत थी। उन्होंने यह उपलब्धि जेमी ओवर्टन की गेंद पर चौका लगाकर हासिल कर लिया। गावस्कर ने 1978-79 में वेस्टइंडीज टीम के खिलाफ घरेलू सीरीज में कप्तान के रूप में भारत के लिए छह मैच खेले और कुल 732 रन बनाए। वहीं अब गिल के नाम कप्तान के तौर पर एक सीरीज में 733 रन हो गए हैं।

एक टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय कप्तान

कप्तान का नाम मैचों की संख्या रन विरोधी टीम वर्ष स्थान
शुभमन गिल 5 733* इंग्लैंड 2025 इंग्लैंड
सुनील गावस्कर 6 732 वेस्टइंडीज 1978-79 भारत
विराट कोहली 5 655 इंग्लैंड 2016 भारत
विराट कोहली 3 610 श्रीलंका 2017 भारत
विराट कोहली 5 593 इंग्लैंड 2018 इंग्लैंड

कप्तान के तौर पर एक टेस्ट सीरीज़ में सबसे ज़्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड डॉन ब्रैडमैन के नाम है। 1936-37 में ऑस्ट्रेलिया में हुई एशेज सीरीज के दौरान ब्रैडमैन ने पांच मैचों की नौ पारियों में कुल 810 रन बनाए। गिल को उस 88 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए पांचवें टेस्ट में कम से कम 89 रन बनाने होंगे।

एक टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने वाले कप्तान

खिलाड़ी का नाम टीम मैचों की संख्या रन विरोधी टीम वर्ष स्थान
डॉन ब्रैडमैन ऑस्ट्रेलिया 5 810 इंग्लैंड 1936-37 ऑस्ट्रेलिया
ग्राहम गूच इंग्लैंड 3 752 भारत 1990 इंग्लैंड
शुभमन गिल भारत 5 733* इंग्लैंड 2025 इंग्लैंड
सुनील गावस्कर भारत 6 732 वेस्टइंडीज 1978-79 भारत
डेविड गॉवर इंग्लैंड 6 732 ऑस्ट्रेलिया 1985 इंग्लैंड
गैरी सोबर्स वेस्टइंडीज 5 722 इंग्लैंड 1966 इंग्लैंड

मौजूदा मैच में गिल भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई किसी टेस्ट सीरीज में सबसे ज़्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड तोड़ने के साथ-साथ भारत के लिए किसी टेस्ट सीरीज में सबसे ज़्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी तोड़ना चाहेंगे। अभी तक भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई किसी टेस्ट सीरीज़ में सबसे ज़्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड दिग्गज इंग्लिश बल्लेबाज़ ग्राहम गूच के नाम है। गूच ने 1990 में भारत के ख़िलाफ तीन टेस्ट मैच खेले थे और 752 रन बनाए थे।

भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

खिलाड़ी का नाम टीम मैचों की संख्या रन स्थान वर्ष
ग्राहम गूच इंग्लैंड 3 752 इंग्लैंड 1990
जो रूट इंग्लैंड 5 737 इंग्लैंड 2021-22
शुभमन गिल भारत 5 733* इंग्लैंड 2025
यशस्वी जायसवाल भारत 5 712 भारत 2024
विराट कोहली भारत 5 655 भारत 2016
Navbharat Live
navbharatlive.com