शुभमन गिल ने तोड़ा गैरी सोबर्स का रिकॉर्ड, SENA देशों में ऐसा करने वाले दुनिया..

Shubman Gill Breaks Garry Sobers Record: भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने गैरी सोबर्स का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया। सेना देशों में अब गिल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तान बन गए हैं।
शुभमन गिल ने तोड़ा गैरी सोबर्स का रिकॉर्ड, SENA देशों में ऐसा करने वाले दुनिया..
शुभमन गिल (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Shubman Gill Breaks Garry Sobers Record: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने इतिहास रच दिया है। गिल ने एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के पांचवें मुकाबले में गैरी सोबर्स का रिकॉर्ड तोड़ते हुए विदेशी सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तान बन गए हैं।

लंदन के द ओवल में भारत-इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पांचवें टेस्ट मैच के पहले दिन उन्होंने SENA (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूज़ीलैंड, ऑस्ट्रेलिया) देशों में खेली गई टेस्ट सीरीज में किसी विदेशी कप्तान द्वारा बनाए गए सर्वाधिक रन का रिकॉर्ड तोड़ दिया। गिल को पांचवें टेस्ट मैच में गैरी सोबर्स के 722 रनों के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए एक रन की जरूरत थी और उन्होंने अपनी पारी की छठी गेंद पर दो रन लेकर यह मुकाम हासिल कर लिया।

1966 में इंग्लैंड में इंग्लैंड-वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज के दौरान गैरी सोबर्स ने वेस्टइंडीज के कप्तान के रूप में पांच मैच खेले और 722 रन बनाए। यह रिकॉर्ड तब से उनके नाम था। लेकिन इस सीरीज में शुभमन गिल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उसमें यह गैरी सोबर्स का रिकॉर्ड भी शामिल है।

SENA में खेली गई टेस्ट सीरीज में विदेशी कप्तान द्वारा बनाया गया सर्वाधिक रन

वर्ष स्थान खिलाड़ी टीम मैच रन
2025 इंग्लैंड शुभमन गिल भारत 5 724*
1966 इंग्लैंड गैरी सोबर्स वेस्टइंडीज 5 722
2003 इंग्लैंड ग्रीम स्मिथ साउथ अफ्रीका 5 714
1938-39 दक्षिण अफ्रीका वॉली हैमंड इंग्लैंड 5 609
1985 इंग्लैंड एलन बॉर्डर ऑस्ट्रेलिया 6 597

वहीं गिल ने 11 रन बनाते ही एक और उपलब्धि अपने नाम किया। वह कप्तान के तौर पर भारत के लिए एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले सुनील गावस्कर के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। गिल के नाम बतौर कप्तान अब 733 रन है। 1978-79 में भारत-वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज के दौरान गावस्कर ने कप्तान के रूप में छह मैच खेले और कुल 732 रन बनाए।

एक टेस्ट सीरीज में किसी भारतीय कप्तान द्वारा सर्वाधिक रन

  • 733*-शुभमन गिल बनाम इंग्लैंड, 2025
  • 732 - सुनील गावस्कर बनाम वेस्टइंडीज, 1978/79
  • 655 - विराट कोहली बनाम इंग्लैंड, 2016/17
  • 610 - विराट कोहली बनाम श्रीलंका, 2017/18
  • 593 - विराट कोहली बनाम इंग्लैंड, 2018

गिल इस पारी में भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई किसी टेस्ट सीरीज में सबसे ज़्यादा रन बनाने के ग्राहम गूच के रिकॉर्ड को भी तोड़ना चाहेंगे। गूच ने 1990 में भारत के खिलाफ तीन टेस्ट मैच खेले थे और 752 रन बनाए थे। यह दिग्गज बल्लेबाज उस सीरीज में इंग्लिश टीम का कप्तान भी था। गूच से आगे निकलने के लिए गिल को पहली पारी में कम से कम 21 रन बनाने होंगे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com