IND vs ENG: 5वें टेस्ट में कैसा रहेगा मौसम का हाल, जानें पिच से किसे मिलेगी मदद

London Weather Forecast For 5th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां टेस्ट मैच केनिंग्टन ओवल में खेला जाएगा। आइए जानते हैं, इस मुकाबले के दौरान मौसम कैसा रहेगा और पिच किसे मदद करेगी।
IND vs ENG: 5वें टेस्ट में कैसा रहेगा मौसम का हाल, जानें पिच से किसे मिलेगी मदद
द ओवल (फोटो-सोशल मीडिया)
Updated on

Weather Forecast For India Vs England 5th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी का पांचवां मुकाबला 31 जुलाई से खेला जाएगा। यह मुकाबला केनिंग्टन ओवल में खेला जाएगा। इस मुकाबले में इंग्लैंड की टीम 2-1 की बढ़त के साथ उतरेगी। वहीं भारतीय टीम ओवल का मुकाबला जीतकर सीरीज को बराबरी पर खत्म करने की कोशिश करेगी।

कल 31 जुलाई से शुरू हो रहे मुकाबले में वहां का मौसम कैसा रहेगा। मैनचेस्टर ओवल की पिच कैसी रहेगी। इस खबर में आपको सारी जानकारी मिलेगी। मैनचेस्टर का मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ था। जिसके बाद पांचवें टेस्ट में कई खिलाड़ी नहीं खेलते दिखेंगे। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स इस मुकाबले से बाहर हो गए हैं।

ओवल की पिच रिपोर्ट

भारत अंतिम टेस्ट में बेहद आत्मविश्वास के साथ उतरेगा, जिसे उसे श्रृंखला 2-2 से बराबर करने के लिए जीतना ही होगा। ओवल की पिच पारंपरिक रूप से बल्लेबाजी के लिए अच्छी पिच के रूप में जानी जाती है और इस मैदान पर हाल ही में हुए काउंटी मैचों में टीमों ने कुल मिलाकर लगभग 1500 रन बनाए थे। ओवल में इंग्लैंड की इस गर्मी में प्रथम श्रेणी क्रिकेट में भी बड़े स्कोर देखने को मिले हैं। इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 343 रन है। हालांकि, मौसम का इस पिच पर सीधा प्रभाव पड़ सकता है।

ऐसा रहेगा लंदन के मौसम का हाल

पिछले मैच में भारतीय टीम ने शानदार वापसी की। मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में इंग्लैंड ने पहले भारत को 358 रन पर आउट किया और फिर 669 रन बनाकर 311 रन की बड़ी बढ़त ले ली। इसके बाद भारत की दूसरी पारी की शुरुआत भी बहुत खराब रही। दो विकेट बिना रन बनाए गिर गए। उस समय लग रहा था कि भारत यह मैच हार जाएगा। लेकिन इसके बाद भारतीय बल्लेबाज़ों ने जबरदस्त खेल दिखाया।

केएल राहुल ने 90 रन और कप्तान शुभमन गिल ने 103 रन की पारी खेली, जिससे टीम संभल गई। फिर रविंद्र जडेजा (107 नाबाद) और वाशिंगटन सुंदर (101 नाबाद) ने आखिरी दिन तक बल्लेबाज़ी करते हुए मैच को ड्रॉ करा लिया। यह प्रदर्शन विदेशी जमीन पर भारत की सबसे यादगार पारियों में से एक माना जा रहा है। अब सीरीज का फैसला ओवल में होने वाले आखिरी टेस्ट से होगा।

Navbharat Live
navbharatlive.com