- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- India Vs Bangladesh 2nd Test Live Match Score Update From Kanpur Green Park Stadium
IND vs BAN 2nd Test Day 1 Live: बारिश के चलते पहले दिन का खेल खत्म, बांग्लादेश का स्कोर- 107/3
भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैच आज कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में होने जा रहा है, जहां इस मुकाबले के लिए दोनों ही टीमें तैयार है। भारत और बांग्लादेश के बीच इस दो मैचों की टेस्ट सीरीज में पहला टेस्ट मैच भारत अपने नाम कर चुका है। आज भारत सीरीज 2-0 से अपने नाम करने उतरेगा, वहीं बांग्लादेश इस सीरीज को 1-1 से ड्रॉ करने के इच्छा से मैदान में उतरेगी।
- Written By: प्रिया जैस

बारिश के कारण पहले दिन का खेल खत्म ( सौ- बीसीसीआई)
IND vs BAN Test 2 Day 1 Live: भारत और बांग्लादेश के बीच आज दूसरा टेस्ट मैच कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में पहला मैच जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। भारत ने पहला मुकाबला 280 रन से जीता था। ऐसे में अब टीम इंडिया कानपुर में होने वाले दूसरे टेस्ट में जीत दर्ज कर बांग्लादेश का सूपड़ा साफ करने की पूरी कोशिश करेगी। वहीं दूसरी तरफ बांग्लादेश की ये कोशिश रहेगी कि वह दूसरा टेस्ट जीतकर सीरीज को ड्रॉ कर सके।
ऐसे में दूसरे टेस्ट मैच से जुड़े अपडेट्स और जानकारी के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के साथ बने रहें…
सम्बंधित ख़बरें
Under-19 World Cup: भारतीय शेरों ने बंग्लादेशी टाइगर्स के जबड़े से छीनी जीत, भारत ने 18 रनों से जीता मुकाबला
Under-19 World Cup में आयुष म्हात्रे ने बांग्लादेश कप्तान से नहीं मिलाया हाथ, मैदान पर दिखा तनाव; देखें VIDEO
Under-19 World Cup में वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
BAN U19 vs IND U19: यूएसए के बाद के अब बांग्लादेश को चित करने पर है भारत की नजरें, कल बुलावायो में होगी भिड़ंत
27 Sep 2024 03:18 PM (IST)
27 Sep 2024 03:18 PM (IST)पहले दिन का खेल खत्म, बारिश बनी खलनायक
लगातार बारिश के कारण कानपुर में पहले दिन का खेल रद्द कर दिया गया है। BCCI की ओर से X पर जानकारी दी गयी है। आज केवल 35 ओवर का खेल संभव हो सका। भारत ने टॉस जीता और रोहित ने गेंदबाजी करने का फैसला किया। यह निर्णय कई लोगों के चौंकाने वाला था, लेकिन बादल छाए रहने के कारण रोहित ने यह निर्णय लिया था और आकाश दीप और सिराज ने शुरुआत में ही अच्छा प्रदर्शन किया। लंच के बाद अश्विन ने भी अच्छी गेंदबाजी की और बांग्लादेशी कप्तान को आउट कर दिया। लेकिन उसके बाद ज्यादा समय तक खेल नहीं हो सका। 35 ओवर के बाद रोशनी कम होने व बारिश जारी रहने से पहले दिन के खेल को खत्म करने की घोषणा कर दी गयी।
UPDATE 🚨
Due to incessant rains, play on Day 1 has been called off in Kanpur.
Scorecard - https://t.co/JBVX2gyyPf#TeamIndia | #INDvBAN | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/HSctfZChvp
— BCCI (@BCCI) September 27, 2024
27 Sep 2024 02:20 PM (IST)
27 Sep 2024 02:20 PM (IST)35 ओवरों के बाद रोका गया खेल, कम रोशनी व बारिश का दिखा असर
लंच विभाग बांग्लादेश के बल्लेबाज सावधानीपूर्वक बल्लेबाजी कर रहे हैं मन उल हक एक छोर पर जमे हुए हैं, उन्होंने अब तक 81 गेंदों का सामना करते हुए 7 चौकों की मदद से 40 रन बना लिए हैं। फिलहाल खराब मौसम और कम रोशनी की वजह से दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल 35 ओवरों के बाद रोक दिया गया है। 35 ओवरों की समाप्ति तक बांग्लादेश में 107 रन पर अपने 3 खिलाड़ी गंवा दिए हैं।
35 ओवरों के बाद अंपायर्स ने कम रोशनी की शिकायत पर लाइट मीटर निकाल कर रोशनी की जांच की है और यह फैसला लिया है कि आज का खेल फिलहाल रोक दिया जाए। इसके साथ ही ग्राउंड स्टाफ कवर लेकर मैदान पर आ गए हैं। इस तरह से देखा जाए तो लंच के बाद केवल 9 ओवरों का खेल हुआ और उसमें बांग्लादेश में एक विकेट गंवा दिया है।
अभी-अभी अभी जानकारी मिली है कि 2 बजे के बाद यहां बारिश की संभावना है। लगातार काले बादल छा रहे हैं। इसी के मद्देनजर खिलाड़ियों को मैदान से बाहर भेज दिया गया है और आज का खेल फिलहाल रोक दिया गया है।
27 Sep 2024 01:49 PM (IST)
27 Sep 2024 01:49 PM (IST)अनिल कुंबले से आगे निकले अश्विन
लंच के बाद बांग्लादेश के कप्तान शांतो को आउट करते ही रविचंद्रन अश्विन एशिया में सर्वाधिक विकेट टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाजों में दूसरे स्थान पर पहुंच गए। इस विकेट के साथ ही उन्होंने अनिल कुंबले को पछाड़ दिया।
एशिया में सबसे ज़्यादा टेस्ट विकेट
- 612- एम मुरलीधरन
- 420- आर अश्विन *
- 419 - अनिल कुंबले
- 354- रंगना हेराथ
- 300- हरभजन सिंह
27 Sep 2024 01:46 PM (IST)
27 Sep 2024 01:46 PM (IST)लंच के बाद बांग्लादेश के कप्तान शांतो आउट, अश्विन को मिला विकेट
लंच के पास तीसरे ओवर में ही स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने बांग्लादेश के कप्तान शांतो को आउट कर दिया । शांतो ने 57 गेंदों का सामना करते हुए 6 चौकों की मदद से कुल 31 रन बनाए थे। हालांकि बांग्लादेश के कप्तान ने रिव्यू भी लिया था, लेकिन उन्होंने अपना रिव्यू गंवा दिया।
L.B.W!
The Bangladesh Captain departs as @ashwinravi99 strikes soon after Lunch!
Live - https://t.co/JBVX2gyyPf#TeamIndia | #INDvBAN | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/13ZhY7pIyy
— BCCI (@BCCI) September 27, 2024
27 Sep 2024 01:25 PM (IST)
27 Sep 2024 01:25 PM (IST)15 मिनट की देरी से शुरू होगा लंच के बाद का खेल
लंच के ठीक पहले बारिश शुरू होने और लंच के दौरान हल्की बारिश को देखकर पिच को ढक दिया गया था, जिससे लंच के बाद समय से मैच शुरू नहीं हो सका। लंच के बाद अब कवर को हटा दिया गया है और ग्राउंड स्टाफ आउटफील्ड को सुखाने की प्रक्रिया कर रहे हैं। गीली आउटफिट के चलते खेल थोड़ी देर के लिए रुका हुआ है और संभावना है कि लंच के बाद का खेल 15 मिनट की देरी से एक बार फिर शुरू होगा।
27 Sep 2024 12:50 PM (IST)
27 Sep 2024 12:50 PM (IST)लंच के समय बांग्लादेश का स्कोर 2 विकेट पर 74 रन
बांग्लादेश की टीम में लंच के समय तक अपनी पहली पारी में पहले बल्लेबाजी करते हुए 2 विकेट को 74 रन बना लिए हैं। मोमिन-उल हक 17 और कप्तान नजमल हुसैन शांतो 28 रन बनाकर खेल रहे थे। भारत की ओर से एकमात्र सफल गेंदबाज आकाशदीप रहे, जिन्होंने बांग्लादेश को 2 शुरुआती झटके दिए हैं। बाकी किसी और गेंदबाज ने यहां कोई सफलता हासिल नहीं की है।
Lunch on the opening day of the Kanpur Test 🍱
Bangladesh move to 74/2 after 26 overs.
Stay tuned for the afternoon session ⏳
Scorecard - https://t.co/JBVX2gyyPf#TeamIndia | #INDvBAN | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/Jocxs8Ld9p
— BCCI (@BCCI) September 27, 2024
27 Sep 2024 12:27 PM (IST)
27 Sep 2024 12:27 PM (IST)कप्तान नजमुल हुसैन शांतो और मोमिन-उल हक ने संभाली पारी
भारत और बांग्लादेश के बीच ग्रीन पार्क में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में पहले दो शुरुआती झटकों के बाद बांग्लादेश की टीम संभल गई है और क्रीज में मौजूद मोमिन-उल हक और कप्तान नजमुल हुसैन शांतो के बीच एक अच्छी साझेदारी देखने को मिल रही है, जिसकी वजह से बांग्लादेश की टीम 23 ओवर में 2 विकेट खोेकर 70 रन बना चुकी थी। कप्तान नजमुल हुसैन शांतो 26 और मोमिनुल हक 15 रन बनाकर क्रीज में मौजूद थे।
27 Sep 2024 11:52 AM (IST)
27 Sep 2024 11:52 AM (IST)पहले 15 ओवर की समाप्ति पर बांग्लादेश का स्कोर- 42/2
बांग्लादेश की टीम ने पहले 15 ओवर की समाप्ति पर 2 विकेट होकर 42 रन बना लिए हैं। बांग्लादेश के दोनों सलामी बल्लेबाजों को भारतीय तेज गेंदबाज आकाशदीप ने पेवेलियन की राह दिखाई है। आकाशदीप ने अपने पहले स्पेल में शानदार गेंदबाजी की। पहले 4 ओवरों में 3 मेडेन रखते हुए 8 रन देखकर 2 विकेट झटके हैं।
27 Sep 2024 11:48 AM (IST)
27 Sep 2024 11:48 AM (IST)DRS के दौरान 3 रेड देखने के बाद ऐसा था रोहित का रिएक्शन
आकाशदीप के अपील पर रोहित शर्मा ने जब अईए लिया था, तो उनको पूरी तरह से उम्मीद नहीं थी। लेकिन जैसे ही स्क्रीन पर तीन रेड का फैसला दिखाई दिया तो रोहित शर्मा पूरी तरह से चौंक गए। इस दौरान उनका रिएक्शन देखने लायक था। इसके बाद कप्तान ने पूरी टीम के साथियों के साथ उन्होंने दूसरा विकेट पाने की खुशी साझा की। आप खुद इस वीडियो में देख सकते हैं..
😮 When the giant screen showed three Reds ⭕⭕⭕
Akash Deep gets his second courtesy of a successful DRS!
Live - https://t.co/JBVX2gyyPf#TeamIndia | #INDvBAN | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/ZyGJfgBdjW
— BCCI (@BCCI) September 27, 2024
27 Sep 2024 11:30 AM (IST)
27 Sep 2024 11:30 AM (IST)इस्लाम बने आकाशदीप के दूसरे शिकार, दोनों ओपनर आउट
ग्रीन पार्क में खेले जा रहे मैच के 13वें ओवर की पहली गेंद पर आकाशदीप ने बांग्लादेश को दूसरा झटका दिया है और दूसरे सलामी बल्लेबाज इस्लाम को 24 रनों के स्कोर पर एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया है। इस्लाम ने अपनी पारी के दौरान 36 गेंदों का सामना किया और चार चौके लगाए थे।
2ND Test. WICKET! 12.1: Shadman Islam 24(36) lbw Akash Deep, Bangladesh 29/2 https://t.co/VYXVdyNHMN #INDvBAN @IDFCFIRSTBank
— BCCI (@BCCI) September 27, 2024
27 Sep 2024 11:14 AM (IST)
27 Sep 2024 11:14 AM (IST)आकाशदीप ने अपने पहले ही ओवर में दिया झटका
भारतीय गेंदबाजों ने 9वें ओवर में बांग्लादेश को पहला झटका दिया है। भारतीय तेज गेंदबाज आकाशदीप ने अपने पहले ही ओवर में बांग्लादेश के जाकिर हसन को यशस्वी जायसवाल के हाथों कैच आउट कर दिया। जाकिर हुसैन ने अपनी पारी में 24 गेंदों का सामना किया, लेकिन वह खाता नहीं खोल पाए। इस तरह से 26 रन के स्कोर पर बांग्लादेश को पहला झटका लगा है।
Opening breakthrough in Kanpur! 🙌
Yashasvi Jaiswal with an excellent catch at slip and Akash Deep with the wicket 👌👌
Live - https://t.co/JBVX2gyyPf#TeamIndia | #INDvBAN | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/9dtKt9f5mR
— BCCI (@BCCI) September 27, 2024
27 Sep 2024 10:54 AM (IST)
27 Sep 2024 10:54 AM (IST)जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने की गेंदबाजी की शुरुआत
ग्रीन पार्क में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया और भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआती ओवरों में बांग्लादेश के बल्लेबाजों पर शिकंजा कस रखा है। पहले चार ओवरों की समाप्ति पर बांग्लादेश की टीम ने बिना किसी नुकसान के 12 रन बना लिए हैं। भारत की ओर से गेंदबाजी की शुरुआत जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने की है।
27 Sep 2024 10:35 AM (IST)
27 Sep 2024 10:35 AM (IST)खेल के सेशन में हो गया बदलाव, साढ़े 10 बजे शुरू होगा मैच
मौसम को देखते हुए दूसरे टेस्ट मैच में खेल के सेशन को बदला गया है। पहला सेशन 10:30 - 12:30 तक होगा। इस दौरान लंच 12:30 - 13:10 तक होगा। फिर दूसरा सेशन - 13:10 - 15:10 तक चलेगा। इसके बाद चाय के लिए ब्रेक 15:10 - 15:30 बजे तक होगा। फिर तीसरा सेशन 15:30 - 17:30 तक होगा। जरूरत पड़ने पर खेल के लिए अतिरिक्त 30 मिनट और जोड़े जा सकते हैं।
27 Sep 2024 10:26 AM (IST)
27 Sep 2024 10:26 AM (IST)इसलिए रोहित ने लिया है गेंदबाजी का फैसला
टॉस जीतने के बाद रोहित शर्मा ने कहा कि मौसम की मैच में अहम भूमिका होगी। सुबह पिच थोड़ी नरम है। वे अपने तीनों तेज गेंदबाजों को परिस्थितियों का फायदा उठाने का मौका देना चाहते हैं। कोशिश होगी कि ये मैच जीतकर सीरीज 2-0 से जीता जाए। फिलहाल भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जिससे साफ है कि लोकल ब्वॉय कुलदीप यादव को जगह नहीं मिल पायी है।
वहीं बांग्लादेश के कप्तान शांतो ने कहा कि वह पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे। इसलिए टॉस हारने का कोई गम नहीं है। पिछले मैच में अपने गेंदबाजों के प्रदर्शन पर खुशी जाहिर की। शांतो चाहते हैं कि बल्लेबाज अच्छी शुरुआत देकर बड़ा स्कोर बनाएं। हालांकि यहां कि परिस्थिति में नई गेंद को खेलना कठिन होगा।
🚨 Team Update 🚨
An unchanged Playing XI for #TeamIndia 👌👌
Live - https://t.co/JBVX2gyyPf#INDvBAN | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/u61vd44i1C
— BCCI (@BCCI) September 27, 2024
27 Sep 2024 10:10 AM (IST)
27 Sep 2024 10:10 AM (IST)बांग्लादेश ने किया 2 बदलाव
बांग्लादेश ने अपनी टीम में दो बदलाव किए है। टॉस के बाद बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने बताया कि मैच में नाहिद राणा और तस्कीन अहमद की जगह तैजुल इस्लाम और खालिद अहमद खेल रहे हैं।
2nd TEST. Bangladesh Playing XI: S. Islam, Z. Hasan, N. H. Shanto(c), M. Haque, M. Rahim, S. Al Hasan, L. Das(w), M. H. Miraz, K. Ahmed, H. Mahmud, T. Islam. https://t.co/VYXVdyN9Xf #INDvBAN @IDFCFIRSTBank
— BCCI (@BCCI) September 27, 2024
27 Sep 2024 10:03 AM (IST)
27 Sep 2024 10:03 AM (IST)भारत ने जीता टॉस
दूसरे टेस्ट के लिए टॉस किया गया है। बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट में भारत ने टॉस जीत लिया है। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
2nd TEST. India won the toss and Elected to Field. https://t.co/VYXVdyN9Xf #INDvBAN @IDFCFIRSTBank
— BCCI (@BCCI) September 27, 2024
27 Sep 2024 09:57 AM (IST)
27 Sep 2024 09:57 AM (IST)10 बजे होगा टॉस
भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरे टेस्ट मुकाबले के लिए 10 बजे टॉस किया जाएगा। इसके बाद मुकाबला 10 बजकर 20 मिनट पर शुरू होने की उम्मीदें हैं। फिलहाल ग्रीन पार्क मैदान में दोनों टीमें प्रैक्टिस कर रही है।
A look at the revised session timings for Day 1 ⏰
Live - https://t.co/JBVX2gyyPf#TeamIndia | #INDvBAN | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/COGINUWOo2
— BCCI (@BCCI) September 27, 2024
27 Sep 2024 09:42 AM (IST)
27 Sep 2024 09:42 AM (IST)बांग्लादेश टीम
नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), लिट्टन दास (विकेटकीपर), शादमान इस्लाम, जाकिर हसन, मोमिनुल हक, मुश्फिकुर रहीम, शाकिब अल हसन, मेहदी हसन मिराज, हसन महमूद, तस्कीन अहमद, नाहिद राणा, तैजुल इस्लाम, जेकर अली, नईम हसन, खालिद अहमद, महमूदुल हसन जॉय।
27 Sep 2024 09:32 AM (IST)
27 Sep 2024 09:32 AM (IST)भारत की टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, रवींद्र जड़ेजा, रविचंद्रन अश्विन, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, अक्सर पटेल, सरफराज खान, यश दयाल, ध्रुव जुरेल।
27 Sep 2024 09:28 AM (IST)
27 Sep 2024 09:28 AM (IST)टॉस में हो सकती है देरी
भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट में बारिश के कारण मैदान अभी भी गीला है। कानपुर के ग्रीन पार्क क्रिकेट स्टेडियम में अभी भी आसमान में काले बादल छाए हुए हैं। इस वजह से फिलहाल पूरे मैदान को ढक दिया गया है। जिससे टॉस में और मुकाबला शुरू होने में देरी हो सकती है।
India vs bangladesh 2nd test live match score update from kanpur green park stadium
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई कोस्टल रोड पर BEST बसों का टोटा: यात्रियों ने की 100 फेरों की मांग, घंटों इंतजार से बढ़ा जनता का गुस्सा!
Feb 16, 2026 | 03:22 PMपहले इंदौर, अब हरियाणा में गंदा पानी पीने से 12 लोगों की मौत, छांयसा गांव में छाया मातम
Feb 16, 2026 | 03:17 PMजम्मू में किसानों की हुंकार, 1965 और 71 की जंग के मुआवजे पर छिड़ा संग्राम; सरकार को दिया आखिरी अल्टीमेटम!
Feb 16, 2026 | 03:17 PMभिवंडी निजामपुर मनपा का बड़ा कदम, 90 एमएलडी गंदे पानी पर होगी वैज्ञानिक प्रक्रिया
Feb 16, 2026 | 03:17 PMसोलापुर में हिट-एंड-रन, तीन कॉलेज दोस्तों की मौके पर मौत, चालक फरार
Feb 16, 2026 | 03:16 PMडॉक्टरों की मदद से लेकर बच्चों की पढ़ाई तक, जानें ब्रिटिश डिप्टी PM ने एआई को क्यों बताया गेम-चेंजर
Feb 16, 2026 | 03:15 PMक्या जेल जाने के बाद माफ हो जाएगा राजपाल यादव का 9 करोड़ का कर्ज? जानिए क्या कहता है कानून
Feb 16, 2026 | 03:08 PMवीडियो गैलरी

Video: भारत की जीत पर क्यों खुश हो रहा है बलूचिस्तान और अफगानिस्तान? बलूचों का डांस करते वीडियो वायरल
Feb 16, 2026 | 02:01 PM
“PM से कर दो शिकायत!” हरियाणा में वर्दी का रौब: SI ने बैंक मैनेजर को सरेराह धमकाया, काटा 8000 का चालान
Feb 16, 2026 | 01:16 PM
“UP छोड़ो, बंगाल चलो”: मौलाना जर्जिस अंसारी के बयान पर बवाल, पीएम मोदी पर भी कर चुके हैं टिप्पणी, देखें वीडियो
Feb 16, 2026 | 01:05 PM
शिवपुरी में खूनी खेल, कोर्ट जा रहे वकील की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या; इलाके में फैली सनसनी-VIDEO
Feb 15, 2026 | 10:23 PM
आस्था बनाम बर्बादी की बहस को विराम, मंदिर के दूध से बुझाई कुत्ते की प्यास; वायरल वीडियो ने दी बड़ी सीख
Feb 15, 2026 | 10:13 PM
मुंबई में एक्ट्रेस के साथ ऑटो ड्राइवर की खौफनाक हरकत, देर रात गलत रास्ते पर ले गया ऑटो; VIDEO वायरल
Feb 15, 2026 | 10:00 PM














