मैदान पर जंग से पहले ‘बॉर्डर 2’ का जोश! विशाखापत्तनम में टीम इंडिया की स्पेशल आउटिंग, खिलाड़ियों ने देखी फिल्म
IND vs NZ 4th T20I: गणतंत्र दिवस पर भारतीय टीम ने फिल्म देखी। न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भारत 3-0 से आगे है। चोटिल तिलक वर्मा बाहर, उनकी जगह श्रेयस अय्यर को मौका मिला।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी (फोटो- सोशल मीडिया)
Indian Cricket Team in Visakhapatnam: भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ ने 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर विशाखापत्तनम के एक सिनेमा हॉल में बॉलीवुड फिल्म बॉर्डर 2 देखी। सनी देओल और वरुण धवन स्टारर यह फिल्म हाल ही में रिलीज हुई है और देशभक्ति की भावना से भरपूर मानी जा रही है। सीरीज के चौथे मुकाबले से पहले खिलाड़ियों को मानसिक रूप से तरोताजा करने के उद्देश्य से यह आउटिंग आयोजित की गई थी। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में भारतीय खिलाड़ी बस से उतरकर थिएटर की ओर जाते नजर आए, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया।
मैदान पर भारत का दबदबा, सीरीज में अजेय बढ़त
मैदान पर टीम इंडिया का प्रदर्शन भी उतना ही दमदार रहा है। गुवाहाटी में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को करारी शिकस्त देकर सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। 154 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए अभिषेक शर्मा और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने तूफानी बल्लेबाजी की। अभिषेक शर्मा ने 68 रन जबकि सूर्यकुमार यादव ने 57 रनों की तेज पारी खेली। भारतीय टीम ने केवल 10 ओवरों में ही लक्ष्य हासिल कर लिया, जिससे न्यूजीलैंड पूरी तरह बैकफुट पर नजर आया।
The whole Indian T20 team from suryakumar Yadav, Hardik Pandya t coach Gautam Gambhir and all other support staff everyone watched Border 2 in Vizag last night.🇮🇳❤️ pic.twitter.com/veXLOhT23b — 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) January 27, 2026
सम्बंधित ख़बरें
FIFA World Cup: जर्मनी ने कोटे डी आइवर को 2-1 से हराया, नॉकआउट स्टेज में बनाई जगह
नीदरलैंड्स ने स्वीडन को 5-1 से बुरी तरह रौंदा, धमाकेदार जीत के साथ FIFA World Cup 2026 के टॉप में बनाई जगह
रोहित शर्मा के क्लब में शामिल हुए शुभमन गिल, वनडे में छठी बार जीता ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ का अवॉर्ड
रोहित-यशस्वी की आंधी में उड़ा अफगानिस्तान, IND ने 9 विकेट से जीता आखिरी वनडे, कप्तान गिल ने रचा इतिहास
अब बेंच स्ट्रेंथ को मिलेगा मौका
भारत के सीरीज पहले ही जीत लेने के बाद अब बचे हुए दो मुकाबलों में टीम मैनेजमेंट बेंच स्ट्रेंथ को आजमाने पर विचार कर सकता है। ऐसे खिलाड़ी जिन्हें अब तक कम मौके मिले हैं, उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है। यह रणनीति टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम की गहराई परखने में मददगार साबित हो सकती है।
तिलक वर्मा की चोट पर बीसीसीआई का बड़ा अपडेट
बीसीसीआई ने आधिकारिक तौर पर जानकारी दी है कि युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ शेष दो टी20 मैचों में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। पेट की समस्या से जूझ रहे तिलक फिलहाल बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैब की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। बोर्ड के मुताबिक, उन्हें पूरी तरह फिट होने के लिए अभी और समय की जरूरत है। तिलक वर्मा 3 फरवरी को मुंबई में टीम के साथ जुड़ेंगे और टी20 वर्ल्ड कप के वार्म-अप मैच का हिस्सा बनेंगे।
ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2026 के वॉर्म-अप मैचों का शेड्यूल जारी, भारतीय टीम 4 फरवरी को साउथ अफ्रीका से भिड़ेगी
श्रेयस अय्यर को मिला मौका, फैंस की नजरें क्लीन स्वीप पर
तिलक वर्मा की गैरमौजूदगी में श्रेयस अय्यर सीरीज के अंत तक टीम इंडिया के साथ बने रहेंगे। तिलक का टी20 अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड शानदार रहा है और टीम मैनेजमेंट को उम्मीद है कि वह पूरी तरह फिट होकर जल्द वापसी करेंगे। वहीं, चौथा टी20 मुकाबला 28 जनवरी को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा। भारत पहले ही सीरीज जीत चुका है, लेकिन अब सभी की नजरें इस बात पर होंगी कि क्या टीम इंडिया न्यूजीलैंड का 5-0 से क्लीन स्वीप कर पाती है या नहीं।
