T20 WC 2026: भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए जीतने होंगे कितने मैच? जानें सुपर-8 में सूर्या की जरूरत
Indian Cricket Team: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में टीम इंडिया ने बिना हार के सुपर 8 में जगह बनाई है। अब लक्ष्य सेमीफाइनल है। जानिए अंतिम चार में पहुंचने के पूरे समीकरण और संभावनाएं।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
भारतीय क्रिकेट टीम (फोटो- सोशल मीडिया)
Super-8, T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 अब अपने सबसे रोमांचक चरण में प्रवेश कर चुका है। सुपर 8 के मुकाबले खेले जा रहे हैं और सेमीफाइनल की जंग पूरी तरह खुल चुकी है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि टीम इंडिया को अंतिम चार में जगह बनाने के लिए कितनी जीत दर्ज करनी होंगी। यह गणित समझना इसलिए भी जरूरी है क्योंकि छोटी सी चूक भी टूर्नामेंट से बाहर कर सकती है।
20 टीमों से शुरू हुआ सफर, अब बचीं केवल 8
इस बार टी20 विश्व कप में कुल 20 टीमों ने हिस्सा लिया था। शुरुआती दौर के बाद 12 टीमों का सफर खत्म हो गया और अब केवल आठ टीमें खिताब की दौड़ में बची हैं। यही टीमें सुपर 8 में आमने-सामने हैं। इन आठ में से चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी, जबकि बाकी चार का अभियान यहीं थम जाएगा।
भारत के ग्रुप में कड़ी टक्कर
सुपर 8 में भारत के ग्रुप में साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे शामिल हैं। टीम इंडिया का पहला मुकाबला साउथ अफ्रीका से है, इसके बाद जिम्बाब्वे से भिड़ंत होगी। अंतिम सुपर 8 मैच 1 मार्च को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला जाएगा। यदि भारत अपने तीनों मैच जीत लेता है तो सेमीफाइनल की टिकट पक्की हो जाएगी। तीन जीत का मतलब होगा छह अंक, जिसे ग्रुप की कोई अन्य टीम पार नहीं कर सकेगी। हालांकि दो जीत की स्थिति में भी भारत के पास क्वालीफाई करने का मौका रहेगा, लेकिन तब समीकरण अन्य टीमों के नतीजों पर निर्भर करेंगे। एक हार की भरपाई मजबूत प्रदर्शन से करनी होगी।
सम्बंधित ख़बरें
FIFA World Cup 2026: क्वार्टर फाइनल की जंग तेज, 4 पूर्व चैंपियंस के सामने 4 नई टीमों की चुनौती
कॉमनवेल्थ से लेकर ओलंपिक तक! जानिए क्यों दुनिया के सबसे बड़े खेल आयोजनों की तैयारी में जुटा है भारत ?
India vs England T20 Series: लाज बचाने के लिए टीम इंडिया को सुधारनी होंगी ये 3 बड़ी गलतियां
टेस्ट के बाद अब T20 टीम की बारी, बाबर आजम की फिर हो सकती है कप्तानी में वापसी ! PCB की बड़ी तैयारी
ये भी पढ़ें: सुपर-8 में होगा मोर्कल बंधुओं की जंग, भारत-साउथ अफ्रीका मुकाबले से पहले वीडियो हुआ वायरल
नेट रन रेट बनेगा निर्णायक फैक्टर
सुपर 8 में अंक बराबर रहने की पूरी संभावना है। ऐसे में नेट रन रेट से तय होगा कि कौन सी टीम आगे बढ़ेगी। इसलिए बड़ी जीत और करीबी हार बेहद अहम होंगी। जो टीम तीन में से केवल एक मैच जीतेगी, उसके लिए सेमीफाइनल की राह लगभग बंद हो जाएगी। दो अंक लेकर अंतिम चार में पहुंचना बेहद कठिन है। अब निगाहें इस बात पर होंगी कि भारत अपने ग्रुप में कितना दबदबा बनाता है और किन दो टीमों को सेमीफाइनल का टिकट मिलता है। मुकाबला बेहद रोमांचक होने वाला है।
