इंग्लैंड बनाम श्रीलंका (फोटो-सोशल मीडिया)
England vs Sri Lanka, Super-8: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 राउंड शुरू हो चुका है। सुपर-8 राउंड का दूसरा मुकाबला इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 146 रन बनाए। श्रीलंका को जीत के लिए 147 रनों का टारगेट मिला है।
श्रीलंका के पल्लेकेले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही। जोस बटलर 7 रन बनाकर 16 के स्कोर पर आउट हो गए। उसके बाद जेकब बेथेल 3 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। वहीं टॉम बैंटन रन आउट के रूप में पवेलियन लौटे। टॉम बैंटन ने 6 रन बनाए। 49 के स्कोर पर इंग्लैंड को तीन झटके लगे।
हालांकि, एक छोर पर फिल साल्ट टिके रहे और रन गति को बढ़ाते रहे। लेकिन दूसरे छोर से विकेट गिरते रहा। हैरी ब्रूक 14 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद सैम करन 11 रन बनाकर चलते बने। इसी बीच फिल साल्ट ने अपना अर्धशतक पूरा किया। साल्ट 40 गेंदों में 62 रन बनाकर आउट हो गए। इस दौरान 6 चौके और 2 छक्के लगाए।
अंत में विल जैक्स ने 21 और जेमी ओवर्टन ने 10 रनों की पारी खेलकर इंग्लैंड को 20 ओवर की समाप्ति के बाद 146 रनों तक पहुंचाया। इंग्लैंड के लिए दुनिथ वेल्लालगे ने 3 विकेट चटकाए। उसके अलावा मदुशंका ने 2, तीक्षणा ने 2 और चमीरा ने 1 विकेट चटकाए।
श्रीलंका को इस मुकाबले को जीतने के लिए 147 रन बनाने होंगे। वहीं टीम को निसांका और कुसल मेंडिस से बहुत उम्मीदें होगी। वहीं कामिल मिशारा के अच्छे शुरुआत की जरूरत होगी। जबकि इंग्लैंड के गेंदबाज श्रीलंका को शुरुआती झटके देकर मुकाबले में बने रहने की कोशिश करेंगे।
यह भी पढ़ें: T20 World Cup: सुपर-8 राउंड शुरू, श्रीलंका ने जीता टॉस; इंग्लैंड को पहले बल्लेबाजी का मिला न्योता
पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस (विकेट कीपर), पवन रथनायके, कामिंडू मेंडिस, दासुन शनाका (कप्तान), दुनिथ वेल्लालगे, दुशान हेमंथा, दुष्मंथा चमीरा, महिश तीक्षाणा, दिलशान मदुशंका।
फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद।