IND vs SA वनडे सीरीज में हुई छक्कों की बरसात और शतकों की बौछार, 5 बल्लेबाजों ने ठोके 6 शतक
India vs South Africa ODIs: भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज़ 2-1 से जीती। इस सीरीज में छक्कों की बरसात और शतकों की बौछार देखने को मिली। 5 बल्लेबाजों ने 6 शतक लगाए।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
विराट कोहली, रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल (फोटो-सोशल मीडिया)
India vs South Africa ODI Series: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारतीय टीम ने 2-1 से जीत दर्ज की। इस सीरीज में दोनों टीमों ने जमकर छक्के बरसाए। दोनों देशों के खिलाड़ियों ने तीन मुकाबलों में कुल 63 छक्के लगाए। वहीं इस सीरीज में कुल 6 शतक भी लगे। यह सीरीज फैंस के लिए काफी मजेदार रहा और दोनों देशों के बीच कांटे का टक्कर देखने को मिला।
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच रांची में खेले गए पहले वनडे मैच में कुल 28 छक्के लगाए गए। इसके बाद रायपुर में आयोजित दूसरे वनडे मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने कुल 18 छक्के जड़े। विशाखापत्तनम में सीरीज का अंतिम मुकाबला खेला गया, जिसमें 17 छक्के देखने को मिले। विराट कोहली इस सीरीज में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज रहे, जिन्होंने 12 छक्के जड़े। वहीं, डेवाल्ड ब्रेविस के बल्ले से 9 छक्के देखने को मिले।
तीन मैचों की बाइलेटरल वनडे सीरीज में सबसे ज़्यादा छक्के
- 70 – भारत बनाम इंग्लैंड, 2021
- 63 – वेस्टइंडीज बनाम बांग्लादेश, 2024
- 63 – भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, 2025
- 58 – भारत बनाम न्यूज़ीलैंड, 2023
- 58 – दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड, 2023
तीन मुकाबलों की द्विपक्षीय सीरीज में सर्वाधिक छक्के साल 2021 में भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई सीरीज में देखने को मिले थे। उस सीरीज में दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने मिलकर 70 छक्के लगाए थे। इसके बाद वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच साल 2024 में खेली गई वनडे सीरीज में 63 छक्के देखने को मिले। अब भारत और साउथ अफ्रीका के बीच साल 2025 में खेली गई यह सीरीज भी इसकी बराबरी में पहुंच गई है। इससे पहले भारत और न्यूजीलैंड के बीच साल 2023 में खेली गई सीरीज में 58 छक्के लगाए गए थे।
सम्बंधित ख़बरें
IND vs AFG: रोहित की वापसी तो विराट और हार्दिक बाहर; ऐसी हो सकती है धर्मशाला में Team India की प्लेइंग इलेवन
IND vs AFG 1st ODI: धर्मशाला में पहले वनडे पर बारिश का साया, सुबह से शाम तक की डरावनी है ये मौसम रिपोर्ट!
विरोधी से दोस्त बनने तक का सफर…विलियमसन के रिटायरमेंट पर कोहली का भावुक पोस्ट, जानें क्या कुछ कहा
नेट्स पर दिखा Rohit Sharma का रौद्र रूप, अफगानिस्तान सीरीज से पहले जमकर बहाया पसीना और लगाए बड़े शॉट्स- VIDEO
यह भी पढ़ें: विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने
इस सीरीज में लगे 6 शतक
इस सीरीज में 5 बल्लेबाजों ने कुल 6 शतक जमाए। विराट कोहली इकलौते ऐसे खिलाड़ी रहे, जिन्होंने सीरीज के दो मुकाबलों में सेंचुरी लगाई। वहीं, यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड़, एडेन मार्करम और क्विंटन डी कॉक ने 1-1 शतक लगाया।
तीन मैचों की वनडे सीरीज में सबसे ज़्यादा व्यक्तिगत 100 रन
- 7 – SA बनाम ZIM, 2010
- 6 – ZIM बनाम NZ, 2011
- 6 – PAK बनाम AUS, 2022
- 6 – IND बनाम SA, 2025
भारत ने जीता वनडे सीरीज
साउथ अफ्रीका के विरुद्ध टेस्ट सीरीज 0-2 से गंवाने के बाद भारत ने वनडे सीरीज में मेहमान टीम को करारा जवाब दिया है। टीम इंडिया ने 17 रन से सीरीज का पहला मैच जीता, जिसके बाद साउथ अफ्रीका ने पलटवार करते हुए अगला मैच 4 विकेट से अपने नाम किया। इसके बाद टीम इंडिया ने अंतिम मुकाबला 9 विकेट से जीतकर सीरीज अपने नाम की।
