ना श्रेयस, ना करुण… दलीप ट्रॉफी में साउथ जोन की कमान संभालेंगे तिलक वर्मा, ये दिग्गज बना उप-कप्तान
Duleep Trophy 2026: दलीप ट्रॉफी में साउथ जोन टीम का ऐलान हो चुका है। साउथ जोन की टीम में तिलक वर्मा को कप्तान बनाया गया है। यहां जानें किन कप्तानों से होगी तिलक वर्मा की भिड़ंत।
- Written By: प्रिया जैस
तिलक वर्मा (सौजन्य-IANS)
Duleep Trophy 2026 South Zone Team: भारतीय टी20 टीम के उप-कप्तान तिलक वर्मा को आगामी दलीप ट्रॉफी के लिए साउथ जोन की 15 सदस्यीय टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। यह टूर्नामेंट 23 अगस्त से 10 सितंबर तक बेंगलुरु के बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में खेला जाएगा। आंध्र के बल्लेबाज रिकी भुई टीम के उप-कप्तान होंगे, जबकि आंध्र के अनुभवी लेवल 2 कोच एमएन विक्रम वर्मा को हेड कोच नियुक्त किया गया है।
तिलक हाल ही में उस भारतीय टी20 टीम का हिस्सा थे, जिसने जिम्बाब्वे को 3-0 से हराया था। हालांकि, इससे पहले उन्हें बतौर कप्तान आयरलैंड दौरे पर 0-2 और इंग्लैंड दौरे पर 0-4 से टी20 सीरीज गंवानी पड़ी थी।
सिलेक्शन कमेटी की बैठक
सिलेक्शन कमेटी की बैठक आंध्र क्रिकेट एसोसिएशन (एसीए) के सचिव सना सतीश बाबू ने बुलाई थी। आंध्र के पूर्व रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी आरवी चंद्रमौली प्रसाद ने सिलेक्शन पैनल की अध्यक्षता की। बैठक में तमिलनाडु, कर्नाटक, हैदराबाद, गोवा, पुडुचेरी और केरल जैसी सभी सात दक्षिणी राज्य इकाइयों के प्रतिनिधि शामिल थे।
सम्बंधित ख़बरें
भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान कहा- भारत के लिए खेल चुका हूं, अब कुछ साबित नहीं करना…
Duleep Trophy 2026: सेंट्रल जोन की कमान फिर इस खिलाड़ी के हाथ, रिंकू सिंह को भी मिली नई जिम्मेदारी
T20 क्रिकेट में इतिहास रचने के करीब पहुंचे जोस बटलर, अब बड़े रिकॉर्ड से सिर्फ 24 रन दूर
नीदरलैंड क्रिकेट टीम में बड़ा बदलाव, कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने छोड़ी कमान, अब इस खिलाड़ी को मिली जिम्मेदारी
टीम में अनुभवी बल्लेबाज करुण नायर के साथ-साथ कर्नाटक के आर स्मरण और हैदराबाद के हिमातेजा जैसे होनहार खिलाड़ी भी शामिल हैं। शेख रशीद को भी इस टीम में शामिल किया गया है। रशीद श्रीलंका ‘ए’ को 1-0 से हराने वाली भारत ‘ए’ टीम का हिस्सा थे, उन्हें भी टीम में शामिल किया गया है। इसके साथ ही गोवा के बल्लेबाज अभिनव तेजराना भी टीम का हिस्सा हैं। तमिलनाडु के एन. जगदीसन विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे।
साउथ जोन को सेमीफाइनल में सीधे एंट्री
पिछले सीजन में फाइनल तक पहुंचने के कारण, साउथ जोन को सेमीफाइनल में सीधे एंट्री मिली है। ये टीम 30 अगस्त को बीसीसीआई सीओई ग्राउंड 2 पर क्वार्टरफाइनल 2 के विजेता के विरुद्ध अपने अभियान की शुरुआत करेगी।
लेफ्ट-आर्म स्पिनर तनाय त्यागराजन और लेग-स्पिनर श्रेयस गोपाल स्पिन-बॉलिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे, जबकि के साई तेजा, त्रिपुरना विजय, विद्वथ कावेरप्पा और एमडी निधीश तेज गेंदबाजी विभाग को संभालेंगे।
साउथ जोन की टीम
एन तिलक वर्मा (कप्तान), रिकी भुई (उप-कप्तान), अभिनव तेजराना, शेख रशीद, केएम हिमातेजा, आर स्मरण, एन. जगदीसन (विकेटकीपर), करुण नायर, तनाय त्यागराजन, श्रेयस गोपाल, के. साई तेजा, टी. विजय, विद्वथ कावेरप्पा, एच. अमन खान और एमडी निधीश।
यह भी पढ़ें – Duleep Trophy: वैभव सूर्यवंशी को बड़ी जिम्मेदारी, ईस्ट जोन टीम के उपकप्तान बने
दलीप ट्रॉफी में अन्य टीमों के कप्तान
दलीप ट्रॉफी 2026-27 के लिए सेंट्रल जोन की टीम ने स्टार बल्लेबाज रजत पाटीदार को टीम की कप्तानी सौंपी गई है, जबकि भारतीय फिनिशर रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाया गया है। टूर्नामेंट का आगाज 28 अगस्त से होने जा रहा है। पिछले सीजन की चैंपियन होने के कारण सेंट्रल जोन को सीधे सेमीफाइनल में जगह मिली है। टीम 30 अगस्त से बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपने अभियान की शुरुआत करेगी।
दलीप ट्रॉफी 2026 के लिए ईस्ट जोन टीम ने ईशान किशन को कमान दी और 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाया गया है। मोहम्मद शमी भी टीम में शामिल होंगे।
दलीप ट्रॉफी 2026-27 के लिए वेस्ट जोन टीम ने ऋतुराज गायकवाड़ को टीम की कप्तानी सौंपी गई है। 29 वर्षीय गायकवाड़, जो आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते हैं, हाल ही में श्रीलंका में हुई इंडिया ‘ए’ त्रिकोणीय सीरीज में तिलक वर्मा के डिप्टी भी रहे थे। वहीं मुंबई के ऑलराउंडर शम्स मुलानी को टीम का उपकप्तान बनाया गया है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
