एशिया कप के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 10 विकेट से दी करारी शिकस्त

हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय टीम ने वीमेंस एशिया कप 2024 के फाइनल में एंट्री कर ली है। टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 10 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई है। भारत खिताब से अब केवल एक कदम दूर है।
india is in women asia cup 2024 final after beat bangladesh in semi final by 10 wickets
भारत महिला एशिया कप 2024 के फाइनल में (सौजन्यः BCCI Women एक्स)
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली: महिला एशिया कप के फाइनल में भारतीय क्रिकेट टीम की एंट्री हो गई है। भारतीय टीम ने सेमीफाइनल मैच में बांग्लादेश को 10 विकेट से हराकर फाइनल की टिकट कटवाई है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम बांग्लादेश केवल 80 रन ही बना पाई। भारत ने 11 ओवर में ही जीत हासिल कर ली। इस दौरान उप-कप्तान स्मृति मंधाना ने नाबाद फिफ्टी लगाई।

बांग्लादेश के दिए 80 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने महज 11 ओवरों में ही जीत हासिल कर ली। स्मृति मंधाना और शैफाली वर्मा ने शानदार खेल दिखाया। मंधाना ने 39 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 55 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 9 चौके और 1 छक्का भी जड़ा। जबकि शैफाली ने 28 गेंदों का सामना करते हुए 26 रन बनाए।

जानकारी के लिए बता दें कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते आई बांग्लादेश की टीम 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर केवल 80 रन ही बना सकी। टीम के लिए कप्तान निगरा सुल्तान ने सबसे ज्यादा 32 रनों की पारी खेली। इसके बाद शोरना अख्तर ने नाबाद 19 रन बनाए। इस दौरान टीम इंडिया की ओर रेणुका और राधा ने घातक गेंदबाजी की। दोनों गेंदबाज ने 3-3 विकेट अपने नाम किए। दीप्ति शर्मा और पूजा वस्त्राकर ने भी एक-एक विकेट झटके।

गौरतलब है कि भारतीय टीम ने अब तक एशिया कप के इतिहास में रिकॉर्ड 7 बार खिताब जीता है। महिला एशिया कप में टीम इंडिया ने ही राज किया है। ऐसे में अब टीम इंडिया एक बार फिर खिताब जीतने के बेहद करीब आ गई है। ऐसे में अब एक बार फिर भारतीय टीम कोशिश करेगी वह अपने खिताब की गिनती को बढ़ाते रहे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com