T20 World Cup 2026 में भारत ने लगातार दर्ज की चौथी जीत, अहमदाबाद में नीदरलैंड को 17 रन से चटाई धूल
T20 WC 2026: टीम इंडिया ने अहमदाबाद में नीदरलैंड को 17 रन से हराया। इसके साथ ही भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में लगातार चौथी जीत भी दर्ज कर ली है। इस मैच में शिवम दुबे ने अर्धशतकीय पारी खेली।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने लगातार दर्ज की चौथी जीत (फोटो- @BCCI)
IND vs NED, T20 World Cup 2026: अहमदाबाद में भारत और नीदरलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 36वां मुकाबला खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया ने नीदरलैंड को 17 रन से हराया। इसके साथ ही इस टूर्नामेंट में भारत ने लगातार चौथी जीत दर्ज की। भारतीय टीम ने नीदरलैंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 193 रन बनाए। इसके जवाब में नीदरलैंड 20 ओवर में 176 रन बना सकी।
भारतीय टीम की ओर से शिवम दुबे ने शानदार बल्लेबाजी करते की। उनकी इस तेज पारी ने टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। वहीं, नीदरलैंड के लिए लोगन वैन बीक ने 3 और आर्यन दत्त ने 2 विकेट अपने नाम किए।
𝗪 𝗪 𝗪 𝗪#TeamIndia end the league stage with a 4⃣th consecutive victory ✅ Bring on the Super 8s 💪 Scorecard ▶️ https://t.co/SdXngdnwKB#T20WorldCup | #MenInBlue | #INDvNED️ pic.twitter.com/pgi086F3ls — BCCI (@BCCI) February 18, 2026
सम्बंधित ख़बरें
‘देख ले! इंडिया’ में दिखी ब्लाइंड महिला क्रिकेटर्स की महागाथा, राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने जज्बे को किया सलाम
India vs England T20 Series: लाज बचाने के लिए टीम इंडिया को सुधारनी होंगी ये 3 बड़ी गलतियां
दादा फैंस के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी! सौरव गांगुली को ICC ने दिया सबसे बड़ा सम्मान, जय शाह को कहा शुक्रिया
IND vs ENG: 125 रन की हार के बाद टीम इंडिया के बचाव में उतरे गौतम गंभीर, बोले- एक मैच से टीम…
शिवम दुबे ने विस्फोटक अंदाज में बनाए 66 रन
पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम को पहला झटका अभिषेक शर्मा के रूप में लगा, जो बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। यह लगातार तीसरा मैच रहा जब अभिषेक अपना खाता नहीं खोल सके। इसके बाद सलामी बल्लेबाज ईशान किशन ने तेज शुरुआत की और 7 गेंद में 18 रन बनाए, लेकिन वह भी ज्यादा देर टिक नहीं सके।
तिलक वर्मा ने 27 गेंद में 31 रन की उपयोगी पारी खेली, जिसमें तीन चौके और एक छक्का शामिल रहा। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 28 गेंद में 34 रन बनाए और पारी को संभालने की कोशिश की। मध्यक्रम में शिवम दुबे ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 31 गेंद में 66 रन बनाए, जिसमें चार चौके और 6 छक्के शामिल रहे। हार्दिक पांड्या ने भी 21 गेंद में 30 रन का योगदान दिया, जबकि रिंकू सिंह 6 रन ही बना सके।
A crucial fifty and in super quick time 🔥 Shivam Dube gets to his half-century in just 2️⃣5️⃣ deliveries 👏 Updates ▶️ https://t.co/SdXngdnwKB#TeamIndia | #T20WorldCup | #MenInBlue | #INDvNED | @IamShivamDube pic.twitter.com/mcDSwh6kNQ — BCCI (@BCCI) February 18, 2026
176 रन बना सकी नीदरलैंड
नीदरलैंड की टीम 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 176 रन बना सकी। नीदरलैंड के लिए सबसे ज़्यादा 33 रन बास डी लीडे ने बनाए। इसके अलावा ज़ैक लायन-कैशेट ने 26, नोआ क्रोस ने 25, माइकल लेविट ने 24 और कॉलिन एकरमैन ने 23 रन की पारी खेली। भारत के लिए वरुण चक्रवर्ती ने सबसे ज्यादा 3 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा शिवम दुबे ने 2 विकेट अपने नाम किए। वहीं, जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या को 1-1 विकेट मिला।
ये भी पढ़ें: हाईट, गर्लफ्रैंड और संपत्ति…कौन है ये पॉकेट डायनामाइट? पाकिस्तान में ईशान किशन की सर्चिंग ने तोड़े रिकॉर्ड
इस मुकाबले में टीम मैनेजमेंट ने प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव करते हुए अक्षर पटेल और कुलदीप यादव की जगह वॉशिंगटन सुंदर और अर्शदीप सिंह को मौका दिया। दूसरी ओर नीदरलैंड ने भी एक बदलाव करते हुए नोह क्रोस को अंतिम एकादश में शामिल किया।
