भारतीय टीम ने रचा इतिहास, एक सीरीज में ऐसा करने वाली दुनिया की तीसरी टीम बनी
Highest totals in a bilateral Test series for Indian Team: भारतीय टीम ने एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करते हुए 3400 रन बनाए। भारतीय टीम पहली बार ऐसा कारनामा करने में सफल रही है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
भारतीय क्रिकेट टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
Highest totals in a bilateral Test series for Indian Team: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है। भारत ने इस सीरीज में अबतक 3400 रन बनाए हैं। पांचवें मैच की पहली पारी में भारतीय टीम ने 224 रन बनाए।
द ओवल टेस्ट की पहली पारी में 224 रन बनाने के साथ ही भारत के कुल रनों की संख्या मौजूदा सीरीज में 3413 हो गई है। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में यह पहली बार है जब भारतीय टीम किसी टेस्ट सीरीज में 3400 से ज़्यादा रन बनाने में कामयाब रही है। यह कारनामा भारतीय टीम ने पहली बार किया है। इसके साथ ही भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के साथ एलीट लिस्ट में शामिल हो गए हैं।
इससे पहले गावस्कर के दौर में बने थे सबसे ज्यादा रन
इससे पहले भारत का किसी एक टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड 3270 रन था, जो उसने 1978-79 में वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू छह टेस्ट मैचों की सीरीज में बनाया था। उस सीरीज में टीम की कप्तानी सुनील गावस्कर ने की थी, जिन्होंने अकेले 732 रन बनाए थे।इस बार कप्तानी की ज़िम्मेदारी संभाल रहे शुभमन गिल ने अपने बल्ले से धमाल मचाया और अब तक 743 रन बना चुके हैं, जो गावस्कर के उस रिकॉर्ड से भी ज़्यादा हैं।
सम्बंधित ख़बरें
ऋषभ पंत पर गिरेगी गाज! सिलेक्शन कमेटी लेने जा रही बड़ा फैसला, टेस्ट टीम में इस बड़ी जिम्मेदारी से होगी छुट्टी?
वैभव सूर्यवंशी की अगले महीने टीम इंडिया में एंट्री पक्की? पूर्व कोच रवि शास्त्री का बयान, कहा- उसे जल्द भारत..
सुपरस्टार कल्चर पर गौतम गंभीर से अलग सोच रखते हैं राहुल द्रविड़, कहा- हर खेल को उसके हीरो की जरूरत होती है
वैभव सूर्यवंशी की टीम इंडिया में हुई एंट्री, श्रीलंका में होने वाली ODI ट्राई सीरीज के लिए स्क्वॉड का ऐलान
यह भी पढ़ें: 5वें टेस्ट के दौरान इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका, क्रिस वोक्स चोट के कारण हुए बाहर
टेस्ट इतिहास में इससे पहले केवल ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीमें ही एक सीरीज में 3400 से अधिक रन बनाने में सफल रही हैं। ऑस्ट्रेलिया ने यह कारनामा अब तक छह बार किया है, जबकि इंग्लैंड की टीम चार बार 3400 रन के आंकड़े को पार कर चुकी है।
बाईलैटरल टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टीमें
| टीम | कुल रन | मैच | विपक्षी टीम | वर्ष | स्थान |
|---|---|---|---|---|---|
| ऑस्ट्रेलिया | 3837 | 6 | इंग्लैंड | 1989 | इंग्लैंड |
| इंग्लैंड | 3757 | 5 | ऑस्ट्रेलिया | 1928-29 | ऑस्ट्रेलिया |
| ऑस्ट्रेलिया | 3641 | 6 | इंग्लैंड | 1993 | इंग्लैंड |
| ऑस्ट्रेलिया | 3630 | 5 | इंग्लैंड | 1924-25 | ऑस्ट्रेलिया |
| इंग्लैंड | 3580 | 6 | ऑस्ट्रेलिया | 1970-71 | ऑस्ट्रेलिया |
| इंग्लैंड | 3580 | 6 | ऑस्ट्रेलिया | 1993 | इंग्लैंड |
| ऑस्ट्रेलिया | 3524 | 6 | वेस्ट इंडीज | 1975-76 | ऑस्ट्रेलिया |
| ऑस्ट्रेलिया | 3508 | 5 | वेस्ट इंडीज | 1968-69 | ऑस्ट्रेलिया |
| ऑस्ट्रेलिया | 3475 | 5 | दक्षिण अफ्रीका | 1910-11 | ऑस्ट्रेलिया |
| भारत | 3413 | 5 | इंग्लैंड | 2025 | इंग्लैंड |
| इंग्लैंड | 3400 | 6 | ऑस्ट्रेलिया | 1985 | इंग्लैंड |
एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज शुभमन गिल हैं। पंजाब के इस 25 वर्षीय बल्लेबाज ने नौ पारियों में चार शतकों की मदद से कुल 743 रन बनाए हैं। उनके बाद केएल राहुल हैं, जिन्होंने अब तक भारत के कुल स्कोर में 525 रन बनाए हैं और ऋषभ पंत चार मैचों की सात पारियों में 479 रन बनाकर तीसरे स्थान पर हैं।
