IND vs NAM: ईशान और हार्दिक के तूफान में उड़ा नामीबिया, राजधानी में टीम इंडिया का जलावा, 93 रन से जीता मुकाबला
T20 World Cup 2026: दिल्ली में टीम इंडिया ने नामीबिया को 93 रन से धूल चटाई है। टीम इंडिया की इस जीत में ईशान किशन और हार्दिक पांड्या ने अहम भूमिका निभाई। इन दोनों ने विसफोटक अंदाज में फिफ्टी पूरी की।
- Written By: संजय बिष्ट
ईशान किशन और हार्दिक पांड्या (फोटो- @BCCI)
India beat Namibia by 93 Runs: भारत और नामीबिया के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 18वां मुकाबला खेला गया। इस मैच में नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने टॉस जीता और भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नामीबिया के सामने 209 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में नामीबिया की टीम 18.2 ओवर में 116 रन पर सिमट कर रह गई। इस हिसाब से टीम इंडिया ने टूर्नामेंट का 18वां व अपना दूसरा मुकाबला 93 रन से अपने ना कर लिया। टीम इंडिया की इस जीत में ईशान किशन और हार्दिक पांड्या ने अहम भूमिका निभाते हुए दमदार अंदाज में अपनी-अपनी फिफ्टी पूरी की।
ईशान और हार्दिक के आगे पस्त नामीबिया
इस मैच में ईशान ने टीम इंडिया को दमदार शुरुआत दिलाई। उन्होंने ने 24 गेंदों में 5 छक्कों और 6 चौकों के साथ 61 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 20 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। ईशान के पवेलियन लौटने के बाद तिलक वर्मा ने मोर्चा संभाला। कप्तान सूर्यकुमार यादव 13 गेंदों में 12 रन बनाकर आउट हुए, जबकि तिलक ने 21 गेंदों में 3 चौकों के साथ 25 रन की पारी खेली। वहीं अंत में हार्दिक पांड्या ने शिवम दुबे (23) के साथ 39 गेंदों में 81 रन जोड़कर भारत को 200 के पार पहुंचाया। हार्दिक ने 28 गेंदों में 52 रन की विस्फोटक अर्धशतकीय पारी खेली।
Innings Break! On the back of a powerful batting show, #TeamIndia set a target of 2⃣1⃣0⃣ 🎯 Over to our bowlers 👉 Scorecard ▶️ https://t.co/SQLoaZjq98#T20WorldCup | #MenInBlue | #INDvNAM pic.twitter.com/uDOZ70cUvP — BCCI (@BCCI) February 12, 2026
इससे पहले शुरुआत में संजू सैमसन ने कुछ अच्छे शॉट्स खेले लेकिन वो अपनी पारी को बड़ा न कर सके और 8 गेदों में 22 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, तिलक वर्मा ने 25 और शिवम दुबे ने 23 रन की छोटी पारी खेली। वहीं, नामीबिया के लिए कप्तान हेरहार्ड इरास्मस ने सबसे ज्यादा 4 विकेट अपने नाम किए। वहीं, बेन शिकोंगो, जेजे स्मिट, बनार्ड शोल्ट्ज को 1-1 विकेट मिला।
सम्बंधित ख़बरें
ऋषभ पंत पर गिरेगी गाज! सिलेक्शन कमेटी लेने जा रही बड़ा फैसला, टेस्ट टीम में इस बड़ी जिम्मेदारी से होगी छुट्टी?
विराट कोहली का बड़ा कीर्तिमान, 35 साल की उम्र के बाद तीसरी बार किया ये कमाल, सचिन और डु प्लेसिस को छोड़ा पीछे
RCB vs PBKS: कोहली और वेंकटेश अय्यर की अर्धशतकीय पारी, बेंगलुरु ने पंजाब को जीत लिए दिया 223 रन का टारगेट
वैभव सूर्यवंशी की अगले महीने टीम इंडिया में एंट्री पक्की? पूर्व कोच रवि शास्त्री का बयान, कहा- उसे जल्द भारत..
वरुण चक्रवर्ती ने झटके 3 विकेट
भारत के लिए सबसे ज्यादा 3 विकेट स्पिन गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती को मिले। उन्होंने महज 2 ओवर में 7 रन देकर ये विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल को 2-2 विकेट मिले। वहीं, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे और जसप्रीत बुमराह को 1-1 विकेट मिला। नामीबिया के लिए सबसे ज्यादा 29 रन लॉरेन स्टीनकैंप ने बनाए। वहीं, जान फ्रायलिंक ने 22 रन बनाए। जान निकोल ने 13, कप्तान गेरहार्ड एरासस ने 18 और ज़ेन ग्रीन ने 11 रन बनाए। इसके अलावा नामीबिया का कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका।
