सांसें रोक देने वाले मैच में भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से हराया, T20 World Cup 2026 के फाइनल में किया प्रवेश
T20 WC 2026: रोमांचक मुकाबले में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 7 रन से हराया। इसके साथ ही भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भी प्रवेश कर लिया है।
- Written By: संजय बिष्ट
भारतीय क्रिकेट टीम फाइनल में पहुंचने के बाद (फोटो- सोशल मीडिया)
IND vs ENG T20 World Cup 2026 Semi-Final Highlight: भारतीय टीम ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में शानदार एंट्री कर ली है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारत का सामना इंग्लैंड से हुआ। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 253 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इस बड़े स्कोर में संजू सैमसन की 89 रन की बेहतरीन पारी का अहम योगदान रहा।
भारत के द्वारा दिए गए स्कोर का पीछा करने उतरी इंग्लिश टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में 246 रन तक ही पहुंच सकी और उसे 7 रन से हार झेलनी पड़ी। अब खिताबी मुकाबले में भारत का सामना 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड से होगा।
WE ARE INTO THE FINAL 🥳#TeamIndia win by 7⃣ runs in Mumbai 🙌 Scorecard ▶️ https://t.co/LxSBs3EDPx#T20WorldCup | #MenInBlue | #ENGvIND pic.twitter.com/C6Yh6ZTd7d — BCCI (@BCCI) March 5, 2026
संजू सैमसन की शानदार पारी से भारत को मिला बड़ा स्कोर
इंग्लैंड के खिलाफ इस अहम सेमीफाइनल में भारतीय बल्लेबाजों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला, जिसमें संजू सैमसन ने सबसे बड़ी भूमिका निभाई। उन्होंने शानदार फॉर्म जारी रखते हुए 89 रन की दमदार पारी खेली और टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया। सैमसन की इस पारी के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का अवॉर्ड भी दिया गया। सैमसन के अलावा शिवम दुबे ने भी 43 रन की उपयोगी पारी खेली। ईशान किशन ने 39 रन बनाए, जबकि हार्दिक पांड्या ने 27 रन जोड़े। इन पारियों की बदौलत भारतीय टीम निर्धारित 20 ओवर में 253 रन बनाने में सफल रही।
सम्बंधित ख़बरें
LIVE मैच में SRH फैन ने CSK पर किया काला जादू! स्टेडियम में तंत्र-मंत्र करता दिखा शख्स, देखें VIDEO
Salangpur Hanuman Mandir पहुंचे सूर्या और गंभीर, टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ टेका माथा
संजू सैमसन की बाज जैसी नजर, बॉलर ने नहीं की अपील, पर विकेटकीपर की जिद्द ने चटकाया अभिषेक शर्मा का बड़ा विकेट
T20 World Cup 2026 के मैच पर फिक्सिंग का साया! कनाडा-न्यूजीलैंड मुकाबले की जांच में जुटा ICC
The knock that powered us into the #Final 👏 Sanju Samson gets his 2nd consecutive Player of the Match award for a match-winning 89 (42) 🫡 Scorecard ▶️ https://t.co/LxSBs3EDPx#TeamIndia | #T20WorldCup | #MenInBlue | #ENGvIND pic.twitter.com/s5ojGuL2Pw — BCCI (@BCCI) March 5, 2026
पावरप्ले में इंग्लैंड को लगे तीन बड़े झटके
254 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। दूसरे ओवर की पहली गेंद पर फिल साल्ट 5 रन बनाकर हार्दिक पांड्या का शिकार बन गए। इसके बाद कप्तान हैरी ब्रूक से बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वह भी सिर्फ 7 रन बनाकर जसप्रीत बुमराह की गेंद पर आउट हो गए। पांचवें ओवर तक इंग्लैंड ने 38 रन के स्कोर पर दो अहम विकेट गंवा दिए थे। जोस बटलर ने जैकब बेथेल के साथ पारी संभालने की कोशिश की, लेकिन छठे ओवर में वह 17 गेंद में 25 रन बनाकर वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर बोल्ड हो गए। पावरप्ले खत्म होने तक इंग्लैंड का स्कोर 3 विकेट पर 68 रन था।
बेथेल और जैक्स की साझेदारी से बढ़ा रोमांच
पावरप्ले के बाद जैकब बेथेल ने आक्रामक अंदाज अपनाया और बड़े शॉट खेलने शुरू किए। इस दौरान इंग्लैंड ने 95 रन के स्कोर पर टॉम बैंटन का विकेट गंवाया, जो 5 गेंद में 17 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद विल जैक्स ने बेथेल का अच्छा साथ दिया। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 39 गेंदों में 77 रन की साझेदारी कर मैच को रोमांचक बना दिया। हालांकि अक्षर पटेल के शानदार कैच की मदद से जैक्स का विकेट गिरा। जैक्स 20 गेंद में 35 रन बनाकर अर्शदीप सिंह की गेंद पर आउट हुए और इंग्लैंड ने 172 रन पर पांचवां विकेट गंवा दिया।
Jacob Bethell smashes the second-fastest century in a men’s #T20WorldCup to keep England in the hunt against India🙌 It is one of the @marriottbonvoy Milestones of the #T20WorldCup 📝: https://t.co/w7G9C2FaMw pic.twitter.com/0PaWvNZa0G — ICC (@ICC) March 5, 2026
ये भी पढ़ें: अक्षर पटेल ने हवा में उड़कर लपका नामुमकिन सा कैच, बुमराह की जादुई गेंद और ब्रूक का शिकार; वानखेड़े में मचा गदर
बुमराह की कसी गेंदबाजी से भारत की जीत पक्की
विल जैक्स के आउट होने के बाद जैकब बेथेल ने सैम करन के साथ मिलकर रनगति बनाए रखी, लेकिन जसप्रीत बुमराह ने अपनी कसी हुई गेंदबाजी से इंग्लैंड के बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा। सैम करन 18 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं बेथेल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 48 गेंद में 105 रन बनाए, लेकिन आखिरी ओवर में 30 रन की जरूरत के बीच वह पहली ही गेंद पर रन आउट हो गए। इसके बाद इंग्लैंड 20 ओवर में 7 विकेट पर 246 रन ही बना सकी। भारत ने यह मुकाबला 7 रन से जीत लिया। भारतीय टीम की ओर से हार्दिक पांड्या ने 2 विकेट लिए, जबकि जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल को 1-1 विकेट मिला।
