Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 4 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

टूर्नामेंट से बाहर नहीं हुई है India A, सेमीफाइनल और फाइनल की रेस में बने रहने का ये है एकमात्र रास्ता

India A Qualification Scenario: ट्राई सीरीज में इंडिया ए का प्रदर्शन अब तक निराशाजनक रहा है। दो हार के बाद भी भारत इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच सकता है। आइए जानते हैं कि इसके समीकरण क्या हैं।

  • Written By: संजय सिंह बिष्ट
Updated On: Jun 16, 2026 | 01:43 PM

India A (Photo Source: AI-generated)

Follow Us
Follow Us:

India A Qualification Scenario for Tri Nation A Series Final: तिलक वर्मा की अगुवाई में इंडिया ए का ट्राई नेशन सीरीज में अब तक का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। अफगानिस्तान के खिलाफ हार के बाद 15 जून को श्रीलंका ए ने भी इंडिया ए को सुपर ओवर में मात दी। दांबुला में खेले गए ये मुकाबला टाइ रहा था, लेकिन सुपर ओवर में श्रीलंकाई टीम बाजी मारने में कामयाब हो गई।

ये भारत के लिए इस सीरीज में लगातार दूसरी हार साबित हुई। जिसके बाद टीम को सोशल मीडिया व आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। अब भारत ए के फाइनल में पहुंचने पर सवाल खड़े होने लगे हैं। लेकिन सच्चाई ये है कि टीम इंडिया अब भी फाइनल तक पहुंच सकती है। आइए जानते हैं कि भारत के आखिर भारत के फाइनल में पहुंचने के समीकरण क्या हैं?

भारत ए का फाइनल में पहुंचने का रास्ता?

श्रीलंका ए से हार के बाद टीम इंडिया ए के लिए उसका अगला मुकाबला काफी अहम हो गया है। अब तिलक एंड कंपनी आगामी 17 जून को अफगानिस्तान ए के खिलाफ मुकाबला खेलेगी। यदि भारत को फाइनल तक का सफर तय करना है तो इस मैच में उसे अफगानिस्तान को बड़े अंतर से हराना होगा। ऐसे में भारत का नेट रन रेट अच्छा होगा। इसके बाद टीम इंडिया के फैंस को दुआ करनी होगी कि 19 जून को अफगानिस्तान श्रीलंका के साथ होने वाले मुकाबले में हार जाए। इसके बाद ही भारतीय टीम फाइनल में पहुंच सकती है।

सम्बंधित ख़बरें

डॉक्टर बनाना चाहते थे पिता, लेकिन बेटे ने पूरी कर ली टीम इंडिया तक की उड़ान; जानिए कौन हैं आकिब नबी?

Happy 42nd Birthday Sunil Chhetri: कैसे बने भारतीय फुटबॉल के कैप्टन फैंटास्टिक, जानिए उनकी पूरी कहानी

SL vs IND: श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, बुमराह हुए बाहर; अब किस खिलाड़ी को मिलेगा मौका?

Women’s Asia Cup Rising Star 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान, चोटिल स्टार बाहर तो इस खिलाड़ी की चमकी किस्मत

ये भी पढ़ें: BCCI की तरफ से बड़ा ऐलान, टीम इंडिया के स्क्वॉड में बड़ा बदलाव करते हुए इस खिलाड़ी की हुई एंट्री

अगर इस मैच में श्रीलंका जीत जाती है तो फिर अफगानिस्तान ए बहुत कम अंतर से जीतती है तो उसका भी रन रेट भारत से नीचे चले जाएगा। ऐसे में भारतीय टीम की फाइनल में पहुंचने की संभावना बढ़ जाएगी। वहीं, इंडिया ए को अगले मैच में भी अफगानिस्तान के हार का सामना करना पड़ा तो वो फिर फाइनल की रेस से बाहर हो जाएगी। बता दें कि ट्राई नेशन सीरीज का खिताबी मुकाबला 21 जून को दांबुला में ही खेला जाना है।

इसके अलावा बीसीसीआई की तरफ से एक बड़ा अपडेट भी सामने आया है। जहां पर युद्धवीर की जगह अशोक शर्मा को इंडिया ए के स्क्वॉड में जगह मिली है। माना जा रहा है कि इस मुकाबले में मैनेजमेंट अशोक शर्मा को प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बना सकता है। बता दें कि युद्धवीर सिंह को शाररिक परेशानी के कारण टीम से बाहर होना पड़ा है।

India a qualification scenario for tri nation series final after loss to sri lanka a

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 16, 2026 | 01:40 PM

Topics:  

  • Cricket News
  • Indian Cricket Team
  • Sports News
  • Team India A
  • Vaibhav Sooryavanshi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.