IND W vs AUS W Live Streaming: टी20 के बाद टीम इंडिया की नजर वनडे सीरीज की जीत पर, जानें पहले मुकाबले की डिटेल
IND W vs AUS W: भारतीय महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया को टी20 सीरीज में 2-1 से हराया। अब 24 फरवरी से शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे सीरीज पर नजर है, जिसे जीतकर टीम इंडिया दौरा यादगार बनाना चाहेगी।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
भारत और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की महिला कप्तान (फोटो- सोशल मीडिया)
IND W vs AUS W Live Streaming: भारतीय महिला क्रिकेट टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया दौरे पर ऑलफॉर्मेट सीरीज खेल रही है। तीन मैचों की टी20 सीरीज में 2-1 की ऐतिहासिक जीत दर्ज कर टीम इंडिया ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया की धरती पर टी20 सीरीज अपने नाम की। अब नजरें वनडे सीरीज पर हैं, जिसकी शुरुआत 24 फरवरी से होगी।
ब्रिस्बेन के गाबा में होगा पहला वनडे
तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला ब्रिस्बेन के गाबा स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार सुबह 9 बजकर 20 मिनट पर शुरू होगा, जबकि टॉस सुबह 8 बजकर 50 मिनट पर होगा। ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी एलिसी हीली संभालेंगी, वहीं भारतीय टीम की कमान हरमनप्रीत कौर के हाथों में रहेगी। टी20 में मिली सफलता के बाद भारतीय टीम वनडे में भी उसी लय को बरकरार रखना चाहेगी।
भारत में कहां देखें लाइव मुकाबला
भारतीय दर्शक इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं। वहीं टीवी पर इसका सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। ऑस्ट्रेलिया में दर्शकों के लिए फॉक्सटेल और कायो पर लाइव स्ट्रीमिंग और टेलीकास्ट उपलब्ध रहेगा। भारतीय फैंस 24 फरवरी की सुबह से इस रोमांचक मुकाबले का आनंद ले सकेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
रांची से विश्व क्रिकेट के शिखर तक… आखिर कैसे बने करोड़ों दिलों के सबसे चहेते MS Dhoni?
पृथ्वी शॉ संग सगाई टूटने की खबरों का लेकर गर्लफ्रेंड आयी सामने, बोली-हम अब भी साथ हैं
खिताबी मुकाबले में उतरते ही इंग्लैंड के नाम जुड़ा बेहद ‘शर्मनाक’ रिकॉर्ड, दूसरी ओर एलिस पेरी ने रचा इतिहास
IND vs ENG: 17वें ओवर का वो ‘ब्लंडर’, जिसने भारत के हाथ से छीनी जीत; श्रेयस अय्यर ने बताया हार का असली कारण
वनडे में हेड टू हेड रिकॉर्ड
वनडे फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच अब तक कुल 61 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 49 मैच ऑस्ट्रेलिया ने जीते हैं, जबकि भारतीय टीम को 12 मुकाबलों में सफलता मिली है। आंकड़े ऑस्ट्रेलिया के पक्ष में जरूर हैं, लेकिन हालिया प्रदर्शन से भारत का आत्मविश्वास ऊंचा है। भारतीय टीम ने हाल के महिला वनडे विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में हराकर फाइनल में जगह बनाई थी, जो उनके लिए बड़ी उपलब्धि रही। ऐसे में टीम इंडिया वनडे सीरीज में भी मजबूत चुनौती पेश करने के इरादे से उतरेगी।
ये भी पढ़ें: मिताली राज की बादशाहत खत्म करेंगी स्मृति मंधाना! खास रिकॉर्ड तोड़ने के लिए चाहिए बस इतने रन
टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन के बाद भारतीय महिला टीम के पास वनडे में भी इतिहास रचने का मौका है। बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में संतुलन नजर आ रहा है। अगर टीम उसी आक्रामक और संयमित रणनीति के साथ उतरी, तो वह ऑस्ट्रेलिया को कड़ी टक्कर दे सकती है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या टीम इंडिया टी20 की सफलता को वनडे में भी दोहरा पाती है या नहीं। क्रिकेट प्रेमियों की नजरें इस हाई वोल्टेज सीरीज पर टिकी हुई हैं।
