-
शनि, 8 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Ind Vs Zim 1st T20 India Opt To Bowl Ashok Sharma Debut
IND vs ZIM: श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, भारतीय टीम पहले गेंदबाजी करेगी, देखें प्लेइंग 11
- Written By: अर्पित शुक्ला
IND vs ZIM: भारत और जिम्बाब्वे के पहले टी20 में भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुवाई में अशोक शर्मा डेब्यू कर रहे हैं, वहीं जिम्बाब्वे भी बड़े स्कोर की उम्मीद में है।

श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस(Image- Social Media)
IND vs ZIM 1st T20: भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है। भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। टॉस जीतकर श्रेयस अय्यर ने कहा कि हम पहले गेंदबाजी करेंगे। मैं यहां पहली बार आया हूं, इसलिए मुझे नहीं पता कि पिच कैसा खेलेगी, लेकिन अभ्यास की पिच पर अच्छा-खासा बाउंस था। मुझे नहीं पता कि पिच कैसा खेलेगी, लेकिन उम्मीद है कि बाउंस मिलेगा।
जिम्बाब्वे पिछले कुछ सालों से शानदार खेल रही है, खासकर विश्व कप में उनका प्रदर्शन शानदार रहा। बल्लेबाज और गेंदबाज अपनी ताकत का सही इस्तेमाल कर रहे थे। यह कमाल का था। हम तीन तेज गेंदबाजों और एक स्पिनर के साथ उतरेंगे। भारत की तरफ से दाएं हाथ के तेज गेंदबाज अशोक शर्मा डेब्यू कर रहे हैं।
जिम्बाब्वे के कप्तान ने क्या कहा?
जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि यह हरारे स्पोर्ट्स क्लब की आम विकेट है। शुरुआत में थोड़ी मदद मिल सकती है, लेकिन मुझे नहीं लगता कि यह ज्यादा देर तक रहेगी। इस विकेट पर काफी रन बन सकते हैं और उम्मीद है कि हम अच्छा स्कोर खड़ा कर पाएंगे। बांग्लादेश के खिलाफ पिछली टी20 सीरीज में बहुत सी अच्छी बातें रहीं। हमारे गेंदबाजों ने प्रदर्शन शानदार प्रदर्शन किया। बुलावायो में भी, थोड़ी धीमी पिच पर, हमारे टॉप तीन बल्लेबाजों ने ही ज्यादातर रन बनाए थे।
सम्बंधित ख़बरें
टी दिलीप का भारतीय टीम के साथ पांच साल का सफर हुआ खत्म, रोहित शर्मा हुए भावुक कहा- आप पर्दे के पीछे के…
फिटनेस टेस्ट पास करने की खबरें निकलीं झूठी! श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर होंगे जसप्रीत बुमराह?
भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान कहा- भारत के लिए खेल चुका हूं, अब कुछ साबित नहीं करना…
SL vs IND: 11 साल से श्रीलंका में अजेय है टीम इंडिया, अब WTC में बड़ी छलांग लगाने का मौका
उम्मीद है कि निचले और मध्यक्रम के बल्लेबाज भी योगदान देंगे और रन बनाने की कोशिश करेंगे, और हमारे गेंदबाज इसी तरह अच्छा प्रदर्शन करते रहेंगे। मुझे पूरा यकीन है कि एक बहुत अच्छा मैच होगा। हम चार तेज गेंदबाज और एक स्पिनर के साथ उतर रहे हैं। न्यामहूरी अपना टी20 डेब्यू कर रहे हैं।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत की प्लेइंग इलेवन: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, अशोक शर्मा, मयंक यादव।
यह भी पढ़ें- 2027 ODI World Cup के लिए अभिन्नव मुकुंद ने चुनी टीम इंडिया, रोहित-हार्दिक की वापसी; कई बड़े नाम बाहर
जिम्बाब्वे प्लेइंग इलेवन: ब्रायन बेनेट, तादिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), बेन करन, डायोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, वेस्ली मधेवेरे, ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामुरी, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजारबानी।
-एजेंसी इनपुट के साथ
Ind vs zim 1st t20 india opt to bowl ashok sharma debut
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
खिड़की के नीचे आया तेंदुआ, शख्स बोला ‘भाग-भाग’, फिर जो हुआ उसे देखकर हंसी नहीं रोक पाएंगे लोग
Aug 08, 2026 | 05:47 PMभोपाल में बीजेपी कार्यालय के सामने सनसनी; 4-5 बदमाशों ने युवक को घेरकर चाकू और रॉड से किया हमला
Aug 08, 2026 | 05:43 PMछत्रपति संभाजीनगर को ग्रोथ हब बनाने की कवायद तेज, CMIA प्रतिनिधिमंडल ने नीति आयोग के उपाध्यक्ष से की बैठक
Aug 08, 2026 | 05:36 PMWeekly Horoscope: इस हफ्ते इन 5 राशियों के खुलेंगे भाग्य के नए द्वार, करियर-व्यापार में मिलेगा लाभ
Aug 08, 2026 | 05:31 PMChandrapur News: बल्लारपुर ग्राम पंचायत चुनाव में ओबीसी आरक्षण पर नाराजगी, 7 पंचायतों में एक भी सीट नहीं
Aug 08, 2026 | 05:28 PMगूंगी गुड़िया पर सुप्रिया सुले की पहली प्रतिक्रिया, ननद ने भाभी पर की गई कांग्रेस की टिप्पणी पर क्या कहा?
Aug 08, 2026 | 05:19 PMवामिका गब्बी और लोकेश कनगराज की फिल्म DC का जलवा, पहले दिन दुनियाभर से की 6 करोड़ की कमाई
Aug 08, 2026 | 05:17 PMवीडियो गैलरी

सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM
स्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:23 PM
मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 06:08 PM
संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM














