IND vs SA: रांची वनडे में भारत जीत के साथ करना चाहेगा आगाज, साउथ अफ्रीका देगी कड़ी टक्कर
India vs South Africa: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज रांची से शुरू हो रही है। केएल राहुल कप्तान, रोहित शर्मा और विराट कोहली की बल्लेबाजी पर नजरें रहेंगी।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
भारत बनाम साउथ अफ्रीका (फोटो-सोशल मीडिया)
India vs South Africa, 1st ODI: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज के बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत आज 30 नवंबर से हो रही है। इस सीरीज का पहला मुकाबला रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम वनडे सीरीज में टेस्ट के हार का बदला लेना चाहेगी। भारतीय टीम को टेस्ट में साउथ अफ्रीका के हाथों 2-0 से शिकस्त झेलनी पड़ी है।
शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में भारतीय टीम की कमान केएल राहुल को सौंपी गई है। साउथ अफ्रीका के विरुद्ध कोलकाता टेस्ट मैच के दौरान गिल की गर्दन में चोट आई थी, जिसके बाद वह टेस्ट सीरीज का अगला मैच नहीं खेल सके थे। टेस्ट फॉर्मेट में उनके स्थान पर ऋषभ पंत ने भारतीय टीम का जिम्मा संभाला था।
ऋतुराज गायकवाड़ की टीम में वापसी
इस वनडे सीरीज में रोहित शर्मा के साथ विराट कोहली खेलते नजर आएंगे। इनके अलावा, ऋतुराज गायकवाड़ की टीम में वापसी हुई है, लेकिन तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को इस सीरीज में आराम दिया गया है। श्रेयस अय्यर भी इस टीम का हिस्सा नहीं हैं, जिन्हें ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कैच लेते हुए स्प्लीन इंजरी हुई थी। रोहित शर्मा इस मुकाबले में यशस्वी जायसवाल के साथ ओपनिंग करते नजर आ सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
IND vs SA 2nd T20I: साउथ अफ्रीका की एकतरफा जीत, भारत को 8 विकेट से हराकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त
IND-W vs SA-W: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया का मिशन T20, जानें कब, कहां और कैसे देख पाएंगे लाइव मुकाबला
IND vs SA: टीम इंडिया की साउथ अफ्रीका में अग्निपरीक्षा, 17 अप्रैल से 5 टी20 मैच, जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
IND-W vs SA-W: साउथ अफ्रीका दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, इस उभरती हुई स्टार को पहली बार मिला मौका
यह भी पढ़ें: BCCI भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर पर नहीं लेगा कोई एक्शन, अजीत अगरकर पर गिर सकता है गाज
इस मैच में भारत को बल्लेबाजी में रोहित शर्मा, विराट कोहली और यशस्वी जायसवाल से खासा उम्मीदें होंगी, जबकि गेंदबाजी में हर्षित राणा, कुलदीप यादव और अर्शदीप सिंह अपना जलवा बिखेर सकते हैं। रवींद्र जडेजा से ऑलराउंडर प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
दूसरी ओर, साउथ अफ्रीका को मैथ्यू ब्रीत्जके और एडेन मार्करम से बल्लेबाजी में उम्मीदें होंगी। गेंदबाजी में केशव महाराज और लुंगी एनगिडी भारतीय बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं।
दोनों टीमों के बीच अब तक खेले गए 94 मुकाबले
भारत और साउथ अफ्रीका ने साल 1991 से 2023 के बीच अब तक कुल 94 वनडे मैच खेले गए हैं। इस दौरान भारत ने 40 मुकाबले अपने नाम किए, जबकि साउथ अफ्रीकी टीम 51 मैच जीत चुकी है। तीन मुकाबले बेनतीजा रहे हैं।
वनडे सीरीज के लिए दोनों टीमें
साउथ अफ्रीकी टीम: एडेन मार्करम, क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), टेंबा बावुमा (कप्तान), मैथ्यू ब्रीत्जके, डेवाल्ड ब्रेविस, रुबिन हरमन, मार्को जेनसेन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, नंद्रे बर्गर, लुंगी एनगिडी, रयान रिकेल्टन, ओटनील बार्टमैन, टोनी डी जोरजी, प्रेनेलन सुब्रायन।
भारतीय टीम: यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋषभ पंत, केएल राहुल (कप्तान/विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा, ध्रुव जुरेल, कुलदीप यादव।
