Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

IND-W vs SA-W: सीरीज गंवाने के बाद साख बचाने उतरेगी टीम इंडिया, जोहान्सबर्ग में टॉस बनेगा गेम चेंजर

IND vs SA: भारतीय महिला टीम साउथ अफ्रीका दौरे पर 5 मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है। मेजबान टीम शुरुआती तीन मैच जीतकर अजेय बढ़त बना चुकी है, अब भारत के सामने सम्मान बचाने की चुनौती है।

  • Written By: संजय बिष्ट
Updated On: Apr 25, 2026 | 05:05 PM

भारत बनाम साउथ अफ्रीका (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

India vs South Africa Women’s T20 Series: भारत और साउथ अफ्रीका महिला टीम के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज में अब तक मेजबान टीम का पूरी तरह से दबदबा देखने को मिला है। साउथ अफ्रीका ने शुरुआती तीनों मुकाबले जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त हासिल कर ली है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारियों के लिहाज से यह सीरीज भारतीय टीम के लिए बेहद अहम मानी जा रही थी, लेकिन पहले तीन मैचों में टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। खासतौर पर गेंदबाज उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके हैं, जिससे टीम इंडिया दबाव में नजर आई।

अब सम्मान बचाने की चुनौती

सीरीज में 0-3 से पीछे होने के बाद अब भारतीय महिला टीम के सामने बाकी बचे दो मुकाबलों में सम्मान बचाने की बड़ी चुनौती है। टीम को न सिर्फ जीत हासिल करनी होगी, बल्कि अपने प्रदर्शन में भी सुधार दिखाना होगा। बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में संतुलन बनाना जरूरी होगा, ताकि टीम वापसी की कोशिश कर सके और सीरीज को सम्मानजनक स्थिति में खत्म कर सके।

वांडरर्स स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

सीरीज का चौथा मुकाबला जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां बल्लेबाजों को काफी मदद मिलती है। तीसरा टी20 भी इसी मैदान पर खेला गया था, जिसमें भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 192 रन बनाए थे, लेकिन साउथ अफ्रीका ने लक्ष्य को महज 16.3 ओवर में हासिल कर लिया। इससे साफ है कि यहां लक्ष्य का पीछा करना आसान रहता है। इस मैदान पर अब तक 29 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले गए हैं, जिसमें 15 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है, जबकि 14 बार लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम सफल रही है। पहली पारी का औसत स्कोर लगभग 175 रन रहा है, ऐसे में टॉस की भूमिका अहम हो सकती है।

सम्बंधित ख़बरें

DC vs PBKS: दिल्ली के स्क्वाड में शामिल हुए मिचेल स्टार्क, पर पंजाब के खिलाफ मैच से बाहर; ये है बड़ी वजह

18 साल पहले कोहली को विश्व विजेता बनाने वाला खिलाड़ी…IPL में नहीं मिला मौका तो बना IT ऑफिसर, अब किया डेब्यू

टीम इंडिया से पहले पाकिस्तानी जर्सी में खेले थे सचिन तेंदुलकर, पढ़ें 37 साल पुराना ये दिलचस्प वाकया

मौजूदा क्रिकेटर्स के लिए ‘माउंट एवरेस्ट’ हैं सचिन के ये 5 रिकॉर्ड! मास्टर ब्लास्टर के जन्मदिन पर खास रिपोर्ट

ये भी पढ़ें: दिल्ली के स्क्वाड में शामिल हुए मिचेल स्टार्क, पर पंजाब के खिलाफ मैच से बाहर; ये है बड़ी वजह

भारतीय टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना इस सीरीज में अब तक प्रभाव छोड़ने में नाकाम रही हैं, जो टीम के लिए चिंता का विषय है। इसके अलावा जेमिमा रोड्रिग्ज भी बड़ी पारी खेलने में सफल नहीं हो सकी हैं। अब आखिरी दो मुकाबलों में इन दोनों खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। वहीं गेंदबाजी विभाग ने सबसे ज्यादा निराश किया है, ऐसे में टीम के गेंदबाजों पर भी खास नजर रहेगी कि वे वापसी कर पाते हैं या नहीं।

India women vs south africa 4th t20i 2026 series preview wanderers stadium match analysis

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 25, 2026 | 05:05 PM

Topics:  

  • Cricket News
  • IND Vs SA
  • Indian Women's Cricket Team
  • South Africa Women's Cricket Team
  • Sports News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.