IND vs SA 2nd T20I: साउथ अफ्रीका की एकतरफा जीत, भारत को 8 विकेट से हराकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त
IND W vs SA W: साउथ अफ्रीका महिला टीम ने भारतीय महिला टीम को दूसरे टी20 मैच में एकतरफा अंदाज में 8 विकेट से हराकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। ये टीम इंडिया के लिए बड़ी हार साबित हुई।
- Written By: संजय बिष्ट
दूसरे टी20 में साउथ अफ्रीका ने भारत को 8 विकेट से हराया (फोटो- सोशल मीडिया)
IND W vs SA W 2nd T20I Highlight: भारतीय महिला क्रिकेट टीम इस समय आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारियों को मजबूत करने के लिए साउथ अफ्रीका के दौरे पर है। यहां टीम दोनों देशों के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज में हिस्सा ले रही है। इसी सीरीज का दूसरा मुकाबला किंग्समीड, डरबन में खेला गया, जिसमें मेजबान साउथ अफ्रीका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 विकेट से जीत दर्ज की और सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली।
भारतीय टीम की बल्लेबाजी रही खराब
इस मुकाबले में साउथ अफ्रीकी कप्तान लौरा वोल्वाडर्ट ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवरों में 147 रन बनाए। एक समय भारतीय टीम बड़े स्कोर की ओर बढ़ती हुई नजर आ रही थी, लेकिन बीच के ओवरों में लगातार विकेट गिरने से टीम 150 के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सकी। बल्लेबाजी में शेफाली वर्मा ने सबसे ज्यादा 57 रन बनाए, जबकि अनुष्का शर्मा ने 28 रनों का योगदान दिया। साउथ अफ्रीका की ओर से गेंदबाजी में तुमी सेखुखुने और क्लोए ट्रेयोन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3-3 विकेट अपने नाम किए।
अफ्रीकी ओपनर्स ने दिलाई आसान जीत
147 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम को कप्तान लौरा वोल्वाडर्ट और सुने लुस की ओपनिंग जोड़ी ने बेहतरीन शुरुआत दी। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 106 रनों की साझेदारी कर मैच को पूरी तरह एकतरफा बना दिया। वोल्वाडर्ट ने 54 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि सुने लुस ने 57 रन बनाकर टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचा दिया।
सम्बंधित ख़बरें
Shafali Verma का ऐतिहासिक धमाका, T20 में पूरा किया ‘अनोखा’ शतक, स्मति मंधाना और हरमनप्रीत कौर को भी छोड़ा पीछे
अजिंक्य रहाणे का शर्मनाक रिकॉर्ड, बैक टू बैक डक ने बढ़ाई मुश्किलें, इस बदनाम लिस्ट में किया टॉप
PBKS vs LSG Live Score: कोनोली के बाद प्रियांश आर्या भी शतक से चूके, पंजाब किंग्स को लगा तीसरा झटका
श्रेयस अय्यर की कप्तानी के मुरीद हुए अश्विन, कहा- अब शुरू हुई है गुड से ग्रेट बनने की असली यात्रा
ये भी पढ़ें: Shafali Verma का ऐतिहासिक धमाका, T20 में पूरा किया ‘अनोखा’ शतक, स्मति मंधाना और हरमनप्रीत कौर को भी छोड़ा पीछे
गेंदबाजी में भारत रहा कमजोर
साउथ अफ्रीकी टीम ने लक्ष्य को 17.1 ओवरों में ही हासिल कर लिया। भारतीय गेंदबाजी इस मैच में ज्यादा प्रभावी नहीं दिखी और केवल श्रेयंका पाटिल ही 2 विकेट लेने में सफल रहीं। बाकी गेंदबाज विकेट निकालने में नाकाम रहे, जिसका फायदा अफ्रीकी बल्लेबाजों ने जमकर उठाया। इस जीत के साथ साउथ अफ्रीका ने सीरीज पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है, जबकि भारतीय टीम को अब वापसी के लिए अगले मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन करना होगा।
