IND vs SA: दूसरा वनडे फ्री में देखने का मौका! मैच कब और कहां खेला जाएगा, यहां जानें पूरी डिटेल
IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 3 दिसंबर को होगा। भारत 1-0 से आगे है और इस मैच को जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी।
- Written By: संजय बिष्ट
भारत और साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी (फोटो- सोशल मीडिया)
IND vs SA 2nd ODI Match: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज जारी है। सीरीज का पहला मुकाबला रांची में खेला गया था, जिसमें भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 17 रनों से जीत दर्ज की और सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। अब दूसरा मुकाबला 3 दिसंबर को रायपुर में खेला जाएगा। इस आर्टिकल में हम आपको मुकाबले की पूरी जानकारी, पिच रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग इलेवन और लाइव देखने के विकल्प बताएंगे।
कब-कहां और कैसे फ्री देखें मुकाबला?
दूसरा वनडे मैच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 1 बजे होगा। लाइव टेलीकास्ट के लिए मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के सभी चैनलों पर दिखाई देगा। इसके अलावा, जियोहॉटस्टार एप पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग फ्री में उपलब्ध होगी। लाइव स्कोर, अपडेट्स और हाइलाइट्स के लिए आप नवभारत लाइव वेबसाइट को भी मैच फॉलो कर सकते हैं।
पिच रिपोर्ट पर एक नजर
शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में अब तक भारत ने एक वनडे मैच खेला है, जिसमें न्यूजीलैंड को हराया गया था। इस मैदान पर तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिलती है, वहीं यह मीडियम स्कोरिंग ग्राउंड माना जाता है। बल्लेबाजों को भी यहां रन बनाने के अच्छे मौके मिलते हैं, लेकिन मध्यक्रम में स्थिरता बेहद जरूरी है।
सम्बंधित ख़बरें
IND vs AFG: मानव-सुंदर के आगे अफगानिस्तान के बल्लेबाजों ने टेके घुटने, पारी और 300 रनों से जीता टेस्ट
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी जाने के बाद दिग्गजों के आने लगे हैं बयान, अब सौरव गांगुली ने भी BCCI पर किया रिएक्ट
आयरलैंड-इंग्लैंड सीरीज में नीतीश-दुबे समेत 3 पेसर्स की मौजूदगी, कैसे प्रिंस यादव को मिलेगी प्लेइंग-XI में जगह?
Rajat Patidar ने सेलेक्टर्स को दिखाई ‘आईना’, Team India में जगह नहीं मिलने के तुरंत बाद खेल दी विस्फोटक पारी
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI
भारत: रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़/ऋषभ पंत, केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा।
साउथ अफ्रीका: रियान रिकेल्टन, क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), एडेन मार्करम, तेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डि जॉर्जी/ब्रिट्जके, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को यानसेन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, नांद्रे बर्गर, ओटेनिल बार्टमैन।
दोनों टीमों का स्क्वॉड
भारत: केएल राहुल (कप्तान), रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ऋषभ पंत, वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, रुतुराज गायकवाड़, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, ध्रुव जुरेल।
साउथ अफ्रीका: टेम्बा बावुमा (कप्तान), एडेन मारक्रम, डेवाल्ड ब्रेविस, नांद्रे बर्गर, क्विंटन डी कॉक, मार्को यानसन, टोनी डी जॉर्जी, रुबिन हरमन, ओटनील बार्टमैन, कॉर्बिन बॉश, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, रयान रिकेलटन, प्रेनेलन सुब्रायन।
ये भी पढ़ें: सरफराज खान की विस्फोटक बल्लेबाजी, आक्रमण ऐसा कि दंग रह गए गेंदबाज! सिलेक्शन के लिए फिर ठोकी दावेदारी
भारत की टीम रांची में मिली जीत के बाद आत्मविश्वास से भरी हुई है। बल्लेबाजी में रोहित, विराट और यशस्वी के प्रदर्शन पर नजर रहेगी। वहीं साउथ अफ्रीका का मध्यक्रम और पावरहिटिंग बल्लेबाजों से भारत के लिए चुनौती बढ़ सकती है। गेंदबाजी में कुलदीप, जडेजा और सुंदर के प्रदर्शन पर टीम की जीत काफी हद तक निर्भर करेगी।
